शाकाहारी डाइट में प्रोटीन का जिक्र होते ही सबसे पहला नाम दाल का आता है। दाल का सेवन हम चावल के साथ, सूप के रूप में और खिचड़ी बनाकर करते हैं। दाल भारतीय थाली का अहम हिस्सा ही नहीं, बल्कि पोषण का एक बेहतरीन स्रोत भी है। प्रोटीन, फाइबर, आयरन, फोलेट और कई जरूरी विटामिन-मिनरल्स से भरपूर दाल शाकाहारी लोगों के लिए खासतौर पर प्रोटीन का मुख्य स्रोत मानी जाती है। यह न केवल मांसपेशियों को मजबूत बनाती है, बल्कि पाचन सुधारने, दिल की सेहत को सपोर्ट करने और ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में भी मददगार होती है। अलग-अलग दालों की पोषण प्रोफाइल थोड़ी भिन्न हो सकती है, लेकिन सभी शरीर को हेल्दी रखती है और बेस्ट आहार हैं।

एक कटोरी दाल में लगभग उतना ही प्रोटीन होता है जितना एक बड़े अंडे में। WHO के अनुसार, दालों का नियमित सेवन हृदय रोग, कैंसर और टाइप-2 डायबिटीज जैसी गैर-संचारी बीमारियों के जोखिम को कम करता है। दालों में मौजूद हाई फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है। WHO की ‘Healthy Diet’ गाइडलाइन्स में दालों को शामिल किया गया है क्योंकि इनमें फैट बहुत कम होता है और प्रोटीन-फाइबर ज्यादा होता है। इनका सेवन करने से पेट लम्बे समय तक भरा रहता है। आप जानते हैं कि सिर्फ एक कटोरी दाल आपकी दैनिक पोषण संबंधी जरूरतों को कैसे पूरा करती है। आइए जानते हैं कि एक कटोरी दाल की न्यूट्रिशनल प्रोफाइल क्या है।

मूंग दाल (पीली)

यह पचाने में सबसे हल्की होती है और बीमारी के बाद रिकवरी के लिए बेस्ट मानी जाती है।

पोषक तत्वमात्रा (प्रति 100g पकी हुई)
कैलोरी105 kcal
प्रोटीन7.0 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट19 ग्राम
फाइबर5.0 ग्राम
फैट0.4 ग्राम

अरहर/तुअर दाल

यह भारत में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली दाल है। यह आयरन और फोलिक एसिड का अच्छा स्रोत है।

पोषक तत्वमात्रा (प्रति 100g पकी हुई)
कैलोरी120 kcal
प्रोटीन6.5 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट21 ग्राम
फाइबर5.5 ग्राम
फैट0.6 ग्राम

मसूर दाल (लाल)

हृदय स्वास्थ्य और त्वचा के लिए इसे बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक होते हैं।

पोषक तत्वमात्रा (प्रति 100g पकी हुई)
कैलोरी116 kcal
प्रोटीन9.0 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट20 ग्राम
फाइबर8.0 ग्राम
फैट0.4 ग्राम

चना दाल

इसका ‘ग्लाइसेमिक इंडेक्स’ बहुत कम होता है, इसलिए यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतरीन है।

पोषक तत्वमात्रा (प्रति 100g पकी हुई)
कैलोरी160 kcal
प्रोटीन8.5 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट25 ग्राम
फाइबर7.0 ग्राम
फैट2.0 ग्राम

उड़द दाल (काली)

इसमें फाइबर और कैल्शियम की मात्रा अन्य दालों से अधिक होती है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद है।

पोषक तत्वमात्रा (प्रति 100g पकी हुई)
कैलोरी130 kcal
प्रोटीन7.5 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट22 ग्राम
फाइबर6.5 ग्राम
फैट0.5 ग्राम

डिस्क्लेमर

इस लेख में साझा की गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। यह किसी भी तरह से पेशेवर चिकित्सा सलाह (Medical Advice), निदान (Diagnosis) या उपचार का विकल्प नहीं है।