Aaj Ka Rashifal 03 September 2026: वैदिक पंचांग अनुसार, आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी । वहीं द्वितीय चातुर्मास का 11वाँ दिन, शीतला सातम, मासिक कार्तिगाई, भद्रा, रवि योग, आडल योग है। आज कृत्तिका नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। वहीं अन्य योग भी बन रहे हैं। 

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से दिन महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और अधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं। कारोबार में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले पूरी जानकारी जुटाएं। परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वृश्चिक राशि वालों को आज कामकाज में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, लेकिन आप अपनी मेहनत से विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। नौकरी में किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। उधार देने से बचें और स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें। साथ ही तनाव नहीं लें। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

04 या 05 सितंबर कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी, जानें सही तिथि, रोहिणी नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि और आरती

मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)

चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से दूसरे भाव में होने से धन और परिवार से जुड़े मामलों पर आपका ध्यान रहेगा। नौकरी में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। कारोबार में पुराने संपर्क से लाभ मिलने की संभावना है। धन संबंधी फैसले सोच-समझकर लें। परिवार में किसी सदस्य की बात आपको भावुक कर सकती है।

Janmashtami 2026 Puja Samagri: इन चीजों के बिना अधूरी है जन्माष्टमी की पूजा, जानिए लड्डू गोपाल के श्रृंगार से लेकर भोग तक की पूरी लिस्ट, नोट कर लें संपूर्ण सामग्री

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आपकी राशि में उच्च के चंद्रमा का गोचर मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी बात को महत्व मिलेगा और कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में नई योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। धन की स्थिति बेहतर हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)

चंद्रमा का गोचर आपके खर्चों और निजी जीवन पर प्रभाव डालेगा। नौकरी में काम का दबाव रह सकता है, लेकिन आप अपनी समझदारी से परिस्थितियों को संभाल लेंगे। कारोबार में निवेश करते समय जल्दबाजी से बचें। किसी पुराने भुगतान को लेकर चिंता हो सकती है। आराम और नींद पर ध्यान दें।

5 सितंबर को मंगल और चंद्र बनाएंगे महालक्ष्मी राजयोग, मिथुन, वृष, सिंह, कन्या राशि वालों को करियर में तरक्की और धनलाभ के योग

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)

चंद्रमा आपके लाभ भाव को प्रभावित कर रहा है, इसलिए आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रह सकता है। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आ सकता है।

27 साल बाद शनि करेंगे अपने स्वनक्षत्र उत्तराभाद्रपद में प्रवेश, मकर, वृष, मिथुन और तुला राशि वालों को करियर और कारोबार में तरक्की के योग

सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)

करियर के लिहाज से दिन महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और अधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं। कारोबार में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले पूरी जानकारी जुटाएं। परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन के मामले में स्थिति सामान्य रहेगी।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)

भाग्य का साथ मिलने से कई अटके काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी या बदलाव का प्रस्ताव मिल सकता है। कारोबारियों को यात्रा अथवा किसी दूर के संपर्क से फायदा हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। किसी भी निर्णय में व्यावहारिक सोच बनाए रखें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)

चंद्रमा का प्रभाव साझेदारी और निजी संबंधों पर रहेगा। कारोबार में पार्टनर के साथ मिलकर काम करने से फायदा होगा। नौकरी में किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। धन के मामले में अचानक खर्च सामने आ सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनाए रखने के लिए खुलकर बातचीत करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

कामकाज में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, लेकिन आप अपनी मेहनत से विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। नौकरी में किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। उधार देने से बचें और स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें। प्रेम जीवन में भरोसा बनाए रखें।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

चंद्रमा का गोचर आपकी रचनात्मकता और प्रेम संबंधों के लिए सकारात्मक संकेत दे रहा है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी में नए आइडिया की सराहना होगी। कारोबार में लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

घर-परिवार से जुड़े मामलों पर आपका ध्यान अधिक रहेगा। प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़ा कोई निर्णय ले सकते हैं। नौकरी में काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है। कारोबार में सावधानी से निवेश करें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए खुद को पर्याप्त आराम दें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से चौथे भाव में होने से घर-परिवार और सुख-सुविधाओं पर ध्यान रहेगा। नौकरी में बातचीत के जरिए कोई समस्या हल हो सकती है। कारोबार में छोटी यात्रा लाभकारी साबित हो सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। खर्चों का बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रह सकता है। नौकरी में आपकी संवाद क्षमता से फायदा होगा। कारोबार में नए संपर्क बनेंगे और किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में साथी का सहयोग मिलेगा। हालांकि, बिना सोचे किसी को पैसा उधार देने से बचें।

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित जी को अवश्य दिखाएं।