क्या आपको छोटी-छोटी बातें याद रखने में परेशानी हो रही है? या फिर रात भर की नींद के बाद भी आप दिन भर थकान और कमजोरी महसूस करते हैं? अक्सर हम इन संकेतों को काम का तनाव मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन शरीर के ये इशारे विटामिन B12 की गंभीर कमी (Vitamin B12 Deficiency) का संकेत हो सकते हैं। विटामिन B12 हमारे नर्वस सिस्टम और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण के लिए बेहद जरूरी है। इसकी कमी न केवल बॉडी के एनर्जी लेवल को प्रभावित करती है, बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी जोखिम पैदा कर सकती है। अब सवाल ये उठता है कि बॉडी के लिए जरूरी इस विटामिन की कमी को कैसे पहचानें।

एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ बिमल झांजेर ने बताया विटामिन B12 पानी में घुलनशील एक विटामिन है,जो शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने, नर्व्स को स्वस्थ रखने और DNA सिंथेसिस में अहम भूमिका निभाता है। बॉडी में इस जरूरी विटामिन की कमी तब होती है जब शरीर में इस जरूरी विटामिन का स्तर कम हो जाता है। बॉडी में इस विटामिन की कमी शाकाहारी लोगों में खासतौर पर ज्यादा देखी जाती है क्योंकि B12 मुख्य रूप से एनिमल-बेस्ड फूड्स में पाया जाता है।

Vitamin B12 की कमी के लक्षण

  • बॉडी में विटामिन बी 12 की कमी होने पर लगातार थकान (Fatigue) और कमजोरी हो सकती है।
  • स्किन की रंगत का पीला पड़ना
  • सांस फूलना
  • दिल की धड़कन तेज होना
  • न्यूरोलॉजिकल लक्षण जैसे भूलने की समस्या
  • कंफ्यूजन और ध्यान में कमी
  • चिड़चिड़ापन
  • डिप्रेशन और मूड स्विंग्स
  • नर्व्स से जुड़े लक्षण जैसे हाथ-पैरों में झुनझुनी
  • सुई चुभने जैसा अहसास होना
  • मसल्स की कमजोरी
  • बैलेंस बिगड़ना
  • रिफ्लेक्सेस का कम होना
  • आंखों की रोशनी धुंधली होना
  • मुंह में छाले होना
  • पाचन से जुड़े लक्षण जैसे भूख कम लगना
  • कब्ज, डायरिया और अपच होना शामिल है।

कितनी खतरनाक हो सकती है कमी?

अगर समय रहते Vitamin B12 की कमी को नहीं पहचाना जाए तो यह गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्याएं और यहां तक कि स्पाइनल कॉर्ड डैमेज तक का कारण बन सकती है।

कैसे करें पहचान?

  • बॉडी में विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करने के लिए आप ब्लड टेस्ट करवाएं।
  • Vitamin B12 level
  • Homocysteine level
  • आमतौर पर B12 का स्तर 300 pg/mL से कम नहीं होना चाहिए

किन लोगों को बी 12 की कमी का है ज्यादा खतरा?

शाकाहारी (Vegetarians) लोगों को, बुजुर्गों को, कमजोर पाचन वाले लोगों को विटामिन बी 12 की कमी का खतरा ज्यादा रहता है।

बॉडी में विटामिन बी 12 की कमी को कैसे पूरा करें

बॉडी में विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करने के लिए आप डाइट में  फैट-फ्री दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें। फोर्टिफाइड फूड्स,प्रोबायोटिक्स और सप्लीमेंट का सेवन करें। बॉडी में विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करने के लिए आप डॉक्टर की सलाह से Vitamin B12 सप्लीमेंट्स ले सकते हैं। जरूरत पड़ने पर इंजेक्शन भी लगाए जा सकते हैं।

निष्कर्ष

Vitamin B12 की कमी आज के समय में बेहद आम हो गई है, लेकिन इसके लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। अगर आपको लगातार थकान, कमजोरी या भूलने की समस्या हो रही है, तो तुरंत जांच कराना जरूरी है। क्या आपने हाल ही में अपना ब्लड टेस्ट करवाया है? हमें कमेंट में बताएं।

डिस्क्लेमर:

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी सप्लीमेंट या दवा का सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।