रात में पूरी नींद लेकर तेज और स्वस्थ रखें अपना दिमाग
तेज और स्वस्थ दिमाग की चाहत हर किसी इंसान की होती है। लेकिन हम कुछ लापरवाहियों के कारण दिमाग के स्वास्थ्य को खराब कर लेते हैं।
सांकेतिक फोटो। तेज और स्वस्थ दिमाग की चाहत हर किसी इंसान की होती है। लेकिन हम कुछ लापरवाहियों के कारण दिमाग के स्वास्थ्य को खराब कर लेते हैं। दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए उसे अधिक से अधिक व्यस्त रखना जरूरी है। व्यस्तता दिमाग की सेहत के लिए किसी बूटी से कम नहीं होती।
दिमाग का जितना उपयोग होता है, यह उतना ही सक्रिय होता चला जाता है। इसके अलावा हमें अपने खान पान पर भी थोड़ा ध्यान देना होगा जो दिमाग को तंदुरुस्त रखे। हम जायफल, तुलसी, बादाम, दालचीनी, अजवाइन और काली मिर्च का सेवन कर दिमाग को तेज रख सकते हैं।
रात को पूरी नींद लें : जब हम सोते हैं, तो शरीर दिमाग से टॉक्सिन की सफाई कर देता है। अगर हम अपने मस्तिष्क की सेहत को बेहतर रखना चाहते हैं तो रात को पूरी नींद जरूर लें। रात में सोने से पहले पैरों को अच्छी तरह से धोएं और फिर सरसों के तेल से उनकी मसाज करें। इससे सिर और दिमाग में खून का संचार बेहतर होता है। रात को सोने के एक घंटा पहले मोबाइल को खुद से थोड़ी दूरी पर रख दें, अच्छी नींद आएगी।
अपनी पसंद के गाने सुनें : दिनभर की दौड़भाग के बाद कुछ देर अपनी पसंद के फिल्मी गाने अवश्य सुनें। अगर फिल्मी गाने पसंद नहीं है तो जो संगीत आपको पसंद है उसे जरूर सुनें। संगीत से तनाव का स्तर कम होता है। इसके अलावा वाद्य बजाकर भी दिमाग के तमाम हिस्सों के बीच मजबूत संबंध विकसित किया जा सकता है।
अगर आप संगीत के शौकीन हैं तो दिनभर के सभी कार्य करने के बाद रात में कुछ समय वाद्य बजाने के लिए जरूर निकालें। संगीत श्रवण से लेकर वाद्य पर उंगलियां फिराने तक हर गतिविधि दिमाग के तमाम हिस्सों में आपसी तालमेल को और मजबूत बनाने का काम करती है।
नकारात्मक विचारों से बचें : दिमाग के स्वास्थ्य को खराब करने में नकारात्मक विचार पहले स्थान पर आते हैं। किसी भी तरह के नकारात्मक विचार को खुद से दूर रखें। इसके लिए जरूरी है कि नकारात्मक लोगों से दूरी बनानकर रखी जाए क्योंकि वे ही आप तक नकारात्मक विचारों को लेकर आते हैं।














