Viral Infection Symptoms:बदलते मौसम और प्रदूषण के बढ़ते स्तर के बीच वायरल संक्रमण (Viral Infection) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अक्सर लोग नाक बहने, हल्के सिरदर्द या खांसी को सामान्य जुकाम मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये लक्षण शरीर में पनप रहे गंभीर वायरल संक्रमण का संकेत भी हो सकते हैं। सही समय पर लक्षणों की पहचान और बचाव के तरीके न केवल आपको जल्द ठीक होने में मदद करते हैं, बल्कि संक्रमण को दूसरों तक फैलने से भी रोकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता और शैक्षिक उद्देश्य के लिए दी गई है। इसमें बताए गए सुझाव किसी डॉक्टर की पेशेवर सलाह, निदान या इलाज का विकल्प नहीं हैं।
अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और डॉ. राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, नई दिल्ली के पीडियाट्रिक्स (बाल रोग) विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ. शिल्पा खन्ना अरोरा ने बताया वायरस संक्रमण तब होता है जब बैक्टीरिया, वायरस या फंगस जैसे सूक्ष्म जीव शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और शरीर की इम्यूनिटी उन्हें कंट्रोल नहीं कर पाती। सामान्य स्थिति में शरीर का इम्यून सिस्टम इन सूक्ष्म जीवों से लड़ता है, लेकिन जब उनकी मात्रा ज्यादा हो जाती है या शरीर कमजोर होता है, तब संक्रमण होने लगता है।
वायरल संक्रमण क्या है?
वायरल संक्रमण एक बीमारी है जो वायरस के कारण होती है। वायरस बहुत सूक्ष्म जीव(माइक्रोस्कोपिक) होते हैं जो शरीर की कोशिकाओं में प्रवेश करके बॉडी को नुकसान पहुंचाते हैं और अपनी संख्या बढ़ाते हैं।
संक्रमण फैलने के मुख्य कारण
- दूषित पानी या गंदे स्थानों के संपर्क में आने से कान या साइनस का संक्रमण हो सकता है। हालांकि मेनिनजाइटिस जैसे गंभीर संक्रमण आमतौर पर सीधे स्विमिंग से नहीं होते, लेकिन कुछ दुर्लभ स्थितियों में जोखिम बढ़ सकता है।
- दूषित भोजन और पानी का सेवन करने से पेट और आंतों में वायरल संक्रमण जैसे गैस्ट्रोएंटेराइटिस हो सकता है।
- सांस के जरिए भी ये वायरस बॉडी में फैलता है। जब कोई संक्रमित व्यक्ति खांसता या छींकता है, तो वायरस हवा के जरिए शरीर में प्रवेश कर सकते हैं और फेफड़ों या श्वसन तंत्र को संक्रमित कर सकते हैं।
- संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से जैसे हाथ मिलाने, गले मिलने या संक्रमित सतह को छूने से भी वायरस फैल सकता हैं।
- कमजोर इम्यून सिस्टम भी इस वायरस के फैलने का कारण है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें संक्रमण होने का खतरा अधिक रहता है।
वायरस इन्फेक्शन के प्रकार
- सर्दी जुकाम-यह सबसे सामान्य वायरल संक्रमण है, जो अक्सर राइनोवायरस (Rhinovirus) के कारण होता है।
- फ्लू– इन्फ्लूएंजा वायरस से होता है और यह सामान्य सर्दी से ज्यादा गंभीर हो सकता है।
- चेचक- वेरिसेला-जॉस्टर वायरस (Varicella-Zoster Virus) से होता है।
- हरपीज-यह हर्पीस सिंप्लेक्स वायरस (HSV) से होता है। यह मुंह या जननांगों के आसपास छाले पैदा करता है।
- डेंडू-डेंगू वायरस से होता है, जो एडीज मच्छर के काटने से फैलता है।
- Hepatitis (हेपेटाइटिस)-यह लिवर का वायरल संक्रमण है, जो अलग-अलग वायरस (A, B, C, D, E) से होता है।
- HIV/AIDS- यह वायरस शरीर की इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है।
- COVID-19-यह संक्रमण कोरोना वायरस (SARS-CoV-2) से होता है। ये सभी इंफेक्शन रोग फैलाने का काम करते हैं।
वायरस इंफेक्शन के लक्षण
वायरल संक्रमण के लक्षण इस बात पर निर्भर करते हैं कि कौन सा वायरस शरीर के किस हिस्से को प्रभावित कर रहा है। फिर भी कुछ सामान्य लक्षण लगभग हर वायरल इंफेक्शन में देखने को मिलते हैं।
सामान्य लक्षण
- बुखार
- थकान और कमजोरी
- सिरदर्द
- बदन दर्द और मांसपेशियों में दर्द
- भूख कम लगना
श्वसन तंत्र से जुड़े लक्षणों की बात करें तो
- खांसी
- गले में खराश
- नाक बहना या बंद होना
- सांस लेने में दिक्कत
- सर्दी-जुकाम, फ्लू,
पाचन तंत्र (Digestive) से जुड़े लक्षण
- उल्टी
- दस्त
- पेट दर्द
- मतली होना
स्किन से जुड़े लक्षण
- रैशेज या चकत्ते
- खुजली
- छाले
गंभीर लक्षण जिन्हें नजरअंदाज न करें
- तेज और लगातार बुखार
- सांस लेने में गंभीर परेशानी
- बार-बार उल्टी या दस्त
- बेहोशी या चक्कर आना
- शरीर में पानी की कमी
वायरस इंफेक्शन से कैसे किया जाए बचाव
- डॉक्टर शिल्पा ने बताया ये इंफेक्शन आमतौर पर गर्मी में और उमस वाले मौसम में बढ़ते हैं। इस मौसम में साफ-सफाई का ध्यान रखें। डॉक्टर ने बताया संक्रमण से बचने के लिए मजबूत इम्युनिटी, साफ-सफाई और सुरक्षित जीवनशैली बेहद जरूरी होती है।
- संक्रमण से बचाव के लिए बच्चों का खासतौर पर ध्यान रखें। कोई भी कट या चोट लगने पर घाव को खोलकर नहीं रखें।
- अगर घर में किसी को खांसी जुकाम है या कोई गंभीर बीमारी है जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता है ऐसे लोगों को बच्चों और बुजुर्गों से दूर रखें।
- बदलते मौसम में बाहर का खाना खाने से परहेज करें। खाना खाने से पहले हाथ धो लें।
- घर का साफ खाना और साफ पानी का सेवन करें।
- बर्तनों को साफ धोकर ही इस्तेमाल करें।
- जानवरों के मल-मूत्र के संपर्क में नहीं आएं।
- टूथब्रश और तौलिया को शेयर नहीं करें वरना संक्रमण तेजी से फैल सकता है।
डिस्क्लेमर:
यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता और शैक्षिक उद्देश्य के लिए दी गई है। इसमें बताए गए सुझाव किसी डॉक्टर की पेशेवर सलाह, निदान या इलाज का विकल्प नहीं हैं। किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर या स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या होने पर योग्य डॉक्टर या स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।
