Budh Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को व्यापार, बुद्धि, वाणी, गणना, नौकरी और संचार का कारक माना जाता है। जब बुध की चाल में परिवर्तन होता है तो इसका असर सभी 12 राशियों के करियर, कारोबार और आर्थिक स्थिति पर देखने को मिलता है। पंचांग अनुसार 24 अक्टूबर 2026 को बुध वक्री होने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव कुछ राशियों के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वैदिक ज्योतिष अनुसार बुध के वक्री होने की इस अवधि में कई लोगों को अपने पुराने काम दोबारा शुरू करने, रुके हुए प्रोजेक्ट पूरे करने और व्यापार से जुड़े फैसलों पर फिर से विचार करने का मौका मिल सकता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मेष, कुंभ और कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय करियर और कारोबार में सकारात्मक परिणाम देने वाला हो सकता है।

फ्यूचर पंचांग के अनुसार बुद्धि के दाता बुध ग्रह 24 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 42 मिनट पर वक्री होने जा रहे हैं। बुध ग्रह तुला राशि में वक्री होंगे, जिस पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य है। वहीं बुध ग्रह 13 नवंबर तक वक्री अवस्था में रहेंगे। इसके बाद सीधी चाल चलेंगे।

14 नवंबर को वैभव के दाता शुक्र होंगे मार्गी; कन्या, मिथुन, मीन और मकर राशि वालों को आर्थिक उन्नति के योग

मेष राशि पर बुध वक्री का प्रभाव (Aries Zodiac)

मेष राशि वालों के लिए बुध का वक्री होना करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पुराने प्रोजेक्ट या जिम्मेदारियों से लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी रणनीति और निर्णय लेने की क्षमता की तारीफ हो सकती है। कारोबार करने वाले जातकों को पुराने संपर्कों से कोई अच्छी डील या नया अवसर मिल सकता है। हालांकि, महत्वपूर्ण दस्तावेजों और लेन-देन में सावधानी बरतना बेहतर रहेगा।

इंदिरा एकादशी पर करें इस व्रत कथा का पाठ, भगवान विष्णु की रहेगी विशेष कृपा

कर्क राशि पर बुध वक्री का प्रभाव (Cancer Zodiac)

कर्क राशि वालों के लिए बुध की वक्री चाल आर्थिक मामलों में नए अवसर लेकर आ सकती है। कारोबार में अटके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं और पुराने निवेश या व्यापारिक संपर्कों से फायदा मिलने की संभावना बन सकती है। नौकरी में पद और जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जो लोग नौकरी बदलने या नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें पुराने अनुभवों का फायदा मिल सकता है।

14 नवंबर को वैभव के दाता शुक्र होंगे मार्गी; कन्या, मिथुन, मीन और मकर राशि वालों को आर्थिक उन्नति के योग

कुंभ राशि पर बुध वक्री का प्रभाव (Aquarius Zodiac)

कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध वक्री का समय करियर में बदलाव और प्रगति के अवसर ला सकता है। नौकरी में आपकी मेहनत का असर दिखाई दे सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है और कारोबारियों को नए क्लाइंट या पुराने ग्राहकों से लाभ मिलने के योग बन सकते हैं। इस दौरान जल्दबाजी में कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से बचें और हर सौदे की अच्छी तरह जांच करें।

Indira Ekadashi 2026: इंदिरा एकादशी पर करें इस आरती का पाठ, जीवन में सुख- समृद्धि आने की है मान्यता

बुध वक्री के दौरान किन बातों का रखें ध्यान?

बुध वक्री होने के दौरान ज्योतिषीय मान्यताओं में कम्युूनिकेशन और पेपर्स से जुड़ी गलतियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। ईमेल, कॉन्ट्रैक्ट, बैंकिंग दस्तावेज और व्यापारिक समझौतों को ध्यान से पढ़ना बेहतर रहेगा। पुराने विवादों और अधूरे कामों को पूरा करने पर विशेष ध्यान देना लाभकारी हो सकता है।

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित जी को अवश्य दिखाएं।