ताज़ा खबर
 

प्याज से लेकर चॉकलेट तक, सीने में जलन की है परेशानी तो आज ही इन फूड्स से करें तौबा

Tips to avoid Acidity: हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक खट्टे फल जैसे कि संतरे, नींबू, अंगूर आदि के अधिक सेवन से हार्ट बर्न की परेशानी हो सकती है

heart burn, acidity, acidity reasons, acidity symptoms, seene me jalanस्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि सीने में जलन के मुख्य कारणों में से एक ज्यादा प्याज खाना भी है (फोटो- जनसत्ता)

Home Remedies for Heart Burn: सीने में जलन जिसे हार्ट बर्न कहते हैं, ये परेशानी आज के समय में किसी को भी अपनी गिरफ्त में ले सकती है। खाने का कोई समय फिक्स नहीं होने के कारण, कभी ज्यादा या कम खा लेने से, मसालेदार भोजन करने से लोगों में ये समस्या उत्पन्न होती है। एसिडिटी और हार्ट बर्न की समस्या किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। इससे पेट, छाती में दर्द, जलन और बेचैनी महसूस होती है। वहीं, कुछ लोगों को गले के निचले हिस्से में खट्टा स्वाद भी महसूस हो सकता है। ऐसे में इससे निजात पाने के लिए खानपान से जुड़ी कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि कुछ फूड्स से परहेज कर इस परेशानी को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं –

चॉकलेट: आमतौर पर डार्क चॉकलेट के कई स्वास्थ्य फायदे होते हैं। लेकिन इसमें मौजूद केमिकल कैफीन और थियोब्रोमीन सीने में जलन का कारण बनते हैं। ये केमिकल कॉफी और चाय में भी मौजूद होता है जिसके सेवन से बचना चाहिए। ऐसे में ज्यादा चॉकलेट खाने से एसिड रिफ्लक्स हो सकता है। खाली पेट में इनका सेवन भी नुकसानदायक साबित हो सकता है और शरीर में एसिड पैदा करने के लिए जिम्मेदार होता है।

प्याज: स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि सीने में जलन के मुख्य कारणों में से एक ज्यादा प्याज खाना भी है। माना जाता है कि कच्चे प्याज में मौजूद तत्व शरीर में एसिड रिफ्लक्स की परेशानी को बढ़ाते हैं। इसमें फर्मेंटेबल फाइबर होते हैं जो एसिडिटी का कारण बन सकते हैं। इसे बतौर सब्जी खाना तब भी फायदेमंद हो सकता है लेकिन कच्चा या फिर जरूरत से ज्यादा खाने से बचें।

खट्टे फल: हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक खट्टे फल जैसे कि संतरे, नींबू, अंगूर आदि के अधिक सेवन से हार्ट बर्न की परेशानी हो सकती है। साथ ही जो फल एसिडिक नेचर के होते हैं उनसे भी परहेज करना चाहिए। इनसे बने जूस को पीने से भी खतरा हो सकता है। आप इसमें थोड़ा पानी मिलाकर सेवन कर सकते हैं, इससे नेगेटिव असर कम होगा। कोशिश करें कि घर में बनाए गए जूस का ही सेवन करें।

इन बातों का भी रखें ध्यान: शरीर का अहम अंग पैनक्रियाज अधिक रात में खाए गए खाने को पचाने में सक्षम नहीं है। जब भी आप देर रात में भोजन करते हैं तो उससे आपको एसिडिटी और अपच की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए डॉक्टर्स भी जल्दी खाना खाने की सलाह देते हैं। संभव हो तो सोने से 2 घंटे पहले भोजन कर लेना चाहिए।

Next Stories
1 बार-बार छींक से हो जाते हैं परेशान तो आयुर्वेद में है इसका कारगर इलाज, जानें कुछ घरेलू उपाय
2 इम्युनिटी से लेकर ब्लड प्रेशर में होगा सुधार, ग्रीन टी में इन 4 चीजों को मिलाकर करें सेवन
3 Uric Acid के लिए मोटापा भी है जिम्मेदार, जानें यूरिक एसिड बढ़ने पर क्या न खाएं
ये पढ़ा क्या?
X