Budh Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। इसके साथ ही वह शिक्षा, तर्क-वितर्क, व्यापार, एकाग्रता, संचार कौशल आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध की स्थिति में बदलाव का असर इन क्षेत्रों में विशेष देखने को मिल सकता है। इस समय बुध की स्थिति की बात करें, तो द्रिक पंचांग के अनुसार तुला राशि और विशाखा नक्षत्र में वक्री और अस्त अवस्था में संचरण कर रहे हैं। वहीं 3 नवंबर को बुध विशाखा नक्षत्र से निकलकर स्वाति नक्षत्र में पुन: प्रवेश कर जाएंगे। बुध के स्वाति नक्षत्र में जाने का प्रभाव 12 राशियों पर देखने को मिल सकता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कुछ राशियों के जातकों को करियर, कारोबार और आर्थिक लाभ मिलने के भी योग बन रहे हैं। यह विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं बुध के पुन: स्वाति नक्षत्र में जाने से किन राशियों के जीवन में सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है।

31 अक्टूबर को गुरु बृहस्पति करेंगे सूर्य की राशि में प्रवेश, मेष, कर्क और धनु राशि वालों को आर्थिक लाभ के योग

द्रिक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध वक्री अवस्था में 3 नवम्बर 2026, मंगलवार को सुबह 05:53 बजे पुन: स्वाति नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और इस नक्षत्र में 25 नवंबर तक रहेंगे और इसके बाद पुन: दोबारा विशाखा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इस दौरान बुध तुला राशि में संचरण करेंगे, लेकिन 13 नवंबर को बुध मार्गी और 11 नवंबर को उदित हो जाएंगे।

वृषभ राशि पर बुध के स्वाति नक्षत्र में जाने का असर (Taurus Zodiac)

बुध स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के छठे भाव में संचरण करेंगे। आमतौर पर बुध के छठे भाव में जाना अच्छा नहीं माना जाता है। हालांकि बुध के अपने मित्र की राशि में जाने से कुछ क्षेत्रों में सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। इस राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। अगर आप कर्ज या फिर बैंक से लोन लेना चाहते हैं, तो आपको सफलता हासिल हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। कला, साहित्य और लेखन कार्य कर रहे जातकों के लिए ये अवधि अनुकूल हो सकती है। प्रतियोगी और इंटरव्यू देने वाले जातकों के लिए ये समय अनुकूल हो सकता है।

सिंह राशि पर बुध के स्वाति नक्षत्र में जाने का असर (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी बुध का स्वाति नक्षत्र में जाना अनुकूल हो सकता है। इस राशि के तीसरे भाव में बुध गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के साहस, संचार क्षमता में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मीडिया, कम्यूनिकेश, मार्केटिंग, लेखन आदि क्षेत्रों में जुड़े जातकों को लाभ मिल सकता है। आप काम के सिलसिले में कुछ यात्राएं कर सकते हैं। इनसे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुका काम एक बार फिर से आरंभ हो सकता है। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीत सकता है। नए लोगों से संपर्क हो सकता है। इससे आपके करियर में लाभ देखने को मिल सकता है।

तुला राशि पर बुध के स्वाति नक्षत्र में जाने का असर (Libra Zodiac)

तुला राशि के जातकों के लिए बुध का स्वाति नक्षत्र में जाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के प्रथम भाव में बुध संचरण कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के व्यक्तित्व में काफी अधिक निखार देखने को मिल सकता है। आप अपने संचार कौशल और बोलने की क्षमता से कई क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं। कारोबारियों के लिए ये समय अच्छा हो सकता है। इस राशि के जातकों को नए क्लाइंट, प्रोजेक्ट या बिजनेस डील मिल सकती है। आपका नए लोगों से संपर्क बढ़ सकता है, जिससे आपको करियर और बिजनेस दोनों में लाभ मिल सकता है। जीवन में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, किसी चीज को बार-बार सोचने की कोशिश न करें। ओवरथिकिंग आपके निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है।

यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय आकलन पर आधारित है। इसमें बताई गई बातें सभी जातकों पर एक जैसी लागू हों, यह आवश्यक नहीं है। व्यक्ति की जन्मतिथि, जन्मसमय और जन्मस्थान के अनुसार परिणामों में अंतर हो सकता है। इसलिए राशिफल में बताए गए शुभ या चुनौतीपूर्ण समय को एक सामान्य मार्गदर्शन के रूप में लें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में अपनी परिस्थिति, समझ और उचित सलाह को प्राथमिकता दें। सकारात्मक रहें, मेहनत करते रहें और परिस्थितियों के अनुसार समझदारी से निर्णय लें।

जानें जुलाई से लेकर दिसंबर का राशिफल

मेष राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026वृषभ राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
मिथुन राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026कर्क राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
सिहं राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026कन्या राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
तुला राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026वृश्चिक राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
धनु राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026मकर राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
कुंभ राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026मीन राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।