वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार, संचार और करियर का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी बुध राशि परिवर्तन करते हैं, तो उसका प्रभाव इन सेक्टरों के साथ सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर देखने को मिलता है। फ्यूचर पंचांग के अनुसार 22 जून 2026 को बुध ग्रह चंद्रमा के स्वामित्व वाली राशि कर्क में गोचर करने जा रहे हैं। बुध का यह राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ सकता है। खासतौर पर मिथुन, कन्या और तुला राशि वालों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। यह फलित चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है।
फ्यूचर पंचांग के अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध देव दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। यहां पर बुध देव 7 जुलाई तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन में वक्री होंगे। आपको बता दें किबुध ग्रह का कर्क राशि में प्रवेश भावनात्मक सोच, संवाद क्षमता और व्यापारिक निर्णयों को प्रभावित करेगा। इस दौरान कई लोगों को नई नौकरी, प्रमोशन और बिजनेस विस्तार के अवसर मिल सकते हैं।
बुध गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव (Gemini Zodiac)
मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध ग्रह हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए विशेष फलदायी साबित हो सकता है। साथ ही बुध ग्रह का गोचर आपकी राशि से दूसरे भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कार्यस्थल पर आपकी वाणी और बुद्धिमानी से लोग प्रभावित होंगे। साथ ही इस अवधि में व्यापार में नए संपर्क बनेंगे, जिससे लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है। वहीं जो लोग मार्केटिंग, वाणी, मीडिया और शिक्षा लाइन से जुड़े हुए हैं तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।
4 जुलाई को शुक्र करेंगे सिंह राशि में प्रवेश; तुला, वृश्चिक समेत इन 3 राशि वालों को करियर और कारोबार में तरक्की के योग
बुध गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव (Virgo Zodiac)
कन्या राशि वालों के लिए बुध का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आय के नए स्रोत बन सकते हैं। वहीं लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने के संकेत हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। बिजनेस में निवेश से फायदा होने की संभावना है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। वहीं इस समय व्यापारीगण कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ हो सकता है।
बुध गोचर का तुला राशि पर प्रभाव (Libra Zodiac)
तुला राशि वालों को करियर में तरक्की मिल सकती है। क्योंकि बुध का गोचर आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापारियों को नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। इस दौरान आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। आर्थिक लाभ के साथ सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। वहीं इस समय आपका मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। वहीं आपको पिता का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हथेली में ऐसा हो शुक्र पर्वत तो रोमांटिक और खुशनुमा चलेगी आपकी मैरिड लाइफ
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
