पीरियड महिलाओं में हर महीने होने वाला नेचुरल प्रोसेस है। टीनएज में लड़कियों के पीरियड साइकिल स्टार्ट हो जाते हैं। पीरियड के दौरान महिलाओं में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं और कई तरह की दिक्कतें भी होती है। पीरियड शुरु होने से लेकर आने वाले तीन दिनों तक महिलाओं को पेट में दर्द, ऐंठन, सिर दर्द, जी मिचलाना, थकान,सूजन और मिजाज़ में खराबी जैसे लक्षण बेहद परेशान करते हैं। इस दौरान मतली और सिरदर्द इतना ज्यादा रहता है कि बिस्तर से उठना तक दूभर लगता है। पीरियड के दौरान अगर डाइट का ध्यान नहीं रखा जाए तो पेट फूलने की समस्या, मूड स्विंग और सूजन जैसी कई परेशानियां बढ़ने लगती है।
पीरियड के दौरान डाइट में बदलाव करके आप आसानी से इन परेशानियों से बच सकती है। एमडी, प्रसूति-स्त्री रोग विशेषज्ञ, फ़्लो की पूर्व चिकित्सा सलाहकार केट शकोदज़िक के मुताबिक कुछ फूड्स का सेवन करके और कुछ फूड्स से परहेज करके पीरियड के दौरान होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है।
एक्सपर्ट के मुताबिक पीरियड के दौरान कुछ फूड्स का सेवन सेहत पर ज़हर की तरह असर करता है इसलिए उनसे परहेज करना जरुरी है। आइए जानते हैं कि पीरियड के दौरान किन फूड्स से परहेज करें।
प्रोसेस फूड्स से करें परहेज:
डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ (Canned foods), प्रसंस्कृत मांस (processed meat),रसायनों (chemicals) और प्रीज़र्वटिव फूड सूजन का कारण बनते हैं। सोडियम का अधिक सेवन पूरे महीने में कभी भी करें सेहत को नुकसान पहुंचाता है। इन फूड्स को खाने से बॉडी में डिहाईड्रेशन बढ़ जाता है। ये फूड पीरियड के दौरान बॉडी से पानी को ज्यादा सोख लेते हैं। पीरियड के दौरान इन फूड्स का सेवन बॉडी में परेशानियों को बढ़ा सकता है।
कैंडी और स्नैक्स का सेवन मुश्किल को बढ़ाता है:
पीरियड के दौरान फलों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है। इस दौरान आप मीठा खाने की क्रेविंग को पूरा करने के लिए कैंडी का सेवन बिल्कुल नहीं करें। कैंडी और स्नैक्स का सेवन पीरियड के दौरान मुश्किल बढ़ा सकता है। ये फूड शुगर को बढ़ाते हैं, सूजन और गैस का कारण बनते हैं। ये फूड आपकी सेहत को बदतर कर सकते हैं इसलिए इनसे परहेज करें।
एल्कोहल से दूर रहें:
पीरियड के दौरान एल्कोहल का सेवन करने से परहेज करें। इस समय बॉडी में ब्लड की कमी होती है जिससे आपका ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। एल्कोहल का सेवन थकान को बढ़ाता है और ब्लड फ्लो भी ज्यादा रहता है।
मसालेदार फूड्स से परहेज करें:
पीरियड के दौरान मसल्स में पेन, सूजन और कई तरह की दिक्कतें होती हैं ऐसे में आप मसालेदार भोजन का सेवन करेंगे तो परेशानी बढ़ सकती है। मसालेदार भोजन गैस और सूजन को बढ़ा सकता है। सीमित मसालों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन ज्यादा मसालेदार खाना परेशानी को बढ़ा सकता है।