Mesh Rashifal 2026, Aries Horoscope June To December 2026 (जून से दिसंबर तक मेष राशि राशिफल 2026): मेष राशि के जातकों के लिए जून से लेकर दिसंबर तक का माह काफी खास रहने वाला है। इस राशि में शनि साढ़े साती चल रही है। ऐसे में इसका प्रभाव काफी अधिक रहने वाला है। पूरे 7 माह इस राशि के जातकों के लिए काफी महत्वपूर्ण और लाभकारी भी माने जा रहे हैं। बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति जून माह के आरंभ में ही अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में मीन राशि में विराजमान शनि के साथ त्रिकोण में रहेंगे, जो काफी शुभ माना जा रहा है। इसके अलावा मंगल की बात करें, तो वृषभ, मिथुन, कर्क और सिंह राशि में संचरण करेंगे। ऐसे में जुलाई के अंत तक वृषभ राशि में होंगे, जिससे गुरु के साथ संयोग होने से थोड़ी सी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा राहु दिसंबर तक कुंभ में रहेंगे। इसके बाद मकर में प्रवेश कर जाएंगे और केतु सिंह और साल के अंत में कर्क में प्रवेश कर जाएंगे। इसके अलावा बुध, शुक्र और सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते रहेंगे, जिससे मेष राशि पर असर देखने को मिलने वाला है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं मेष राशि के जातकों के कैसे बीतेंगे अगले 7 माह…
मेष राशि के जातकों के लिए जून और जुलाई का माह काफी अच्छा जा सकता है। इस राशि के जातकों को नौकरी में कई नए अवसर मिल सकते हैं। इन्हें अगर आप समझदारी के साथ चुनेंगे, तो खूब सफलता हासिल कर सकते हैं।
मेष राशि के जातकों का अगले 7 माह कैसा होगा बिजनेस
जून और जुलाई के महीनों में आपके सामने कई नए अवसर आएंगे। यदि आप सही समय पर सही निर्णय लेते हैं और अवसरों को समझदारी से संभालते हैं, तो आपको बहुत अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा और व्यापारियों को भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। इस राशि के जातकों को लंबे समय से रुका पैसा मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा बनाई गई रणनीतियां कारगर साबित हो सकती है। जून से लेकर अक्टूबर तक आपको व्यापार में काफी लाभ मिल सकता है। आप अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं। आपके द्वारा किए गए कार्यों, मेहनत से आपको काफी लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से लाभ मिल सकता है।
मेष राशि के जातकों का अगले 7 माह कैसा होगा करियर
नौकरीपेशा जातकों के लिए अगले 7 माह काफी महत्वपूर्ण हो सकते हैं। अगस्त से अक्टूबर तक इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। गुरु और सूर्य के कारण लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है। रचनात्मक, कला, खेल या प्रदर्शन से जुड़े जातकों को विशेष अवसर मिल सकते हैं। जून और जुलाई में आपको कई नए अवसर मिल सकते हैं। नई नौकरी का ऑफर मिलने के साथ पदोन्नति, वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। आपका सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छा तालमेल हो सकता है। ऐसे में आपके करियर में उछाल आ सकती है। नेतृत्व क्षमता में बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में कोई बड़ी जिम्मेदारी, प्रोजेक्ट सौंपा जा सकती है।
2 जून को देवताओं के गुरु बृहस्पति करेंगे उच्च राशि में प्रवेश, जानें मेष से लेकर मीन राशि पर असर
करियर भाव के स्वामी शनि पर बृहस्पति का सकारात्मक प्रभाव बना रहेगा, जिससे कई कार्य अपेक्षाकृत आसान हो सकते हैं।सितंबर से दिसंबर के बीच बृहस्पति सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे। ऐसे में मंगल का भी प्रभाव देखने को मिलने वाला है। इसके साथ ही दिसंबर में राहु और केतु भी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होने से कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है। कार्यों में लंबे समय से आ रही बाधाएं समाप्त हो सकती है। कई प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में काफी लाभ मिल सकता है।
मेष राशि के जातकों का अगले 7 माह कैसी होगी आर्थिक स्थिति
ग्रहों की स्थिति के हिसाब से जून से लेकर दिसंबर तक इस राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। ऐसे में आप भविष्य के लिए भी धन बचत कर पाने में सफल हो सकते हैं। आप देश-विदेश में कई यात्राएं कर सकते हैं। हालांकि इसमें आपका पैसा खर्च हो सकता है। समाज में मान-सम्मान , पद-प्रतिष्ठा की बढ़ोतरी हो सकती है। वाहन, घर, जमीन-जायदाद खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।
शनि की साढ़ेसाती के बावजूद बृहस्पति की अनुकूल दृष्टि पड़ने के कारण आपको सुख-समृद्धि, धन-संपदा की प्राप्ति हो सकती है। आने वाले समय में निवेश, शेयर बाजार के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। बृहस्पति मेष राशि के चतुर्थ भाव में उच्च होकर प्रवेश करेंगे। ऐसे में हंस योग और चंद्रमा के साथ गजकेसरी योग का निर्माण करेंगे। यह समय अत्यंत भाग्यशाली रहेगा, जिससे घर–जमीन, वाहन, संपत्ति, नौकरी और समृद्धि के योग मजबूत होंगे।
हालांकि, जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों, खरीदारी में पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें। इसके बाद ही खरीदारी करें, वरना नुकसान हो सकता है।
मेष राशि के जातकों का अगले 7 माह कैसा रहेगा स्वास्थ्य
मेष राशि में शनि साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती है। ऐसे में पैरों, जोड़ों में दर्द से लेकर अत्यधिक थकान हो सकती है। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अपनी नियमित दिनचर्या रखने के साथ अपने आहार का ध्यान रखें। इससे आपको लाभ मिल सकता है।
मेष राशि के जातकों का अगले 7 माह कैसा होगा वैवाहिक जीवन और लव लाइफ
मेष राशि के जातकों के लिए जून से लेकर दिसंबर तक का माह काफी खास हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। ऐसे में घर-परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। पुराने रिश्तों में भी मधुरता और समझदारी बढ़ेगी। आपके आकर्षण और आत्मविश्वास की वजह से पार्टनर के साथ सामंजस्य और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। विवाह योग्य लोगों के लिए यह समय अच्छा माना गया है और नवविवाहित दंपतियों के लिए संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
मेष राशि वाले करें ये उपाय
मेष राशि के जातक शनिदेव की विधिवत पूजा करने के साथ सरसों का तेल अर्पित करें। इसके साथ शनिवार के दिन काले तिल, काली उड़द, छाता आदि का दान करना लाभकारी हो सकता है।
डिस्क्लेमर: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों, ग्रहों के गोचर और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली में ग्रहों की विशिष्ट स्थिति और दशा के आधार पर वास्तविक परिणाम हर व्यक्ति के लिए भिन्न हो सकते हैं। इसे किसी भी प्रकार का अकाट्य दावा या अचूक निर्णय न माना जाए। जीवन के महत्वपूर्ण निर्णयों, वित्तीय निवेशों अथवा स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं के लिए कृपया संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित और योग्य विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य लें।
