scorecardresearch

कोलेस्ट्रॉल का बैंड बजाने वाले ओमेगा 3 फैटी एसिड वाला यह ड्राईफ्रूट क्यों है इतना ताकतवर, दिमाग को भी बना देता है शार्प

अखरोट में सूजन रोधी गुण मौजूद है। इसका सेवन करने से दिल के रोगों से बचाव किया जा सकता है।

Omega 3 walnuts,best nuts for heart disease, reduce cholesterol, improve gut,
ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में पाया गया कि जिन लोगों ने सप्ताह में चार बार से अधिक नट्स का सेवन किया उनमें कोरोनरी हृदय रोग का जोखिम 37 प्रतिशत तक कम होता है। photo-freepik

ड्राई फ्रूट्स यानि सूखे मेवे को सुपरफूड की श्रेणी में रखा जाता हैं। इनका सेवन करने से संपूर्ण हेल्थ में सुधार होता है। कुछ ड्राईफ्रूट्स का सेवन इतना ज्यादा असरदार होता है जो दिल से लेकर मस्तिष्क और आंत की सेहत के लिए भी असरदार साबित होता हैं। अखरोट एक ऐसा ड्राईफ्रूट है जिसका सेवन करने से आपकी उम्र लम्बी हो सकती है। ये एक ऐसा सुपरफूड्स है जिससे कई बीमारियों का उपचार किया जा सकता है।

जब कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ की बात आती है तो अखरोट खाने की सलाह दी जाती है। अखरोट में अधिक पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं। अखरोट में अल्फा-लिनोलेनिक और लिनोलिक एसिड भरपूर होता हैं जो सूजन-रोधी हैं। कई अध्ययनों में ये बात सामने आई है कि अखरोट का सेवन दिल के रोगों से बचाव करता है।

ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में पाया गया कि जिन लोगों ने सप्ताह में चार बार से अधिक नट्स का सेवन किया उनमें कोरोनरी हृदय रोग का जोखिम 37 प्रतिशत तक कम हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक अखरोट का सेवन करने से ना सिर्फ दिल के रोगों का खतरा कम होता है बल्कि भूख भी कंट्रोल रहती है। रोजाना अखरोट का सेवन करने से मोटापा को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि ये ड्राईफ्रूट कौन-कौन सी बीमारियों को दूर भगा सकता है।

गट हेल्थ में सुधार करता है अखरोट:

अखरोट का सेवन करने से गट हेल्थ में सुधार होता है। ये गट माइक्रोबायोटा को समृद्ध करते हैं जो बॉडी के लिए फायदेमंद रोगाणुओं का समूह है जो हमारी आंतों में रहते हैं। इसका सेवन करने से प्रोबायोटिक बैक्टीरिया को बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

ब्रेन की हेल्थ में सुधार करता है अखरोट:

अखरोट फाइबर, विटामिन, खनिज और अन्य बायोएक्टिव यौगिकों से भरपूर होते हैं जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य में सुधार करने में मददगार हैं। रोजाना अखरोट का सेवन करने से याददाश्त तेज होती है।

बॉडी की सूजन कम करता है और दिल को सेहतमंद रखता है:

फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट में क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट प्रमुख दीप्ति खातूजा कहती हैं कि अखरोट असाधारण रूप से पौष्टिक मेवा हैं। एंटीऑक्सीडेंट और ओमेगा-3 एसिड से भरपूर है। इसका सेवन करने से बॉडी में सूजन कम होती है और दिल की सेहत दुरुस्त रहती है।

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है:

एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर अखरोट खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है ।अखरोट खाने से 15 फीसदी तक कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें ओमेगा-3 और मोनो सैचुरेटेड फैटी एसिड्स प्रचूर मात्रा में पाया जाता हैं जो सूजन को कम करने में मदद करता हैं।

पढें हेल्थ (Healthhindi News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 23-03-2023 at 14:43 IST