खाने के बाद वॉक करना बॉडी से लेकर ब्रेन तक के लिए फायदेमंद है। रोज खाने के बाद 10 मिनट की वॉक करने से न सिर्फ वजन और डायबिटीज कंट्रोल रहती है बल्कि फैटी लिवर का भी इलाज होता है। डायबिटीज मरीजों के लिए खाने के बाद वॉक करने के ज्यादा फायदे हैं। डायबिटीज मरीज अगर खाने के बाद दस मिनट की वॉक करते हैं तो इंसुलिन रेजिस्टेंस में सुधार होता है और मीठा खाने की क्रेविंग कंट्रोल रहती है। Exeter University की एक स्टडी में पाया गया कि 15 मिनट की वॉक मीठा खाने की इच्छा को 50% तक कम कर सकती है

Sports Medicine जर्नल में 2022 में प्रकाशित एक मेटा-एनालिसिस के अनुसार, खाने के बाद सिर्फ 2 से 5 मिनट की हल्की वॉक भी ब्लड शुगर लेवल को काफी हद तक कम कर देती है। खाने के बाद जब हम चलते हैं, तो हमारी मांसपेशियां खून से ग्लूकोज को ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल कर लेती हैं। इससे पैनक्रियाज पर इंसुलिन बनाने का दबाव कम होता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है। आइए रिसर्च से समझते हैं कि रोज खाने के बाद वॉक करने से डायबिटीज के साथ ही बॉडी में होने वाली कौन-कौन सी बीमारियों का इलाज होता है।

डाइजेशन और गट हेल्थ पर पड़ता है असर

कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि रोज खाने के बाद पैदल चलने से पाचन दुरुस्त रहता है और गट हेल्थ में सुधार होता है। रिसर्च बताती है कि चलने से आंतों में हलचल तेज होती है। खाने के बाद वॉक करने से खाना जल्दी पचता है और ब्लोटिंग कंट्रोल रहती है। रोज वॉक करने से पेट की गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं कंट्रोल रहती हैं। वॉक उन लोगों के लिए वरदान है जिन्हें कब्ज (Constipation) की शिकायत रहती है।

मेंटल हेल्थ और स्लीप क्वालिटी पर दिखता है असर

रात के खाने के बाद की वॉक शरीर में मेलाटोनिन यानी नींद के हार्मोन के रेगुलेशन में मदद करती है। इससे न केवल तनाव कम होता है, बल्कि गहरी और बेहतर नींद आती है। वॉक करने से दिमाग में एंडोर्फिन हॉर्मोन रिलीज होता है, जो खाने के बाद आने वाले आलस को दूर कर आपको एक्टिव महसूस कराता है।

हार्ट हेल्थ और ब्लड प्रेशर पर भी दिखता है असर

रोज खाने के बाद दस मिनट की वॉक धमनियों (Arteries) में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। ये दिल के रोगों के खतरे को कम करने का सबसे सस्ता और आसान तरीका है।

वॉक करने का सही तरीका क्या है?

  • अगर वॉक सही समय पर सही तरीके से की जाए तो बेहद असरदार साबित होती है। खाना खाने के 15 से 20 मिनट के अंदर वॉक करना फायदेमंद होता है।
  • खाने के बाद वॉक करते हैं तो तेज दौड़ें नहीं बल्कि नॉर्मल चाल से टहलें। बहुत तेज चलने से पाचन बिगड़ सकता है।
  • पोस्चर ठीक रखें। सीधा तनकर चलें, इससे फेफड़ों को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है।

Gut Health: इडली-डोसा के अलावा ये 4 फर्मेंटिड फूड्स भी आंतों के लिए हैं वरदान, रिसर्च में बताए गए फायदे

डिस्कलेमर:

इस लेख में साझा की गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार के विकल्प के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। अपनी डाइट, एक्सरसाइज या दवाओं में कोई भी बदलाव करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति के मामले में तुरंत नजदीकी अस्पताल से संपर्क करें।