Monthly Horoscope August 2026 (मासिक राशिफल अगस्त 2026): साल 2026 का आठवां माह अगस्त काफी खास माना जा रहा है। सावन माह का आरंभ होने के साथ-साथ सूर्य ग्रहण और चंद ग्रहण भी इसी माह पड़ रहे हैं। ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो 1 अगस्त को शुक्र कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही 12 अगस्त को कर्क राशि में सूर्य ग्रहण और 28 अगस्त को कुंभ राशि में चंद्र ग्रहण होने वाला है। गुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि में 12 अगस्त तक अस्त रहेंगे और फिर इसी दिन उदित हो जाएंगे। इसके साथ ही शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे।

केतु सिंह राशि और राहु कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। बुध की स्थिति की बात करें, तो 5 अगस्त को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पर गुरु और सूर्य के साथ युति करेंगे। इस राशि में 22 अगस्त तक रहेंगे और फिर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल की बात करें, तो 2 अगस्त को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 17 अगस्त को सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे किसी न किसी ग्रह के साथ युति करके शुभ-अशुभ योगों का निर्माण करेंगे। अगस्त महीने में ग्रहों के इन परिवर्तनों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलने वाला है। आइए पंडित केपी शुक्ल से जानते हैं 12 राशियों का कैसा बीतेगा अगस्त माह। जानें मेष से लेकर मीन राशि का मासिक राशिफल…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगस्त माह में दो खगोलीय घटना होने वाली है, जिससे ज्योतिष में काफी खास माना जा रहा है। बता दें कि 12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कर्क राशि में लगने वाला है, जो पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। इसके साथ ही 28 अगस्त को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है।

मेष राशि मासिक राशिफल (Aries Monthly Horoscope)

करियर के क्षेत्र में यह महीना मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा। शनि के द्वादश भाव में वक्री होने के कारण बाहर से मिलने वाले नौकरी या व्यवसाय के प्रस्तावों की अच्छी तरह जांच-पड़ताल करना आवश्यक रहेगा। बिना पूरी जानकारी के कोई निर्णय लेने से बाद में परेशानी हो सकती है। कार्य के सिलसिले में दूर-दराज की यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं, जिनसे अपेक्षित लाभ मिलने में देरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। धन का आगमन बना रहेगा, लेकिन बचत करने में कठिनाई आ सकती है। बिना सोच-विचार के निवेश करने से बचें तथा दीर्घकालिक निवेश को प्राथमिकता

वृषभ राशि मासिक राशिफल (Taurus Monthly Horoscope)

करियर के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। राहु की दशम भाव में उपस्थिति और शनि के वक्री होने के कारण प्रयासों की तुलना में परिणाम कुछ कम मिल सकते हैं। हालांकि अचानक किसी पुराने कार्य में सफलता या अप्रत्याशित लाभ मिलने की भी संभावना बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में धन का आगमन अपेक्षाकृत धीमा रह सकता है। आय में देरी या अपेक्षा से कम धन प्राप्त होने के संकेत हैं। इसके कारण बचत करने में भी कठिनाई आ सकती है। सुख-सुविधाओं की दृष्टि से महीने का पहला भाग अपेक्षाकृत कमजोर रहेगा।

मिथुन राशि मासिक राशिफल (Gemini Monthly Horoscope)

करियर और कार्यक्षेत्र की दृष्टि से महीने का पहला भाग चुनौतीपूर्ण रहेगा। 1 से 9 अगस्त तक बृहस्पति के अस्त होने तथा शनि के प्रभाव के कारण अधिक संघर्ष और मेहनत करनी पड़ सकती है। 9 अगस्त के बाद परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार होगा। मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन परिणाम तुरंत प्राप्त नहीं होंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आय का प्रवाह नियमित रहेगा, लेकिन अचानक बड़े धन लाभ की संभावना कम है। स्वास्थ्य के मामले में पूरे महीने विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता होगी। प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में तनाव और मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। धैर्य और संयम बनाए रखना आवश्यक रहेगा।

कर्क राशि मासिक राशिफल (Cancer Monthly Horoscope)

करियर और कार्यक्षेत्र की दृष्टि से अगस्त 2026 संघर्षपूर्ण रहने के संकेत देता है। सफलता प्राप्त करने के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। परिस्थितियां ऐसी रहेंगी कि चाहकर भी पूरी क्षमता के अनुसार परिश्रम नहीं कर पाएंगे। आर्थिक दृष्टि से समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। आय में कमी, देरी या रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में महीने के पहले भाग में तनाव और मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन 17 अगस्त के बाद सुधार आने लगेगा। शिक्षा के क्षेत्र में अधिक मेहनत और एकाग्रता की आवश्यकता होगी। प्रेम संबंधों में बाधाएं और वैवाहिक जीवन सामान्य से मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य में सावधानी आवश्यक रहेगी।

सिंह राशि मासिक राशिफल (Leo Monthly Horoscope)

करियर और कार्यक्षेत्र की दृष्टि से यह महीना चुनौतियों से भरा रह सकता है। नौकरी, व्यवसाय या किसी भी कार्य में अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। जिम्मेदारियों को पूरा करने में बाधाएं और कठिनाइयां आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहने वाली है। और धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। इसके बाद खर्चों में वृद्धि हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए अगस्त माह अच्छा जाने वाला है। हालांकि, वैवाहिक जीवन में तनाव और मतभेद रह सकते हैं। शिक्षा में अधिक मेहनत आवश्यक होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि मासिक राशिफल (Virgo Monthly Horoscope)

अगस्त 2026 का समय कन्या लग्न वालों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा की जा रही मेहनत का अच्छा फल मिलने की संभावना है। बुद्धिमत्ता और कार्यकुशलता से परिणाम प्राप्त होंगे। 14 अगस्त के बाद चुनौतियां बढ़ सकती हैं और 22 अगस्त के बाद कार्य के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आर्थिक स्थिति में धन संचय में कठिनाई दिखाई देती है। प्रेम संबंधों में मित्रों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से सुखद रहेगा। पारिवारिक जीवन में तनाव और मतभेद की संभावना रहेगी। शिक्षा में अधिक मेहनत आवश्यक होगी और स्वास्थ्य सामान्य से मध्यम रहेगा।

तुला राशि मासिक राशिफल (Libra Monthly Horoscope)

नौकरी या व्यवसाय में आपकी कार्यशैली, निर्णय क्षमता और प्रदर्शन की सराहना होगी। करियर में प्रगति के अवसर बने रहेंगे और सम्मान तथा प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। आर्थिक दृष्टि से समय अच्छा रहेगा। 1 अगस्त से 14 अगस्त के बीच धन का आगमन होता रहेगा, हालांकि धन थोड़ा रुक-रुक कर मिल सकता है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। पारिवारिक जीवन में संबंधों को मधुर बनाए रखना हित में रहेगा। प्रेम संबंधों में महीने के मध्य से अंत तक सहयोग और भावनात्मक जुड़ाव बेहतर हो सकता है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। शिक्षा और स्वास्थ्य में नियमित देखभाल आवश्यक होगी।

वृश्चिक राशि मासिक राशिफल (Scorpio Monthly Horoscope)

रोजगार और व्यापार में सिंह राशि में केतु की स्थिति के कारण कार्यक्षेत्र में अचानक चुनौतियां और समस्याएं सामने आ सकती हैं। 17 अगस्त तक कार्यों में रुकावटें और कठिनाइयां बनी रह सकती हैं। 17 अगस्त के बाद सूर्य और 22 अगस्त के बाद बुध के आने से सकारात्मक प्रभाव मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारी आप पर विश्वास करेंगे, लेकिन मेहनत और ईमानदारी से कार्य करना होगा। आय और धन के मामले में रुकावटों के संकेत हैं। बचत और निवेश में जल्दबाजी न करें। पारिवारिक जीवन में असंतोष रह सकता है। शिक्षा में सामान्य विद्यार्थियों को मेहनत और उच्च शिक्षा वालों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।

धनु राशि मासिक राशिफल (Sagittarius Monthly Horoscope)

अगस्त 2026 धनु लग्न वालों के लिए करियर की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण रह सकता है। शुक्र के नीच होने और दशम भाव के स्वामी की कमजोर स्थिति के कारण कार्यक्षेत्र में सावधानी रखना आवश्यक होगा। अपने कार्य ईमानदारी, लगन और जिम्मेदारी से करें तथा वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद से बचें। आय के क्षेत्र में रुकावट, कमी और खर्चों में वृद्धि के योग बन रहे हैं। बचत और निवेश सोच-समझकर करें। प्रेम संबंधों में मानसिक तनाव रह सकता है। वैवाहिक जीवन में असंतोष और वाद-विवाद की संभावना रहेगी। शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में विशेष सावधानी और मेहनत आवश्यक रहेगी।

मकर राशि मासिक राशिफल (Capricorn Monthly Horoscope)

करियर के स्वामी शुक्र नीच अवस्था में होने के कारण पूरे महीने विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। अपने कार्य ईमानदारी, लगन और निष्ठा से करें तथा वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद और मतभेद से बचें। आर्थिक दृष्टि से धन के आगमन में रुकावट और खर्चों में वृद्धि के संकेत हैं। अनावश्यक खर्चों से बचना आवश्यक रहेगा। प्रेम संबंधों में साथी के व्यवहार में बदलाव महसूस हो सकते हैं, इसलिए धैर्य और समझदारी बनाए रखें। वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। वैवाहिक जीवन सामान्यतः अच्छा रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माह के मध्य के बाद पारिवारिक संबंधों में संयम रखना आवश्यक रहेगा।

कुंभ राशि मासिक राशिफल (Aquarius Monthly Horoscope)

कुंभ लग्न राशि के जातकों के लिए करियर में संघर्षपूर्ण परिस्थितियां रह सकती हैं। शुरुआत से अंत तक मेहनत अधिक करनी पड़ेगी और बिना मेहनत के सफलता प्राप्त करना कठिन रहेगा। मंगल के कारण संघर्ष की स्थिति बन सकती है, लेकिन प्रयासों से लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। आय में कमी या रुकावट देखने को मिल सकती है। मित्रों से दूरी रखना हित में रहेगा। सुख-सुविधाओं का पूरा लाभ लेने में परेशानी हो सकती है। प्रेम संबंध अच्छे रह सकते हैं, लेकिन व्यवहार और वाणी पर नियंत्रण आवश्यक होगा। वैवाहिक जीवन में कुछ कमी के संकेत हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य में मेहनत व सावधानी आवश्यक रहेगी।

मीन राशि मासिक राशिफल (Pisces Monthly Horoscope)

मीन लग्न राशि के जातकों को कार्य क्षेत्र में मेहनत और परिश्रम करना पड़ेगा। बिना मेहनत के अनुकूल परिणाम प्राप्त करना कठिन रहेगा। इनकम होती रहेगी और धन का आगमन बना रहेगा, लेकिन धन संचय सामान्य रूप से ही हो पाएगा। सुख-सुविधाओं में थोड़ी कमी का अनुभव हो सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित निर्णय सोच-समझकर लें। प्रेम संबंधों में आपकी ओर से अच्छा प्रयास रहेगा, लेकिन सामने वाले से उतना सहयोग नहीं मिल पाएगा। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। सामान्य शिक्षा वाले विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, जबकि उच्च शिक्षा में अधिक मेहनत आवश्यक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति के हिसाब से ये राशिफल निकाला जाता है, जो सामान्य होता है। इसलिए जरूरी नहीं है कि ये हर व्यक्ति पर 100% एक जैसा लागू हो। हर व्यक्ति की जिंदगी अलग होती है क्योंकि जन्म कुंडली (Birth Chart) में दशा–अंतर्दशा, लग्न, ग्रह स्थिति हर एक चीज अलग-अलग होते हैं।

मेष राशिफल जून से दिसंबर 2026वृषभ राशिफल जून से दिसंबर 2026
मिथुन राशिफल जून से दिसंबर 2026कर्क राशिफल जून से दिसंबर 2026
सिहं राशिफल जून से दिसंबर 2026कन्या राशिफल जून से दिसंबर 2026
तुला राशिफल जून से दिसंबर 2026वृश्चिक राशिफल जून से दिसंबर 2026
धनु राशिफल जून से दिसंबर 2026मकर राशिफल जून से दिसंबर 2026
कुंभ राशिफल जून से दिसंबर 2026मीन राशिफल जून से दिसंबर 2026

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।