Budh Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध को नवग्रहों में महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में उन्हें शिक्षा, संचार कौशल, व्यापार, तर्क-वितर्क, एकाग्रता आदि का कारक माना जाता है। पंचांग के अनुसार, बुध की स्थिति की बात करें, तो वह तुला राशि में वक्री और अस्त अवस्था में संचरण कर रहे हैं। इसके अलावा नक्षत्र की बात करें, तो नवंबर माह के आरंभ में पुन: स्वाति नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। राहु के नक्षत्र में बुध के आने से कुछ राशियों के जातकों को लाभ मिल सकता है, तो कुछ राशियों पर मिश्रित प्रभाव देखने को मिल सकता है। ज्योतिषियों के अनुसार, बुध के स्वाति नक्षत्र में जाने से कुछ राशियों के जातकों के जीवन में सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। यह विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं नवंबर माह में बुध के पुन: स्वाति नक्षत्र में जाने से किन राशियों के लिए लाभकारी हो सकता है…
द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध 3 नवंबर को सुबह 5 बजकर 53 मिनट पर वक्री अवस्था में स्वाति नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और इस नक्षत्र में 25 नवंबर तक रहेंगे। इसके बाद पुन: विशाखा में प्रवेश कर जाएंगे। इस दौरान बुध तुला राशि में रहेंगे। 11 नवंबर को बुध उदित और 13 नवंबर को मार्गी हो जाएंगे।
बता दें कि बुध अक्टूबर माह के आरंभ में भी स्वाति नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं और 12 अक्टूबर को विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद वक्री गति के कारण 3 नवंबर को पुन: स्वाति नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे।
तुला राशि पर बुध के स्वाति नक्षत्र में जाने का प्रभाव (Libra Zodiac)
तुला राशि के जातकों के लिए बुध का स्वाति नक्षत्र में जाना कई क्षेत्रों में सफलता दिला सकता है। इस राशि की गोचर कुंडली के प्रथम भाव में बुध का संचरण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय लाभकारी हो सकता हैं। आपके द्वारा की जा रही मेहनत और लगन का फल अब मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। ऐसे में करियर में काफी अच्छा प्रभाव देखने को मिल सकता है। व्यापारियों के लिए भी ये समय अच्छा जा सकता है। कोई नया क्लाइंट या फिर ऑर्डर मिल सकता है। इससे आने वाले समय में खूब मुनाफा हो सकता है। आत्मविश्वास और आपके व्यक्तित्व में बदलाव देखने को मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रह सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी ये समय अच्छा हो सकता है।
धनु राशि पर बुध के स्वाति नक्षत्र में जाने का असर (Sagittarius Zodiac)
धनु राशि के जातकों के लिए भी बुध का पुन: स्वाति नक्षत्र में जाना अनुकूल हो सकता है। इस राशि के तीसरे भाव में बुध विराजमान रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से परिणाम अच्छे देखने को मिल सकते हैं। आय बढ़ाने के कई नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय शुभ हो सकता है। आपको करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। व्यापार में भी लाभ मिलने की संभावना बन रही है। लंबे समय से अटका हुआ धन मिल सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। इसके साथ ही योजनाबृद्ध तरीके से आगे बढ़ेंगे, तो आपको सफलता अवश्य मिल सकती है।
मिथुन राशि पर बुध के स्वाति नक्षत्र में जाने का प्रभाव (Gemini Zodiac)
बुध के स्वाति नक्षत्र में पुन: प्रवेश से मिथुन राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही कारोबारियों के लिए यह समय अच्छा जा सकता है। अपनी संचार और तर्क-वितर्क करने की क्षमता से कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिल सकता है। निवेश के माध्यम से अच्छा पैसा कमा सकते हैं। हालांकि, किसी भी प्रकार का निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। ये अवधि छात्रों के लिए भी अनुकूल हो सकती है।
Weekly Tarot Horoscope: कैसा बीतेगा ये सप्ताह, जानें मेष से लेकर मीन राशि का साप्ताहिक टैरो राशिफल
यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय आकलन पर आधारित है। इसमें बताई गई बातें सभी जातकों पर एक जैसी लागू हों, यह आवश्यक नहीं है। व्यक्ति की जन्मतिथि, जन्मसमय और जन्मस्थान के अनुसार परिणामों में अंतर हो सकता है। इसलिए राशिफल में बताए गए शुभ या चुनौतीपूर्ण समय को एक सामान्य मार्गदर्शन के रूप में लें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में अपनी परिस्थिति, समझ और उचित सलाह को प्राथमिकता दें। सकारात्मक रहें, मेहनत करते रहें और परिस्थितियों के अनुसार समझदारी से निर्णय लें।
जानें जुलाई से लेकर दिसंबर का राशिफल
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
