Aaj Ka Rashifal 07 July 2026: वैदिक पंचांग अनुसार, आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की सप्तमी दोपहर 01 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। वहीं उसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी। साथ ही आज कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, पञ्चक, गण्ड मूल, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, आडल योग है। आज उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र शाम 04 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। वहीं उसके बाद रेवती नक्षत्र शुरू हो जाएगा। चंद्रमा आज मीन राशि में संचरण करेंगे। साथ ही शनि देव भी मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। जिससे चंद्र और शनि देव का योग बन रहा है।
आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। बुध के वक्री होने से खर्चों का हिसाब बिगड़ सकता है। कारोबार में पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत में संयम रखना होगा। वहीं वृश्चि राशि वालों को आज धन और निवेश से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। बुध वक्री होने से किसी जरूरी कागजी प्रक्रिया में देरी हो सकती है। नौकरी में गोपनीय बातों को साझा करने से बचें। व्यापार में धैर्य रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में पेट संबंधी परेशानियों से बचने के लिए संतुलित भोजन करें। खानपान संतुलित रखें। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…
हथेली में ऐसा शनि पर्वत देता है उन्नति के संकेत, जानिए इसका महत्व
मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज बुध का वक्री होना आपकी बातचीत और निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। नौकरी में किसी पुराने प्रोजेक्ट पर दोबारा काम करना पड़ सकता है। व्यापारियों को पुराने ग्राहकों से लाभ मिलने के संकेत हैं, लेकिन नए समझौते सोच-समझकर करें। परिवार में किसी पुराने मतभेद को सुलझाने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। बुध के वक्री होने से खर्चों का हिसाब बिगड़ सकता है। कारोबार में पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत में संयम रखना होगा। दांपत्य जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से खानपान पर ध्यान दें और पर्याप्त आराम करें।
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आपकी राशि में बुध वक्री हो रहे हैं, इसलिए आज हर निर्णय सोच-समझकर लें। करियर में पुराने अवसर दोबारा मिल सकते हैं। व्यापार में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी के साथ संवाद बेहतर रखें, छोटी-छोटी बातों को विवाद का कारण न बनने दें। मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास करें।
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज अधूरे कार्य पूरे करने का अच्छा समय है। बुध वक्री होने से विदेश या दूर स्थान से जुड़े कार्यों में देरी हो सकती है। नौकरी में धैर्य रखें और किसी भी दस्तावेज को अच्छी तरह जांच लें। व्यापार में पुराने संपर्क लाभ दिला सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत में नींद और तनाव से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान दें।
सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज मित्रों और सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। करियर में पुराने प्रयास सफलता दिला सकते हैं। व्यापार में रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में गलतफहमी से बचें और खुलकर बातचीत करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन यात्रा के दौरान सावधानी रखें।
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)
बुध आपके स्वामी ग्रह हैं और उनके वक्री होने से कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नौकरी में धैर्य और समझदारी से काम लें। कारोबार में पुराने ग्राहकों से लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में विश्वास बनाए रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से गर्दन और कंधों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)
भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन हर कार्य में योजना बनाकर आगे बढ़ें। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। व्यापार में पुराने अनुभव लाभ दिलाएंगे। परिवार में धार्मिक माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज धन और निवेश से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। बुध वक्री होने से किसी जरूरी कागजी प्रक्रिया में देरी हो सकती है। नौकरी में गोपनीय बातों को साझा करने से बचें। व्यापार में धैर्य रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में पेट संबंधी परेशानियों से बचने के लिए संतुलित भोजन करें।
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
साझेदारी के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। नौकरी में टीमवर्क से सफलता मिलेगी। व्यापार में पुराने सहयोगियों से लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन में संवाद बनाए रखें। विद्यार्थियों के लिए दिन मेहनत वाला रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक भागदौड़ से बचें।
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी गलतियों से बचना होगा। बुध वक्री होने से ऑफिस में संचार संबंधी भ्रम हो सकता है। व्यापार में पुराने ऑर्डर पूरे करने पर ध्यान दें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य में दिनचर्या संतुलित रखें।
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों को पुराने विषयों की पुनरावृत्ति से लाभ होगा। नौकरी में नई योजनाओं को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी।
मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)
घर-परिवार से जुड़े मामलों में धैर्य रखें। बुध वक्री होने से संपत्ति या वाहन संबंधी कार्यों में थोड़ी देरी हो सकती है। नौकरी में पुराने अनुभव आपके काम आएंगे। व्यापार में परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य के लिए आराम और संतुलित आहार पर ध्यान दें।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
