Tarot Horoscope 5 February 2026 (टैरो राशिफल 5 फरवरी 2026): फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। आज चंद्रमा कन्या राशि में ही संचार करेंगे। इसके साथ ही आज सुकर्मा योग के साथ संकष्टी गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जा रहा है। इसके साथ ही आज शनि-बुध एक-दूसरे से 36 डिग्री पर होंगे, जिससे दशांक योग का निर्माण हो रहा है। टैरो गुरु दीपिका रावतानी के अनुसार, टैरो कार्ड्स के आधार पर आज कुछ राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिलने के साथ उन्नति के द्वार खुल सकते हैं। टैरो गुरु दीपाली रावतानी से जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ से मीन तक का टैरो राशिफल…
मेष- कार्ड: द एम्परर (Aries Tarot Horoscope)
आज का दिन आपको नेतृत्व और नियंत्रण संभालने का संकेत देता है। द एम्परर बताता है कि अब भावनाओं में बहने का नहीं, बल्कि ठोस योजना और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का समय है। कामकाज हो या निजी जीवन, स्पष्ट नियम और सीमाएं तय करना ज़रूरी होगा। जल्दबाज़ी से बचें और रणनीति के साथ फैसले लें। आपकी दृढ़ता और व्यावहारिक सोच उन क्षेत्रों में स्थिरता लाएगी, जहां अब तक अव्यवस्था रही है। आज संसाधनों को व्यवस्थित करने, सिस्टम बनाने और दूसरों को मार्गदर्शन देने का उत्तम दिन है।
वृषभ- कार्ड:टेन ऑफ कप्स ( Taurus Tarot Horoscope)
आज मन भावनात्मक संतोष और सुकून से भरा रहेगा। टेन ऑफ कप्स परिवार, रिश्तों और साझी खुशियों का प्रतीक है। अपनों के साथ बिताया गया समय मन को गहरी खुशी देगा। छोटी-छोटी बातों में प्रेम और कृतज्ञता महसूस होगी। दिल से जुड़े फैसले रिश्तों को और मज़बूत बनाएंगे और भावनात्मक सुरक्षा की भावना बढ़ेगी।
मिथुन- कार्ड:किंग ऑफ स्वॉर्ड्स (Gemini Tarot Horoscope)
आज आपकी सोच साफ़, तर्कसंगत और निर्णायक रहेगी। किंग ऑफ स्वॉर्ड्स संकेत देता है कि किसी महत्वपूर्ण निर्णय में भावनाओं से ज़्यादा बुद्धि काम आएगी। बातचीत, समझौते और विश्लेषण से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। सच्चाई और निष्पक्षता के साथ लिया गया फैसला लंबे समय तक लाभ देगा।
कर्क – कार्ड:सिक्स ऑफ कप्स (Cancer Tarot Horoscope)
आज पुरानी यादें और बीते रिश्ते दिल को सुकून देंगे। सिक्स ऑफ कप्स मासूमियत, अपनापन और भावनात्मक उपचार का संकेत है। किसी पुराने मित्र से संपर्क या पारिवारिक परंपराओं से जुड़ना खुशी देगा। अतीत से मिले अनुभव आज रिश्तों को और गहरा बनाएंगे।
सिंह- कार्ड: द वर्ल्ड( Leo Tarot Horoscope)
आज किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति का सुख मिलेगा। द वर्ल्ड यह दर्शाता है कि आपकी मेहनत रंग ला रही है और सफलता का एक चरण पूरा हो चुका है। प्रशंसा, संतोष और आत्मविश्वास बढ़ेगा। यह दिन जश्न मनाने और नई शुरुआत के लिए खुद को तैयार करने का है।
कन्या – कार्ड:सिक्स ऑफ पेंटाकल्स (Virgo Tarot Horoscope)
आज लेन-देन में संतुलन बनाकर चलना ज़रूरी है। सिक्स ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि सहायता और सहयोग का सकारात्मक फल मिलेगा, लेकिन अपनी सीमाएं तय रखना भी आवश्यक है। काम और रिश्तों में बराबरी का भाव आपको सम्मान और स्थिरता देगा।
तुला- कार्ड: जजमेंट (Libra Tarot Horoscope)
आज आत्ममंथन और बड़े फैसलों का दिन है। जजमेंट कार्ड जागरूकता और नई समझ का संकेत देता है। पुराने अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। माफी, स्वीकार्यता और जिम्मेदारी लेने से जीवन में नई दिशा खुलेगी।
वृश्चिक- कार्ड: ऐस ऑफ पेंटाकल्स (Scorpio Tarot Horoscope)
आज किसी नए अवसर की शुरुआत हो सकती है। ऐस ऑफ पेंटाकल्स आर्थिक, करियर या स्वास्थ्य से जुड़े ठोस मौके का संकेत देता है। सही योजना और मेहनत से यह अवसर लंबे समय तक लाभ देगा। नींव मज़बूत रखने पर ध्यान दें।
धनु – कार्ड: थ्री ऑफ वांड्स (Sagittrius Tarot Horoscope)
आज भविष्य की योजनाएं आकार लेंगी। थ्री ऑफ वांड्स विस्तार और आगे बढ़ने का संकेत है। आपके प्रयास अब परिणाम दिखाने लगे हैं। नए अवसर, यात्रा या विकास के संकेत मिल सकते हैं। धैर्य और दूरदर्शिता आपको सही राह पर ले जाएगी।
मकर- कार्ड: किंग ऑफ पेंटाकल्स (Capricorn Tarot Horoscope)
आज स्थिरता और सफलता आपके साथ है। किंग ऑफ पेंटाकल्स आर्थिक समझ, अनुभव और नेतृत्व का प्रतीक है। संसाधनों का सही उपयोग और व्यावहारिक फैसले आपको सम्मान दिलाएंगे। दीर्घकालीन योजनाएं आज मजबूत होंगी।
कुंभ- कार्ड: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स (Aquarius Tarot Horoscope)
आज मानसिक स्पष्टता और नई सोच मिलेगी। ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स सच्चाई, निर्णय और साफ़ संवाद का संकेत है। किसी उलझन का समाधान मिलेगा और नए विचार जन्म लेंगे। निडर होकर अपनी बात रखें, सफलता मिलेगी।
मीन- कार्ड: नाइन ऑफ कप्स (Pisces Tarot Horoscope)
आज संतोष और खुशी का अनुभव होगा। नाइन ऑफ कप्स इच्छापूर्ति और भावनात्मक तृप्ति का संकेत देता है। अपनी उपलब्धियों को स्वीकारें और जीवन की छोटी खुशियों का आनंद लें। कृतज्ञता का भाव आपकी सकारात्मक ऊर्जा को और बढ़ाएगा।
डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह दैनिक टैरो राशिफल कार्ड्स के संकेतों और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित एक सामान्य पूर्वानुमान है। प्रत्येक व्यक्ति की कुंडली, ग्रहों की स्थिति और टैरो कार्ड्स के प्रभाव अलग हो सकते हैं, इसलिए व्यक्तिगत परिणाम इन भविष्यवाणियों से भिन्न हो सकते हैं। किसी भी वित्तीय, करियर या स्वास्थ्य संबंधी बड़े निर्णय के लिए संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें। जनसत्ता इसकी नैतिक जिम्मेदारी नहीं लेता।
