Aaj Ka Rashifal 06 February 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पूरी दिन रहेगी। साथ ही आज शुक्रवार का दिन है। इसके साथ ही आज चंद्रमा कन्या राशि में भ्रमण करेंगे। साथ ही आज हस्त नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। आज कुछ राशियों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही कुछ राशि के लोगों को आज पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

Gemology: मोती पहनना इन राशियों के लिए हो सकता है लाभकारी, जानिए धारण करने की विधि और लाभ

मेष राशि (Aries Rashifal Today)

आज आपको उधार धन मिल सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल रहेंगे। कोई नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। वहीं योजनाओं में सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus Rashifal Today)

आज धैर्य से काम लेना आवश्यक है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है, जिससे बजट बिगड़ सकता है। नौकरी में काम का दबाव रहेगा, लेकिन वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मामलों में समझदारी से निर्णय लें। साथ ही क्रोध पर काबू रखें।

मिथुन राशि (Gemini Rashifal Today)

आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव रहेगा। बातचीत और संपर्कों से लाभ होगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। नई डील फाइनल हो सकती है। साथ ही यात्रा के योग हैं, जो लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer Rashifal Today)

आज आप कुछ इमोशनल निर्णय ले सकते हैं। साथ ही कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Rashifal Today)

आज किस्मत का आपको पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं। निवेश से लाभ के योग है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही इनकम में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo Rashifal Today)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कामकाज का ज्यादा प्रेशर हो सकता है। आज कार्यस्थल पर जल्दबाज़ी में कोई फैसला न लें। जीवनसाथी से बातचीत करने से मानसिक तनाव कम होगा। शाम को घूमने जा सकते हैं।

तुला राशि (Libra Rashifal Today)

आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में लाभ के योग बन रहे हैं। उधार धन मिल सकता है। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। छात्रों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Rashifal Today)

आज कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन की संभावना है। नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius Rashifal Today)

आज आप ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। नौकरीपेशा लोग अपना टारगेट पूरा करेंगे। पढ़ाई, प्रतियोगिता और करियर से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। देश- विदेश की यात्रा लाभकारी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn Rashifal Today)

आज कार्यस्थल पर कार्यभार अधिक रहेगा। लेकिन आप धैर्य और अनुशासन से स्थिति संभाल लेंगे। वहीं आज जोखिमभरे काम से धन कमा सकते हैं। वहीं भाई- बहनों का आपको सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही निवेश से लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius Rashifal Today)

आज जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। साथ ही रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। योजनाओं में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा और प्रेम जीवन में मधुरता आएगी।

मीन राशि (Pisces Rashifal Today)

आज सेहत थोड़ी नरम रह सकती है। वहं करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पुराने विवाद सुलझने के योग हैं। प्रापर्टी और वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026

Disclaimer:  इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं, लोक कथाओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। वेबसाइट इसकी सत्यता या वैज्ञानिक प्रमाण की पुष्टि नहीं करती है। इसे व्यक्तिगत विश्वास के आधार पर ही अपनाएं। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह लें।