Aaj Ka Rashifal 05 October 2026: वैदिक पंचांग अनुसार, आज आश्विन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पूरे दिन रहेगी। साथ ही आज तृतीय चातुर्मास का 14वाँ दिन, दशमी श्राद्ध, भद्रा, गण्ड मूल, सर्वार्थ सिद्धि योग, विडाल योग, ज्वालामुखी योग है। आज पुष्य नक्षत्र रात 11 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। वहीं उसके बाद आश्लेषा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। वहीं चंद्रमा कर्क राशि में संचरण करेंगे। आज गुरु और चंद्र की युति से गजकेसरी राजयोग भी बन रहा है।
आज गजकेसरी राजयोग मेष राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत दे सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी या कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार में रुका हुआ काम आगे बढ़ेगा। धन कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं। आज का दिन मिथुन राशि वालों लिए करियर में प्रगति वाला रह सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा और आपकी बात को महत्व दिया जाएगा। कारोबार में नई योजना शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…
मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज गजकेसरी राजयोग आपके लिए आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत दे सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी या कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार में रुका हुआ काम आगे बढ़ेगा। धन कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के साथ चल रही नाराजगी दूर होगी। दांपत्य जीवन में भी माहौल अच्छा रहेगा।
09 या 10 अक्टूबर कब है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त का समय और महत्व
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। गजकेसरी राजयोग के प्रभाव से धन संबंधी योजनाओं में सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। व्यापारियों को लाभ के नए सौदे मिल सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
इस साल कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय समय और महत्व
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए करियर में प्रगति वाला रह सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा और आपकी बात को महत्व दिया जाएगा। कारोबार में नई योजना शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी से किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत हो सकती है।
7 नवंबर को शुक्र- चंद्र बनाएंगे कलात्मक योग; कन्या तुला, मिथुन और मकर राशि वालों को आर्थिक उन्नति के योग
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज आपके लिए गजकेसरी राजयोग का सबसे खास प्रभाव देखने को मिल सकता है। नौकरी और कारोबार में सफलता के योग बनेंगे। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे भविष्य में लाभ होगा। धन से जुड़ी योजनाएं सफल हो सकती हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज आपको रुके हुए काम पूरे करने का मौका मिलेगा। नौकरी में अधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं। कारोबार में किसी पुराने संपर्क से लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। अचानक धन लाभ के अवसर भी बन सकते हैं। घर-परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी का माहौल बनेगा।
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)
गजकेसरी राजयोग का प्रभाव आज आपके लिए करियर और आर्थिक मामलों में लाभकारी रह सकता है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है। धन निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और काम में सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी में आपकी कार्यक्षमता की तारीफ हो सकती है। कारोबार में ग्राहकों की संख्या बढ़ सकती है। धन कमाने के नए रास्ते खुलेंगे। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से खुशी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज का दिन आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाला हो सकता है। गजकेसरी राजयोग के प्रभाव से कामकाज में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ बढ़ने के योग हैं। परिवार के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे।
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आज आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। नई नौकरी या व्यापार शुरू करने वालों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी।
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलने के संकेत हैं। गजकेसरी राजयोग का प्रभाव आपकी योजनाओं को गति दे सकता है। नौकरी में पद और जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कारोबार में कोई लाभदायक सौदा मिल सकता है। धन की स्थिति मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में साथी का सहयोग मिलेगा और घर में सकारात्मक माहौल रहेगा।
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज आपको करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी या प्रमोशन की चर्चा हो सकती है। व्यापारियों को पुराने निवेश या संपर्क से फायदा मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी के साथ लिए गए फैसले लाभ देंगे। परिवार में किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा।
मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज गजकेसरी राजयोग का प्रभाव आपके लिए धन और करियर के लिहाज से शुभ रह सकता है। नौकरी में नई संभावनाएं सामने आएंगी। कारोबार में लाभ बढ़ सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। धन संबंधी चिंता कम होगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित जी को अवश्य दिखाएं।
