Budh Gochar 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि के अलावा नक्षत्र परिवर्तन भी करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिल सकता है। इस समय बुध कर्क राशि और पुष्य नक्षत्र में विराजमान है। वहीं 15 अगस्त की देर रात को बुध नक्षत्र परिवर्तन करके अपने ही नक्षत्र अश्लेषा में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के अश्लेषा नक्षत्र में जाने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार, और संचार आज का प्रमुख कारक माना जाता है। ऐसे में बुध की स्थिति में बदलाव का असर होने से जातक की तार्किक क्षमता, गणित, शिक्षा, एकाग्रता, व्यापार आदि में असर देखने को मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं बुध के अश्लेषा नक्षत्र में जाने से वृषभ, कर्क और मीन राशि के जातकों के जीवन में क्या प्रभाव हो सकता है…
वैदिक पंचांग के अनुसार, बुध 15 अगस्त की देर रात 02:19 ए एम बजे अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और 22 अगस्त तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। इसके बाद मघा नक्षत्र में आ जाएंगे। आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से नौवां नक्षत्र अश्लेषा है। इसकी राशि कर्क मानी जाती है।
वृषभ राशि पर बुध के अश्लेषा नक्षत्र में जाने का प्रभाव (Taurus Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बुध का अश्लेषा नक्षत्र में जाना कई मायनों में खास हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही नौकरीपेशा जातकों को उनके द्वारा किए जा रहे हैं काम, मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। आपको कई क्षेत्रों में किस्मत का साथ मिल सकता है। आपकी राशि के तीसरे भाव में बुध विराजमान है। ऐसे में आय के नए स्त्रोत खुलने के साथ -साथ आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा और मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है।
कर्क राशि पर बुध के अश्लेषा नक्षत्र में जाने का प्रभाव (Cancer Zodiac)
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का अश्लेषा नक्षत्र में जाना अत्यंत शुभ हो सकता है, क्योंकि बुध आपके लग्न भाव में विराजमान है। जहां पर गुरु के साथ सूर्य भी है। ऐसे में इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। करियर के क्षेत्र में अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। जीवन में सुख-शांति, संपदा की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। छात्रों के लिए ये अवधि अच्छी हो सकती है। परीक्षा या फिर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है।
मीन राशि पर बुध के अश्लेषा नक्षत्र में जाने का प्रभाव (Pisces Zodiac)
मीन राशि के जातकों के लिए ये नक्षत्र गोचर काफी लाभकारी हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। निर्णय क्षमता में भी तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही आपके काम की सराहना हो सकती है। इस अवधि में इंक्रीमेंट या पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। व्यापारियों के लिए ये समय अच्छा जा सकता है। आपको कई क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल हो सकती है।
जानें जुलाई से लेकर दिसंबर का राशिफल
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
