Budh Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध को बुद्धि, व्यापार, शिक्षा, तर्क-वितर्क आदि का कारक माना जाता है। ग्रहों के राजकुमार बुध 22 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश कर गए हैं और इस राशि में 7 सितंबर तक रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के जीवन में काफी अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है। दरअसल, इस राशि में बुध के साथ सूर्य भी विराजमान है। सूर्य अपनी राशि में रहकर बुधादित्य राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। इसके अलावा सेहत पर भी सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं बुध के सिंह राशि पर जाने से किन राशियों पर पड़ सकता है सकारात्मक प्रभाव…
द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 अगस्त को 07:58 पी एम बजे कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पर 7 सितंबर तक रहेंगे। इसके बाद कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
कर्क राशि पर बुध के गोचर का असर (Cancer Zodiac)
कर्क राशि के जातकों के लिए भी बुध काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के दूसरे भाव में बुध का गोचर होने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आयात-निर्यात से जुड़े व्यापार में काफी लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही बुध के दूसरे भाव में होने से अष्टम भाव भी सक्रिय हो गया है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। छोटे भाई के साथ चला आ रहा मनमुटाव समाप्त हो सकता है। इसके साथ ही विवाद का समाधान मिल सकता है।
वृषभ राशि पर बुध के गोचर का असर (Taurus Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को सुख-समपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के चौथे भाव में बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातक मकान, फ्लैट, गाड़ी आदि खरीदने में सफल हो सकते हैं। माता की भी सेहत अच्छी रहने वाली है। बुध की दृष्टि कर्म भाव पर पड़ने के कारण नौकरी और कारोबार में भी लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल में आपके काम की सराहना हो सकती है।
मीन राशि पर बुध के गोचर का असर (Pisces Zodiac)
इस राशि की गोचर कुंडली के छठे भाव में बुध गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को विदेश से संबंधित कामों में सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याएं भी समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही पैसा वापस मिलने की भी काफी अधिक संभावना है। लव लाइफ की बात करें, तो जीवनसाथी और बिजनेस पार्टनर की ओर से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप इस अवधि में प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो उसमें सफलता हासिल हो सकती है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
