Aaj Ka Rashifal 02 February 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पूरी दिन रहेगी। साथ ही सोमवार का दिन है। इसके साथ ही आज चंद्रमा कर्क राशि में संचऱण करेंगे। साथ ही आज अश्लेशा नक्षत्र 10:47 पी एम तक रहेगा। वहीं उसके बाद मघा नक्षत्र लग जाएगा। ऐसे में आज कई राशि के जातकों को फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। साथ ही कुछ राशियों को नौकरी से संबंधित शुभ सूचना मिल सकती है। देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…
मेष राशि आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज चंद्रमा आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचरण कर रहे हैं। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या कोई अहम प्रोजेक्ट मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन जल्दबाजी और क्रोध से बचना जरूरी है।
वृषभ राशि आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। दिन स्थिर रहेगा। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन खानपान और दिनचर्या में लापरवाही न करें।
मिथुन राशि आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन संपर्क और संवाद के लिहाज से फायदेमंद रहेगा। नौकरी में बदलाव या नए अवसर की बात आगे बढ़ सकती है। व्यापारियों को अच्छा लाभ मिल सकता है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
कर्क राशि आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज चंद्रमा रात आपकी राशि में ही संचरण करेंगे। इसलिए भावनाओं में बहने से बचें। खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। धैर्य और समझदारी से काम लेना लाभकारी रहेगा।
सिंह राशि आज का राशिफल ( Leo Horoscope Today)
आज मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। नेतृत्व क्षमता निखरेगी। करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। कोई रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है।
कन्या राशि आज का राशिफल ( Virgo Horoscope Today)
आज मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन उसका परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। ऑफिस में आपकी कार्यशैली की सराहना होगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
तुला राशि आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज रिश्तों में मधुरता आएगी। दांपत्य और प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। किसी रचनात्मक कार्य से मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है। गुप्त शत्रु या विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। किसी भी फैसले को लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। सेहत का भी ध्यान रखें। बाहर खाना खाने से बचें।
धनु राशि आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा और इंटरव्यू में सफलता के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे समाचार मिल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा भी कर सकते हैं।
मकर राशि आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आपकी राशि में त्रिग्रही योग बन रहा है। इसलिए आज करियर से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज नई योजनाओं पर काम शुरू होगा। दोस्तों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। भविष्य को लेकर सकारात्मक सोच बनी रहेगी।
मीन राशि आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। काम में एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है। ध्यान और योग से लाभ होगा। किसी करीबी व्यक्ति से शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें:
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
