भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब खानपान और तनाव के कारण पनपने वाली डायबिटीज एक बेहद आम लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है। विशेषकर 30 से 50 वर्ष की आयु के कामकाजी लोगों में इसका जोखिम सबसे अधिक देखा जा रहा है। सेहतमंद रहने के लिए समय-समय पर ब्लड शुगर की जांच करना जरूरी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस उम्र में आपका फास्टिंग शुगर यानी खाली पेट और पोस्टप्रांडियल यानी खाने के बाद का शुगर लेवल कितना होना चाहिए? अक्सर लोग रिपोर्ट देखकर भ्रमित हो जाते हैं कि उनका शुगर कितना होना चाहिए।  Indian Council of Medical Research (ICMR) और डायबिटीज विशेषज्ञों के अनुसार ब्लड शुगर का सामान्य स्तर उम्र, खानपान, लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार थोड़ा बदल सकता है। हालांकि स्वस्थ वयस्कों के लिए कुछ सामान्य रेंज तय मानी जाती हैं, जिनकी मदद से डायबिटीज और प्री-डायबिटीज के खतरे का पता लगाया जाता है।

अपोलो हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा के डायबिटीज और थायराइड स्पेशलिस्ट डॉक्टर बीके राय के मुताबिक डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक का ध्यान रखना जरूरी है। खराब डाइट हाई ब्लड शुगर के लिए जिम्मेदार है। विशेषज्ञों के मुताबिक लंबे समय तक हाई ब्लड शुगर रहने से हार्ट डिजीज, किडनी की बीमारी, आंखों की कमजोरी,नसों की समस्या का खतरा बढ़ सकता है। डायबिटीज की बीमारी से बचाव करना है तो खानपान में बदलाव करना जरूरी है। डाइट में प्रोसेस फूड्स और सैचुरेटेड फूड्स और डिब्बाबंद फूड्स का सेवन करने से परहेज करें।

उम्र के हिसाब से ब्लड शुगर का स्तर

आमतौर पर टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए नियमित रूप से ब्लड शुगर की जांच करना जरूरी है। ब्लड में शुगर का स्तर हर उम्र में अलग-अलग होता है। एक नॉर्मल आदमी के ब्लड शुगर की बात करें तो बचपन से लेकर युवा अवस्था और बुढ़ापा तक ब्लड शुगर का स्तर बदलता रहता है। डायबिटीज से पहले प्री डायबिटीज की स्थिति आती है जिसमें ब्लड शुगर का स्तर नॉर्मल रहे तो डायबिटीज को रिवर्स किया जा सकता है। 

प्री-डायबिटीज की रेंज की बात करें तो Fasting Sugar यानी खाली पेट की शुगर 100–125MG/DL होना चाहिए। एक नॉर्मल इंसान का ब्लड शुगर का स्तर खाने से पहले, खाने के दो घंटे बाद,सोने से पहले,HbA1c कितना होना  चाहिए ये जानना जरूरी है। आइए जानते हैं कि नॉर्मल ब्लड शुगर का स्तर कितना होना चाहिए? 30 से 50 साल की उम्र में ब्लड शुगर का स्तर कितना होना चाहिए। शुगर को मैनटेंन रखने के लिए कौन-कौन से उपाय हैं जरूरी।

नॉर्मल ब्लड शुगर कितना होना चाहिए?

टेस्टनॉर्मल शुगर लेवल
फास्टिंग शुगर (सुबह खाली पेट)70–99 mg/dL
खाने से पहले (Pre-Meal)80–130 mg/dL
खाने के 2 घंटे बाद (Post-Meal)70–140 mg/dL
सोने से पहले90–140 mg/dL
HbA1c (3 महीने का औसत)5.7% से कम

कब माना जाता है ब्लड शुगर हाई

स्थितिशुगर लेवल
प्री-डायबिटीज100–125 mg/dL (फास्टिंग)
डायबिटीज126 mg/dL या अधिक (फास्टिंग)
खाने के बाद डायबिटीज रेंज200 mg/dL या अधिक

ICMR के अनुसार उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए ब्लड शुगर?

उम्रखाली पेट शुगर (Fasting)खाने के 2 घंटे बादसोने से पहलेHbA1c
18–30 साल70–99 mg/dL70–140 mg/dL90–140 mg/dL5.7% से कम
30–50 साल70–99 mg/dL70–140 mg/dL90–140 mg/dL5.7% से कम
50 साल से ऊपर80–130 mg/dL140–180 mg/dL तक100–140 mg/dLलगभग 7% तक

30 से 50 साल की उम्र में ब्लड में शुगर का नॉर्मल स्तर कितना होना चाहिए?

टेस्टनॉर्मल ब्लड शुगर लेवल
फास्टिंग शुगर (सुबह खाली पेट)70–99 mg/dL
खाने से पहले80–130 mg/dL
खाने के 2 घंटे बाद70–140 mg/dL
सोने से पहले90–140 mg/dL
HbA1c5.7% से कम

ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के आसान तरीके

  • रोजाना 30 मिनट वॉक या एक्सरसाइज करें
  • मीठी और प्रोसेस्ड चीजें कम खाएं
  • पर्याप्त नींद लें
  • तनाव कम रखें
  • समय-समय पर शुगर टेस्ट कराएं

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। अलग-अलग लोगों में ब्लड शुगर का लक्ष्य उनकी उम्र, बीमारी, दवाओं और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार बदल सकता है। सही सलाह के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।