Budh Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार, वाणी, शिक्षा, तर्क-वितर्क का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध ग्रह के परिवर्तन का असर विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ इन क्षेत्रों में भी प्रभाव पड़ता है। बुध एक समय के बाद राशि के अलावा नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। इस समय बुध की स्थिति की बात करें, तो वह तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में संचरण कर रहे हैं। वहीं, 12 अक्टूबर को बुध नक्षत्र परिवर्तन करके विशाखा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु बृहस्पति के नक्षत्र में बुध के जाने से वृषभ , सिंह और धनु राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। यह विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानिए बुध के विशाखा नक्षत्र में जाने से किन राशियों के जीवन में सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है…
द्रिक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 12 अक्टूबर, सोमवार को शाम 06:48 बजे स्वाति नक्षत्र से निकलकर विशाखा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और इस नक्षत्र में 3 नवंबर 2026, मंगलवार को 05:53 ए एम बजे तक रहेंगे। आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से 16वें में विशाखा स्थित है। इसके साथ ही इसके स्वामी गुरु बृहस्पति और राशि तुला और वृश्चिक है।
वृषभ राशि पर बुध के विशाखा नक्षत्र में जाने का असर (Taurus Zodiac)
इस राशि की कुंडली के दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी बुध ग्रह है और वह विशाखा नक्षत्र में गोचर करके इस राशि के छठे भाव में विचरण करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कुछ क्षेत्रों में अचानक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। किसी भी प्रकार का कर्ज लेने की चाहत है, तो आपको सफलता हासिल हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की भी वृद्धि हो सकती है। रचनात्मकता में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। कला, साहित्य या फिर लेखन कार्य से जुड़े जातकों को अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। आपको कई क्षेत्रों में अपार सफलता के साथ-साथ आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है।
सिंह राशि पर बुध के विशाखा नक्षत्र में जाने का असर (Leo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बुध का विशाखा नक्षत्र में जाना अनुकूल हो सकता है। इस राशि की गोचर कुंडली के तीसरे भाव में बुध संचरण करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। आपके बातचीत करने का तरीका थोड़ा सौम्य हो सकता है। ऐसे में आपको लाभ मिल सकता है। आप कई मामलों को बातचीत के माध्यम से शांत कर पाने में सफल हो सकते हैं। धैर्य के साथ आगे बढ़ेंगे, तो आप सक्सेसफुल हो सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। कुछ नए मित्र बना सकते हैं। इससे आपको आने वाले समय में लाभ मिल सकता है। हालांकि कुछ विशेष सावधानियों के साथ आगे बढ़ेंगे, तो सफलता हासिल हो सकती है।
धनु राशि पर बुध के विशाखा नक्षत्र में जाने का असर ( Sagittarius Zodiac)
धनु राशि के जातकों की बात करें, तो इस राशि के ग्यारहवें यानी लाभ भाव में बुध संचरण करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कर्म स्थान के स्वामी के लाभ स्थान में जाने से इस राशि के जातकों को बिगड़े हुए काम फिर से बन सकते हैं। व्यापारियों के लिए ये अवधि लाभकारी हो सकती है। आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। जमीन-जायदाद, प्रॉपर्टी के मामलों में अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। संतान संबंधित मामलों में भी सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय आकलन पर आधारित है। इसमें बताई गई बातें सभी जातकों पर एक जैसी लागू हों, यह आवश्यक नहीं है। व्यक्ति की जन्मतिथि, जन्मसमय और जन्मस्थान के अनुसार परिणामों में अंतर हो सकता है। इसलिए राशिफल में बताए गए शुभ या चुनौतीपूर्ण समय को एक सामान्य मार्गदर्शन के रूप में लें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में अपनी परिस्थिति, समझ और उचित सलाह को प्राथमिकता दें। सकारात्मक रहें, मेहनत करते रहें और परिस्थितियों के अनुसार समझदारी से निर्णय लें।
जानें जुलाई से लेकर दिसंबर का राशिफल
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
