स्मोकिंग (Smoking) की वजह से कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा तो रहता ही है, इससे पुरुषों की प्रजनन क्षमता (Male Fertility) पर भी बेहद बुरा असर पड़ता है। डॉक्टरों के मुताबिक चाहे सिगरेट हो, ई-सिगरेट हो या हर्बल सिगरेट, ये सभी चीजें मेल फर्टिलिटी को प्रभावित करती हैं। जाने-माने Consultant Embryologist डॉ. प्रतीक मकवाना (Dr. Prateek Makwana) अपने एक वीडियो में 3 ऐसी चीजों का जिक्र करते हैं, जो पुरुषों की प्रजनन क्षमता के लिए बेहद हानिकारक हैं।
पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर कौन सी 3 चीजें डालती हैं असर? (What are 3 causes of male Infertility?)
1. डॉ. मकवाना कहते हैं कि किसी भी तरह का सिगरेट हो, गांजा हो, हुक्का हो या किसी भी तरह की और स्मोकिंग, ये सब पुरुषों की प्रजनन क्षमता (Male Fertility) के लिए खतरनाक हैं। इससे स्पर्म काउंट तो घटता ही है, उसकी क्वालिटी भी खराब होती है।
2. अगर आप रेगुलर सौना (Sauna) या स्टीम (Steam) लेते हैं तो उससे भी प्रजनन क्षमता (Fertility) पर बुरा असर पड़ता है। डॉ. मकवाना कहते हैं कि स्पर्म प्रोडक्शन के लिए अंडकोष (Testicle) का तापमान शरीर के दूसरों हिस्सों के मुकाबले कम होना चाहिए। अगर आप रेगुलर सौना या स्टीम लेते हैं, तो अंडकोष का टेंपरेचर भी बढ़ जाता है।
3. STI यानी यौन संचारिक रोग भी मेल फर्टिलिटी (Male Fertility) पर बुरा असर डालते हैं। डॉ. प्रतीक कहते हैं कि STI को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। खासकर ऐसी स्थिति में जब आप कई लोगों से शारीरिक संबंध बना रहे हैं। इस केस में रेगुलर चेकअप करवाते रहे हैं। अगर यौन संचारिक बीमारियों का समय पर इलाज न करवाया जाए तो उसके गंभीर परिणाम होते हैं। बांझपन (Infertility) का खतरा रहता है।
पुरुषों की प्रजनन क्षमता में कैसे सुधार हो सकता है? (How to Improve Male Fertility?)
Mayoclinic पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक हेल्दी स्पर्म प्रोड्यूस करने में संतुलित वजन का भी महत्वपूर्ण रोल है। बढ़ता बॉडी मास इंडेक्स (BMI) शुक्राणुओं की संख्या को प्रभावित करता है, जिससे प्रजनन क्षमता भी प्रभावित होती है। इसलिए वजन पर कंट्रोल बेहद जरूरी है।
दूसरा, खानपान पर नियंत्रण भी जरूरी है। डाइट में भरपूर मात्रा में ऐसे फल और सब्जियां शामिल करें, जिनमें एंटीऑक्सिडेंट्स (Antioxidants) हों। इससे स्पर्म की क्वालिटी सुधरती है। तीसरा, तनाव (Stress) से बचें, क्योंकि इससे स्पर्म प्रोडक्शन के लिए जरूरी हार्मोन पर बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा नियमित एक्सरसाइज भी जरूरी है।