Aaj Ka Tarot Rashifal 31 January 2026 (आज का टैरो राशिफल 31 जनवरी 2026): आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ शनिवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि सुबह 8 बजकर 25 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। इसके साथ ही आज रात 8 बजकर 1 मिनट तक चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। जहां पर वह गुरु के साथ संयोग करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। आज का दिन आपके जीवन में क्या संदेश लेकर आया है? टैरो कार्ड्स की रहस्यमयी ऊर्जा आज हर राशि के लिए अलग-अलग संकेत दे रही है। कहीं संतोष और पूर्णता का अनुभव होगा, तो कहीं बदलाव और नए आरंभ की आहट सुनाई देगी। यह टैरो रीडिंग आपको आत्ममंथन, स्पष्टता और सही दिशा चुनने में मार्गदर्शन प्रदान करेगी। आइए जानते हैं टैरो गुरु दीपाली रावतानी से, आज टैरो कार्ड्स आपकी राशि के लिए क्या संदेश लेकर आए हैं और कौन-सा कार्ड आपके दिन की ऊर्जा को दर्शा रहा है। जानें मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा आज का दिन….
मेष- कार्डः द वर्ल्ड (Aries Tarot Horoscope)
मेष राशि वालों के लिए आज संतोष और पूर्णता का दिन है। जीवन का कोई महत्वपूर्ण अध्याय चाहे वह निजी हो, पेशेवर हो या भावनात्मक अपने स्वाभाविक अंत पर पहुंचता दिख रहा है। उपलब्धि का भाव मन में रहेगा और आप अपनी मेहनत पर गर्व महसूस करेंगे। आगे बढ़ने से पहले इस यात्रा को नमन करें, क्योंकि अगला अध्याय नए अवसरों और संभावनाओं से भरा हुआ है।
वृषभ- कार्डः किंग ऑफ पेंटाकल्स (Taurus Tarot Horoscope)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज स्थिरता और सुरक्षा केंद्र में रहेगी। आर्थिक मामलों में समझदारी और परिपक्व निर्णय आपको मजबूत बनाएंगे। यह कार्ड संकेत देता है कि आप न केवल अपने लिए, बल्कि दूसरों के लिए भी सहारा बनने में सक्षम हैं। निवेश, योजना या संसाधनों की समीक्षा के लिए दिन उत्तम है। अपनी बनाई हुई समृद्धि का आनंद लें।
मिथुन- कार्डः ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स (Gemini Tarot Horoscope)
मिथुन राशि के लिए आज स्पष्टता और सच्चाई का दिन है। लंबे समय से चल रही उलझन अब दूर हो सकती है। कोई नया विचार, निर्णय या बातचीत आपको आगे की दिशा दिखाएगी। अपनी बात साफ और संतुलित शब्दों में रखें। आज आपकी बुद्धि ही आपकी सबसे बड़ी शक्ति है।
कर्क- कार्डः टेन ऑफ कप्स (Cancer Tarot Horoscope)
कर्क राशि वालों के जीवन में आज भावनात्मक संतुलन और खुशी बनी रहेगी। परिवार और करीबी रिश्तों से जुड़ी सुखद अनुभूतियां मिलेंगी। साथ बिताया गया समय, हंसी या साधारण-सी बातचीत भी दिल को भर देगी। इस भावनात्मक समृद्धि को खुलकर स्वीकार करें। यही आपकी असली दौलत है।
सिंह – कार्डः द सन (Leo Tarot Horoscope)
सिंह राशि पर आज खुशियों की रोशनी छाई रहेगी। आत्मविश्वास, ऊर्जा और सकारात्मकता आपके साथ रहेंगी। आपके प्रयासों की सराहना होगी और आप दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। आज साहस के साथ आगे बढ़ें और अपने व्यक्तित्व की चमक को दबने न दें।
कन्या – कार्डः जजमेंट (Virgo Tarot Horoscope)
कन्या राशि के लिए आज आत्ममंथन और जागरूकता का समय है। अतीत के फैसलों को नए दृष्टिकोण से देखने का अवसर मिलेगा। जो अब आपके विकास में बाधा बन रहे हैं, उन्हें छोड़ने का साहस करें। यह आत्म-नवीनीकरण का दिन है, जहां सच्चाई स्वीकार करने से नई शुरुआत संभव होगी।
तुला – कार्डः जस्टिस (Libra Tarot Horoscope)
तुला राशि के जातकों के लिए आज न्याय, संतुलन और ईमानदारी महत्वपूर्ण रहेंगे। किसी निर्णय या विवाद में निष्पक्षता अपनाना आपके पक्ष में जाएगा। अपने मूल्यों पर अडिग रहें और हर काम में पारदर्शिता रखें। सकारात्मक परिणाम निश्चित हैं।
वृश्चिक- कार्डः डेथ( Scorpio Tarot Horoscope)
वृश्चिक राशि वालों के जीवन में आज बड़ा परिवर्तन संकेत दे रहा है। ‘डेथ’ कार्ड अंत का नहीं, बल्कि नए आरंभ का प्रतीक है। कुछ पुरानी आदतें, रिश्ते या सोच अब पीछे छूट सकती हैं। बदलाव भले तीव्र लगे, लेकिन यही आपको नए रूप में जन्म देगा। जाने देने से ही आगे का रास्ता खुलता है।
धनु – कार्डः थ्री ऑफ वांड्स (Sagittrius Tarot Horoscope)
धनु राशि के लिए आज भविष्य की ओर देखने का समय है। आपकी अब तक की मेहनत रंग लाने लगी है और विस्तार के नए अवसर सामने आ सकते हैं। यात्रा, शिक्षा या करियर से जुड़े संकेत उत्साह बढ़ाएंगे। दूरदृष्टि रखें और आत्मविश्वास के साथ योजनाएं बनाएं।
मकर – कार्डः द एम्परर (Capricorn Tarot Horoscope)
मकर राशि के जातकों के लिए आज अनुशासन, नेतृत्व और संरचना का दिन है। आपकी संगठन क्षमता और जिम्मेदार रवैया आपको स्थिरता देगा। कार्यक्षेत्र या निजी जीवन में ठोस नींव रखने के लिए यह समय अनुकूल है। स्पष्ट निर्णय और मजबूत नेतृत्व आपको सम्मान दिलाएगा।
कुंभ – कार्डः द स्टार (AqauriusTarot Horoscope)
कुंभ राशि के लिए आज आशा, उपचार और प्रेरणा का संदेश है। हाल की कठिनाइयों के बाद अब मन हल्का होगा और भविष्य को लेकर विश्वास जगेगा। यह कार्ड बताता है कि आप सही दिशा में हैं। सकारात्मक सोच और कृतज्ञता आपकी ऊर्जा को और मजबूत बनाएगी।
मीन – कार्डः नाइन ऑफ कप्स (Pisces Tarot Horoscope)
मीन राशि वालों के लिए आज इच्छापूर्ति और संतोष का दिन है। जो आपने पाया है, उसे पहचानें और उसका आनंद लें। छोटी-छोटी खुशियां भी आज बड़ी लगेंगी। आत्मसंतोष और आभार की भावना आपको और अधिक समृद्धि की ओर ले जाएगी।
फरवरी माह में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलने वाला है। टैरो कार्ड्स के आधार पर इन माह कई राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। जानें फरवरी माह का टैरो राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
