Aaj Ka Rashifal 08 February 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पूरी दिन रहेगी। साथ ही आज रविवार का दिन है। इसके साथ ही आज चंद्रमा तुला राशि में संचऱण करेंगे। साथ ही आज स्वाती नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। वहीं आज भानु सप्तमी, शबरी जयन्ती, भद्रा, रवि योग, आडल योग, विडाल योग हैं। ऐसे में आज मेष राशि वालों को कार्य स्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं। साथ ही तुला राशि वालों को पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है । साथ ही मन प्रसन्न रहेगा। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…
Gemology: मोती पहनना इन राशियों के लिए हो सकता है लाभकारी, जानिए धारण करने की विधि और लाभ
मेष राशि आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज आप अपने काम को लेकर पूरी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी या चुनौती मिल सकती है, जिसे आप सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। परिवार में किसी सदस्य से सहयोग मिलेगा। जल्दबाज़ी में कोई निर्णय लेने से बचें, खासकर पैसों से जुड़ा मामला हो तो। वहीं कोई धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।
वृषभ राशि आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन आर्थिक मामलों के लिहाज से शुभ हो सकता है। वहीं इनकम के नए स्रोत बन सकते हैं। साथ ही पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है, विशेषकर खानपान पर ध्यान दें। वहीं संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मिथुन राशि आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंग। नौकरी या व्यवसाय में नई संभावनाएं सामने आ सकती हैं। वहीं किसी पुराने मित्र या सहयोगी से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। मानसिक रूप से थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है, इसलिए खुद को शांत रखने की कोशिश करें। साथ ही शाम को सेहत थोड़ी नरम रह सकती है।
कर्क राशि आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज आप किसी उधार देने से बचें, अन्यथा धन डूब सकता है। पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।
सिंह राशि आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज कार्य स्थल पर आपको कोई अवार्ड मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके नेतृत्व गुण उभरकर सामने आएंगे और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। आत्मविश्वास अच्छा रहेगा, लेकिन अहंकार से दूरी बनाए रखें। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।
कन्या राशि आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज आप जोखिम भरे कार्य से धन कमा सकते हैं। वहीं जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, उनमें प्रगति देखने को मिल सकती है। सेहत में पहले से बेहतर महसूस करेंगे। किसी पुराने परिचित से संपर्क बन सकता है, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा।
तुला राशि आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज संतुलन बनाकर चलना आपके लिए बेहद जरूरी है। साझेदारी या टीमवर्क से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में सहयोग और समझ बढ़ेगी। किसी भी विवाद में निष्पक्ष रहना आपके हित में रहेगा।
वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
कुछ यात्रा आज फिजूल की हो सकती है जिससे आपका मन अशांत रह सकता है। वहीं व्यापारियों को धन लाभ के संकेत हैं, लेकिन किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में आपकी रणनीति सफल हो सकती है। मानसिक रूप से खुद को मजबूत रखें।
धनु राशि आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आज का दिन छात्राओ को सीखने और आगे बढ़ने का है। छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। सकारात्मक सोच आपको सही दिशा में आगे बढ़ाएगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों को जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा।
मकर राशि आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
नौकरीपेशा लोगों को नई अवसर मिल सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों या बड़े लोगों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। कोई महत्वपूर्ण फैसला सोच-समझकर लें, भविष्य में उसका अच्छा परिणाम मिलेगा। साथ ही आज आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।
कुंभ राशि आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज माता के माध्यम से धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों और सहयोगियों से सहयोग प्राप्त होगा। कामकाज में बदलाव की संभावना बन सकती है। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखना आज बेहद जरूरी है। वहीं पुराने निवेश से लाभ के योग हैं।
मीन राशि आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज आपको जीनवसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में नज़दीकियां बढ़ सकती हैं। आध्यात्मिक या ध्यान से जुड़े कार्यों में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। वहीं परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा।
यह भी पढ़ें:
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं, लोक कथाओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। वेबसाइट इसकी सत्यता या वैज्ञानिक प्रमाण की पुष्टि नहीं करती है। इसे व्यक्तिगत विश्वास के आधार पर ही अपनाएं। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह लें।
