Aaj Ka Rashifal 07 February 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पूरी दिन रहेगी। साथ ही आज शनिवार का दिन है। इसके साथ ही आज चंद्रमा कन्या – 01:21 पी एम तक संचऱण करेंगे। उसके बाद तुला राशि में संचऱण कर जाएंगे।  साथ ही आज चित्रा नक्षत्र रहेगा। आज  यशोदा जयन्ती, भद्रा, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, विडाल योग। ऐसे में आज कुछ राशि के लोगों को उधार धन मिल सकता है। साथ ही छात्रों को को कोई खुशखबरी मिल सकती है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

मेष राशि आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए समान्य रहेगा। साथ ही कामकाज में मन लगेगा और जो काम काफी समय से अटके थे, वो आज बन सकते हैं। साथ ही आज कार्यस्थल पर किसी बड़े फैसले में जल्दबाज़ी न करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। वहीं परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी, बस थकान महसूस हो सकती है।

12 साल बाद इन राशियों का शुरू हो सकता है गोल्डन टाइम, गुरु बृहस्पति चलेंगे सीधी चाल

वृषभ राशि आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज पैसों के मामले में संभलकर चलने की ज़रूरत है। फालतू खर्च से बचें। अन्यथा बजट बिगड़ सकता है। साथ ही घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। वहीं नौकरी या व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी।

मिथुन राशि आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं आज नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो आगे चलकर फायदेमंद रहेगा। पढ़ाई करने वालों को थोड़ा ज्यादा ध्यान लगाना होगा। मन चंचल रह सकता है। आज शाम को घूमने जा सकते हैं।

कर्क राशि आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज मन थोड़ा भावुक रह सकता है। छोटी-छोटी बातों को दिल से न लगाएं। वहीं कार्यस्थल पर थोड़ा काम ज्यादा हो सकता है, जिससे मन थोड़ा अशांत रह सकता है। लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से बात करके अच्छा महसूस होगा।

सिंह राशि आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा लोग आज अपना टारगेट पूरा रहेंगे। वहीं अधिकारी या बड़े लोग आपके काम से खुश रहेंगे। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। गुस्से और अहंकार से बचें।

कन्या राशि आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज व्यापारियों को मेहनत का पूरा फल मिलने के योग हैं। जो काम रुके हुए थे, वे पूरे हो सकते हैं। नौकरी और व्यापार में स्थिति बेहतर होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन नींद पूरी लेना ज़रूरी है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।

तुला राशि आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन के लिए अच्छा दिन है। जीवनसाथी या परिवार के लोगों के साथ तालमेल बढ़ेगा। किसी जरूरी फैसले में अपनों की सलाह काम आएगी। कामकाज सामान्य रहेगा। मन शांत रखने की कोशिश करें। वहीं योजनाओं में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है लेकिन कार्यस्थल पर कुछ काम आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होंगे, लेकिन परेशान न हों। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। गुप्त बातें किसी से साझा न करें। वर्ना नुकसान हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। वहीं आपको पढ़ाई, नौकरी या यात्रा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। साथ ही आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन खुश रहेगा और नए काम की योजना बना सकते हैं। निवेश से लाभ के योग हैं।

Also Read

मकर राशि आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां थोड़ी बढ़ सकती हैं, लेकिन काम का दबाव रहेगा, जिससे मन थोड़ा अशांत रह सकता है। आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। परिवार के किसी बड़े की बात मानना फायदेमंद रहेगा। तनाव से दूर रहें।

कुंभ राशि आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज योजानाओंं को लेकर नए विचार मन में आएंगे। वहीं आप कोई नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। कामकाज में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

मीन राशि आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज मन शांत और भावनात्मक रहेगा। पूजा-पाठ या रचनात्मक काम में मन लगेगा। किसी की मदद करने से खुशी मिलेगी। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए संतुलन बनाए रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026

डिस्क्लेमर:  इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं, लोक कथाओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। वेबसाइट इसकी सत्यता या वैज्ञानिक प्रमाण की पुष्टि नहीं करती है। इसे व्यक्तिगत विश्वास के आधार पर ही अपनाएं। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह लें।