दुनियाभर में मधुमेह से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डबल्यूएचओ के मुताबिक भारत में हर 5वां व्यक्ति डायबिटीज से पीड़ित है। इसलिए भारत को मधुमेह की राजधानी कहा जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक भारत में 7. 2 करोड़ लोग मधुमेह से पीड़ित हैं लेकिन इसमें से 3.6 करोड़ से ज्यादा लोगों में मधुमेह का पता ही नहीं है।
डायबिटीज दो प्रकार की होती है। पहला, टाइप 1 डायबिटीज एक ऑटोइम्यून बीमारी होती है। यह बच्चों या युवाओं में पाया जाता है। इसमें शरीर इंसुलिन बनाना बंद कर देता है। दूसरा, टाइप 2 डायबिटीज के कई कारण हो सकते हैं। जिसमें मुख्य कारण मोटापा, हाइपरटेंशन और खराब लाइफस्टाइल शामिल है। टाइप 2 डायबिटीज अधिकतर वयस्क लोगों में पाया जाता है। इसमें शरीर में इंसुलिन कम मात्रा में बनता है या फिर शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति संवेदनशील नहीं होतीं। अगर आप टाइप 2 डायबिटीज के मरीज हैं तो आइए जानते हैं ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ ही आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।
डायबिटीज के मरीजों की ऐसी डाइट होनी चाहिए जिसमें पोषक तत्व जैसे फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की मात्रा काफी अधिक हो। इसके अलावा ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना जिसमें हेल्दी फैट पाया जाता है। चूंकि हेल्दी फैट शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को मैनेज करने में काम आता है।
इसलिए मरीजों को अपने डाइट लिस्ट में फलों में सेब, संतरा, बेरीज, मेलन, आड़ू आदि शामिल करना चाहिए। वहीं सब्जियों में ब्रोकली, फूलगोभी, पालक, खीरा आदि शामिल करना चाहिए। जबकि साबुत अनाज किनोआ, ओट्स, ब्राउन राइस आदि शामिल करना चाहिए। फलियों में बीन्स, दाल, चना आदि का सेवन करना चाहिए।
नट्स में बादाम, अखरोट, पिस्ता, काजू और बीज वाले फूड्स में चीया सीड्स, कद्दू के बीज, अलसी के बीज, भांग के बीज का सेवन करना चाहिए। साथ ही प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन करने के लिए सीफूड, टोफू, लो फैट रेड मीट आदि का ले सकते हैं। जबकि ब्लैक कॉफी, फीकी चाय, सब्जियों का जूस भी बेहद फायदेमंद है।
अगर आप टाइप 2 डायबिटीज के मरीज हैं तो ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिनके सेवन से आपको परहेज करना चाहिए। जैसे-
हाई फैट मीट: फुल फैट डेयरी प्रोडक्ट्स वाली चीजें जैसे-फैट मिल्क, बटर, चीज़ आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
मीठी चीजें: मधुमेह के मरीजों को मीठी चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए। जैसे कैंडीज, कुकीज, मिठाई, बेक्ड चीजें, आइस क्रीम आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
मीठे पेय पदार्थ: जूस, सोडा, मीछी चाय, स्पोर्ट्स ड्रिंक्स आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
स्वीटनर्स: टेबल शुगर, ब्राउन शुगर, शहद, मेपल सिरप आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
प्रोसेस्ड फूड: चिप्स, प्रोसेस्ड मीट, माइक्रोवेव में बनें पॉपकॉर्न आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
ट्रांस फैट्स: फ्राइड फूड्स, डेयरी मुक्त कॉफी क्रीमर आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।