05 February Horoscope 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पूरी दिन रहेगी। साथ ही आज गुरुवार का दिन है। इसके साथ ही आज चंद्रमा कन्या राशि में संचऱण करेंगे। साथ ही आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र 10:57 पी एम तक तक रहेगा। वहीं उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जाएगा। आज अभिजीत मुहूर्त 12:13 पी एम से 12:57 पी एम है। साथ ही आज द्विजप्रिय संकष्टी है। ऐसे में आज कुछ राशियों करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही कारोबारी वर्ग को अच्छे ऑर्डर मिलने से धनलाभ हो सकता है। वहीं मन प्रसन्न रहेगा। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…
Dwijapriya Sankashti Chaturthi 2026 LIVE: 200 साल बाद द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी पर बन रहा त्रिग्रही योग, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, मंत्र, उपाय, आरती और सबकुछ
मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन मेहनत और जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर में नए कार्य सौंपे जा सकते हैं, जिन्हें आप अपनी योग्यता से पूरा करेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मामलों में समझदारी से काम लें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको किस्मक का पूरा साथ मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के योग हैं। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
आज मन थोड़ा चंचल रह सकता है। कामकाज में ध्यान भटकने से नुकसान हो सकता है, इसलिए फोकस बनाए रखें। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन धन और परिवार दोनों के लिए शुभ संकेत दे रहा है। किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की उम्मीद है। घर में किसी शुभ और धार्मिक कार्य की चर्चा हो सकती है। लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण रखें और व्यावहारिक फैसले लें।
सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
आज आपका कार्यस्थल पर की गई योजनाएं सफल होंगी, जिससे आत्मविश्वास मजबूत होगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। व्यापारियों को नए सौदे मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा।
कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन थोड़ा सावधानी भरा साबित हो सकता है। वहीं फिजूल खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। कामकाज में धैर्य जरूरी है। सेहत को नजरअंदाज न करें और आराम के लिए समय निकालें। साथ ही योगा बगेरा करें।
तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
आज प्रेम जीवन और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी या परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नौकरी और व्यापार दोनों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। नए अवसर मिल सकते हैं। जिसका आपको लाभ उठाना चाहिए।
वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
आज आत्मविश्वास और साहस- पराक्रम में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं कठिन काम भी आसानी से पूरे होंगे। परिवार में आपकी बात को महत्व मिलेगा। निवेश से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी है।
धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
आज कार्यों में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं, जो लाभदायक साबित होंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। करियर को लेकर सकारात्मक सोच बनाए रखें। सफलता आपको मिलेगी।
मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
आज नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों का दबाव रह सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा संभव है। देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
आज योजनाओं को नए विचार आएंगे। नौकरी या व्यवसाय में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं। दोस्तों और सहयोगियों का साथ मिलेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।
मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन मानसिक शांति देने वाला रहेगा। कोई अधूरा कार्य पूरा हो सकता है।। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। परिवार का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। साथ ही निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं, लोक कथाओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। वेबसाइट इसकी सत्यता या वैज्ञानिक प्रमाण की पुष्टि नहीं करती है। इसे व्यक्तिगत विश्वास के आधार पर ही अपनाएं। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह लें।
