Aquarius July Horoscope 2026: वैदिक ज्योतिष अनुसार जुलाई 2026 का महीना कुंभ राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण होने जा रहा है। क्योंकि इस महीने कई छोटे- बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि सबसे पहले 4 जुलाई को शुक्र देव सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं इसके बाद 16 जुलाई को सूर्य देव कर्क राशि में गोचर करेंगे। साथ ही 27 जुलाई को शनि देव मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। इसके साथ ही कर्क राशि में शुक्रादित्य राजयोग, गजकेसरी राजयोग और मिथुन राशि में भद्र राजयोग का निर्माण होगा। इन ग्रह स्थितियों का प्रभाव कुंभ राशि के जातकों के करियर, कारोबार, प्रेम जीवन, वैवाहिक संबंध, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि जुलाई का पूरा महीना कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है…
मकर राशि वालों के लिए कैसा रह सकता है जुलाई का महीना, जानें करियर- कारोबार, धन और सेहत का हाल
नौकरीपेशा लोगों की हो सकती है पदोन्नति
जुलाई का महीना नौकरीपेशा कुंभ राशि वालों के लिए सकारात्मक संकेत लेकर आ रहा है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है, जिससे भविष्य में पदोन्नति के रास्ते खुल सकते हैं। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।
बन सकते हैं नए क्लाइंट
व्यापारियों को नए क्लाइंट और बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना है। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो सोच-समझकर निर्णय लें। महीने के अंतिम सप्ताह में किसी नए निवेश या विस्तार की योजना बन सकती है।
पुराने निवेश से मिल सकता है लाभ
आर्थिक दृष्टि से जुलाई का महीना सामान्य से अच्छा रहेगा। आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं। पहले किए गए निवेश से लाभ मिल सकता है। हालांकि घर-परिवार, वाहन या स्वास्थ्य पर अचानक खर्च बढ़ सकता है। इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा। शेयर बाजार या जोखिम वाले निवेश में जल्दबाजी से बचना लाभदायक रहेगा।
मीन राशि वालों के लिए कैसा रह सकता है जुलाई का महीना, जानें करियर- कारोबार, धन और सेहत का हाल
अविवाहित लोगों को आ सकता है विवाह का प्रस्ताव
शुक्र के प्रभाव से प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ सकती है। जो लोग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। अविवाहित जातकों को नया रिश्ता मिलने की संभावना बन सकती है।
विवाहित जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन महीने के मध्य में छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं। बातचीत और धैर्य से हर समस्या का समाधान निकल जाएगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर भी मिलेगा।
वास्तु शास्त्र: सुख, समृद्धि चाहते हैं, वास्तु के अनुसार घर में रखें ये 5 शुभ चीजें
काम का दबाव रह सकता है
स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। काम का दबाव मानसिक तनाव बढ़ा सकता है। अनियमित दिनचर्या के कारण थकान, पेट संबंधी समस्या या नींद की कमी महसूस हो सकती है। नियमित व्यायाम, संतुलित भोजन और पर्याप्त आराम आपको स्वस्थ बनाए रखने में मदद करेगा।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
