Aaj Ka Rashifal 04 February 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पूरी दिन रहेगी। साथ ही आज बुधवार का दिन है। इसके साथ ही आज चंद्रमा सिंह राशि में संचऱण करेंगे। साथ ही आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र 10:12 पी एम तक तक रहेगा। वहीं उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा। आज सूर्य, बुध और शुक्र का संयोग बन रहा है, जिससे कुछ राशियों के लोगों को निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही कुछ राशि के लोग कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…
मेष राशि आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी। नौकरी में नए अवसर सामने आ सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।
वृषभ राशि आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके हित में रहेगा। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। परिवार में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभ दे सकती है। साथ ही फंसा हुआ धन मिल सकता है।
मिथुन राशि आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन लाभकारी रहेगा। काम- कारोबार में बातचीत और संपर्कों से नए मौके मिल सकते हैं। नौकरी और व्यापार में प्रगति के संकेत हैं। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। इसलिए मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क राशि आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज भावनाओं में बहने से बचें। पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लें। कार्यक्षेत्र में ध्यान केंद्रित रखना जरूरी होगा। संयम से लिया गया फैसला भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। साथ ही व्यापारी वर्ग कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं।
सिंह राशि आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। करियर में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। लेकन थोड़ा सेहत का ध्यान रखें।
कन्या राशि आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में लाभ के योग हैं। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। वहीं भाई- बहनोंं का सहयोग प्राप्त होगा।
तुला राशि आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज संतुलन बनाकर चलना जरूरी रहेगा। पार्टनरशिव के कामों में लाभ हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। किसी पुराने विवाद या उलझन का समाधान निकल सकता है। साथ ही देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। तनाव बना रहेगा। गुस्से और जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में गोपनीय बातों को साझा करने से बचें। शाम के समय स्थिति बेहतर होती नजर आएगी। वहीं किसी को उधार धन देने से बचें।
धनु राशि आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आज किस्मत का आपको साथ मिलेगा। करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। यात्रा से लाभ होने की संभावना है। निवेश से लाभ मिलेगा।
मकर राशि आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज कार्यस्थल पर काम का दबाव अधिक रह सकता है, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। परिवार में आपकी सलाह और निर्णयों को महत्व मिलेगा। किसी पुराने दोस्त या परिवारीजनों के साथ मुलाकात हो सकती है।
कुंभ राशि आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही नए विचार और योजनाएं बनेंगी। नौकरी या व्यवसाय में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं। मित्रों और सहयोगियों से सहयोग प्राप्त होगा, जिससे काम आसान होगा। धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे।
मीन राशि आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज धन फंसा हुआ मिल सकता है। साथ ही मन प्रसन्न और सकारात्मक रहेगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता और सराहना मिल सकती है। सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहना चाहिए।
यह भी पढ़ें:
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
