मेष राशि सितंबर 2026 मासिक राशिफल: सितंबर का महीना मेष राशि के जातकों के लिए कई महत्वपूर्ण ग्रह गोचर और राजयोग लेकर आ रहा है। इस महीने शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल की स्थिति में बदलाव होगा। वहीं कन्या राशि में बुधादित्य और भद्र राजयोग, तुला राशि में मालव्य राजयोग और लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इन ग्रह स्थितियों का असर मेष राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, प्रेम संबंध, वैवाहिक जीवन और स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष राशि वालों के लिए कैसा रह सकता है सितंबर का महीना…
सितंबर में बनेंगे कई शुभ राजयोग
महीने की शुरुआत में 2 सितंबर को शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृष में प्रवेश करेंगे, जिससे मालव्य राजयोग बनेगा। इसके बाद 7 सितंबर को बुध अपनी स्वराशि कन्या में प्रवेश करेंगे। बुध के कन्या में आने से भद्र राजयोग बनेगा और सूर्य के 17 सितंबर को कन्या राशि में पहुंचने के बाद बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। वहीं 18 सितंबर को मंगल कर्क राशि में गोचर करेंगे और महीने के अंत में 26 सितंबर को बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे लक्ष्मी नारायण राजयोग का प्रभाव देखने को मिलेगा।
अक्टूबर में शुक्र चलेंगे उल्टी चाल, तुला, मकर, मेष और सिंह राशि वालों को आर्थिक उन्नति के योग
करियर में मिलेंगे मिलेजुले परिणाम
मेष राशि वालों के लिए सितंबर करियर के लिहाज से मिश्रित लेकिन संभावनाओं से भरा महीना रह सकता है। बुध का कन्या राशि में गोचर नौकरीपेशा लोगों को काम में प्लानिंग, विश्लेषण और निर्णय लेने की क्षमता दे सकता है। बुधादित्य और भद्र राजयोग के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धिमत्ता और काम करने का तरीका वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर सकता है। साथ ही कोई अवार्ड मिल सकता है।
वहीं जो लोग नौकरी बदलने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें महीने के दूसरे पार्ट में नए अवसर मिल सकते हैं। हालांकि मंगल का कर्क राशि में गोचर कार्यस्थल पर जल्दबाजी और भावनात्मक निर्णयों से बचने की सलाह देता है। सितंबर में मेहनत के साथ धैर्य बनाए रखना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
कारोबार में मिल सकता है लाभ
कारोबार करने वाले मेष राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना नए संपर्क और व्यापार विस्तार के अवसर लेकर आ सकता है। शुक्र के वृष राशि में प्रवेश से बनने वाला मालव्य राजयोग धन और सुख-सुविधाओं से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है।
महीने के अंतिम सप्ताह में बुध का तुला राशि में गोचर साझेदारी और व्यापारिक संबंधों के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। लक्ष्मी नारायण राजयोग के प्रभाव से कारोबार में नई डील, ग्राहक बढ़ने या किसी पुराने संपर्क से फायदा मिलने की संभावना बन सकती है। हालांकि बड़ी आर्थिक डील करते समय दस्तावेजों को अच्छी तरह पढ़ना जरूरी होगा।
Palmistry: हथेली पर मौजूद ये 3 निशान दिला सकते हैं राजनीति में सफलता, बनते हैं बड़े राजनेता
आर्थिक मामलों में करेंगे बेहतर प्लानिंग
वैदिक ज्योतिष अनुसार सितंबर में मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है। शुक्र का प्रभाव आय के नए साधनों और सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ा सकता है। वहीं बुध की मजबूत स्थिति आर्थिक मामलों में बेहतर प्लानिंग करने में मदद कर सकती है।
महीने के अंतिम दिनों में साझेदारी, निवेश या कारोबार से जुड़े मामलों में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। हालांकि मंगल के प्रभाव में घर-परिवार या निजी जरूरतों पर अचानक खर्च भी बढ़ सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा।
रिश्तों में गलतफहमियां हो सकती हैं दूर
प्रेम संबंधों के मामले में सितंबर का महीना मेष राशि वालों के लिए अच्छा रह सकता है। शुक्र का मजबूत होना रिश्तों में आकर्षण और रोमांस बढ़ा सकता है। जो लोग लंबे समय से किसी को पसंद करते हैं, वे अपनी भावनाएं सामने रखने की हिम्मत जुटा सकते हैं।
रिश्ते में पहले से चल रही गलतफहमियों को बातचीत के जरिए दूर करने का मौका मिलेगा। हालांकि मंगल का कर्क राशि में गोचर भावनात्मक उतार-चढ़ाव बढ़ा सकता है। इसलिए छोटी बातों को लेकर बहस करने से बचें और पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।
किसी बात को लेकर हो सकता है तनाव
वैदिक ज्योतिष अनुसार विवाहित मेष राशि वालों के लिए सितंबर का महीना रिश्ते को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। शुक्र और बुध का प्रभाव दांपत्य जीवन में कम्युनिकेशन और आपसी समझ बढ़ाने में मदद कर सकता है।
हालांकि महीने के बीच में मंगल के प्रभाव से घर-परिवार की किसी बात को लेकर तनाव पैदा हो सकता है। ऐसी स्थिति में गुस्से में कोई फैसला लेने से बचना आपके वैवाहिक जीवन के लिए बेहतर रहेगा।
सेहत के मामले में रहें सावधान
ज्योतिष अनुसार स्वास्थ्य के लिहाज से सितंबर सामान्य रह सकता है, लेकिन मेष राशि वालों को अपनी दिनचर्या को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। मंगल का कर्क राशि में गोचर मानसिक तनाव, थकान या बेचैनी बढ़ा सकता है। काम के दबाव के बीच पर्याप्त आराम लेना जरूरी होगा। वहीं किसी भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को लंबे समय तक नजरअंदाज करने के बजाय विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
