डायबिटीज ताउम्र साथ रहने वाली बीमारियों में से एक है। अगर किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर बढ़ा रहता है तो उसे अपनी जीवन शैली में बदलाव करना चाहिए। ये बदलाव एक दो-दिन के लिए नहीं बल्कि आजीवन करना होता है। डायबिटीज के मरीज को शुगर को नियंत्रित करने के लिए बहुत सी चीजों पर ध्यान देना होता है। न्यूट्रिशन डिफाइंड की फाउंडर रिद्धिमा बत्रा कहती हैं कि टाइप 2 डायबिटिज सामने आने के बाद तुरंत ईलाज बहुत जरूरी है। यह एक गंभीर बीमारी है।
अगर आपको टाइप 2 डायबिटीज हाल-फिलहाल में हुआ है और आप इसे नज़रअंदाज करते हैं, तो इसका कोई खास असर नहीं पड़ेगा। लेकिन समय के साथ अधिक ग्लूकोज का स्तर आपके तंत्रिका तंत्र, रक्त वाहिकाओं, आंखों, हृदय और गुर्दे को नुकसान पहुंचा सकता है। इसीलिए अपने ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रण में रखने से ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और वजन बढ़ने जैसी अन्य बीमारियां नियंत्रण में रहती हैं।
चीनी से बना लें दूरी: अगर आपका लो ब्लड शुगर नहीं है तब बहुत ज्यादा चीनी और कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए। सोडा और फल के रस में अधिक मात्रा में चीनी होता है। ऐसे में इनका सेवन न करें तो अच्छा है।
कम GI वाले फूड्स खाएं: अपने आहार में कम मात्रा वाले जीआई यानी ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाने को रखें। मसलन- फलों में सेब, संतरा, नींबू, बेरीज आदि। इसी तरह ब्रोकली, गाजर, टमाटर, किनुआ और ओट्स वगैरह खाएं।
रिफाइंड फूड्स से बना लें दूरी: रिफाइंड और बने बनाए (रेडी टू इट) फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए। आज कल बाजार में पैकेट वाला खाना आसानी से मिल जाता है। इन्हें बनने में जरा भी समय नहीं लगता। ये खाना समय की तो बचत करता है पर इससे शरीर से जुड़ी अन्य बीमारियों का खतरा अधिक होता है।
शुगर लेवल चेक करते रहें: अपने ब्लड शुगर स्तर का नियमित रूप से जांच करते रहना चाहिए। इससे हमें समय-समय पर पता चलता रहता है कि हमारा ब्लड शुगर हाई है या लो या फिर नियंत्रण में है।
रेगुलर एक्सरसाइज करें: व्यायाम को अपने जीवनशैली का हिस्सा बना लेना चाहिए। अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन की सलाह है कि आपको दिन भर में 30 मिनट एरोबिक या कार्डियो करनी चाहिए। जिससे आपका हृदय और फेफड़ा स्वस्थ बना रहता है। आप खुद को स्वस्थ रखने के लिए पैदल चल सकते हैं, डांस और स्विमिंग भी अच्छा कार्डियो है।