बॉलीवुड की सबसे फिट डीवाज़ में से एक मीरा कपूर अपनी ‘नो-नॉनसेंस’ वेलनेस अप्रोच के लिए जानी जाती हैं। उनके टिप्स अक्सर महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय घर की रसोई और अनुशासन पर आधारित होते हैं। वेलनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली Mira Kapoor का मानना है कि हेल्दी लाइफस्टाइल कोई बड़ी चीज नहीं, बल्कि छोटी-छोटी आदतों का लगातार पालन ही असली बदलाव लाता है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि लनेस रातों-रात नहीं मिलती, लेकिन अगर आप कुछ हफ्तों तक नियमित रूप से अच्छी आदतें अपनाते हैं, तो धीरे-धीरे इसका असर दिखने लगता है। मीरा कपूर ने इंटरनेट पर हेल्दी बॉडी और हेल्दी स्किन के लिए 10 टिप्स साझा किए हैं। आइए जानते हैं कि मीरा ने हेल्दी बॉडी और स्किन के लिए कौन कौन से वेलनेस टिप्स दिए हैं और उनपर मेडिकल एक्सपर्ट की क्या राय है।

मीरा कपूर के 10 वेलनेस टिप्स

अच्छी स्किन हैं अच्छी हेल्थ की निशानी

मीरा कहती हैं कि स्किन शरीर के अंदर की सेहत का हाल बताती है। स्किन पर दिखने वाले छोटे-छोटे पिंपल्स भी शरीर में होने वाली परेशानी के संकेत हो सकते हैं, इसलिए स्किन को नजरअंदाज न करें।

बॉडी की मूवमेंट है जरूरी 

मीरा हफ्ते में 5 दिन एक घंटे वॉक करती हैं। अगर भारी एक्सरसाइज संभव न हो, तो भी वो किसी न किसी तरह एक्टिव रहना पसंद करती है।

खुशियों पर करती हैं फोकस

मीरा बॉडी, ब्रेन और स्किन को हेल्दी रखने के लिए खुशियों पर फोकस करती हैं। मीरा कहती हैं कि आप खुश रहने के लिए मोबाइल पर फोकस नहीं करें बल्कि आसपास की दुनिया को देखें और एन्जॉय करें।

प्रोटीन डाइट पर देती हैं जोर

प्रोटीन डाइट सेहत के लिए बेहद जरूरी है लेकिन उसका ओवरडोज नहीं। मीरा बॉडी फैट को कंट्रोल करने और बॉडी को हेल्दी रखने के लिए प्रोटीन डाइट का सेवन करती हैं।

रोज़ाना एक चम्मच गुलकंद खाती हैं मीरा

मीरा का मानना है कि लंच के बाद गुलकंद खाने से एसिडिटी और शरीर की गर्मी को कंट्रोल किया जा सकता है।

बैलेंस्ड डाइट पर देती हैं जोर

मीरा सिंपल लंच और डिनर थोड़ा मजेदार और बैलेंस्ड करने पर जोर देती हैं।

दिन में दो बार नोज ड्रॉप्स

आयुर्वेद के अनुसार नाक को दिमाग और स्पाइन का प्रवेश द्वार माना जाता है। नोज ड्रॉप्स सांस को साफ रखने में मदद करते हैं इसलिए वो नोज ड्रॉप का इस्तेमाल दिन में दो बार करती हैं।

नेत्र तर्पण (Netra Tarpan)

यह आयुर्वेदिक थेरेपी है जो आंखों को पोषण देने और स्क्रीन टाइम के असर को कम करने में मदद करती है।

रेड लाइट थेरेपी

यह थेरेपी सेल्स रिपेयर, बेहतर नींद और स्किन टाइटनिंग में असरदार मानी जाती है। मीरा इस थेरेपी पर जोर देती है।

लिंफेटिक ड्रेनेज मसाज

मीरा बॉडी से टॉक्सिन को बाहर निकालने के लिए महीने में एक बार ये मसाज करती हैं। लिंफेटिक ड्रेनेज मसाज सूजन कम करने में मदद करती है।

स्किनकेयर पर क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

Kaya Limited वेस्टर्न रीजन में हेड मेडिकल एडवाइजर Dr Sunita Naik के अनुसार बहुत ज्यादा कॉम्प्लिकेटेड स्किनकेयर रूटीन नुकसानदायक हो सकता है
स्किन बैरियर तब बेहतर काम करता है जब उस पर बहुत ज्यादा एक्टिव इंग्रेडिएंट्स न हों। स्किन को हेल्दी रखने के लिए सनस्क्रीन सबसे जरूरी प्रोडक्ट है, जो स्किन को UV डैमेज, एजिंग, पिगमेंटेशन और स्किन कैंसर से बचाता है। एक्सपर्ट ने बताया किसी भी स्किन रूटीन को कम से कम 4–6 हफ्ते तक फॉलो करें। आप किसी नए प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे पहले पैच टेस्ट करें।

रेड लाइट थेरेपी और मसाज पर एक्सपर्ट की राय

डॉ. सुनीता नाइक के अनुसार रेड लाइट थेरेपी में खास वेवलेंथ की लाइट का इस्तेमाल होता है।  ये स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि कोशिकाओं को एक्टिव करता है।  इससे सेल रिपेयर, बेहतर नींद और स्किन टाइटनिंग में मदद मिलती है

लिंफेटिक ड्रेनेज मसाज का स्किन पर असर

लिंफेटिक ड्रेनेज मसाज के बारे में डॉक्टर सुनीता बताती है  कि ज्यादा जटिल स्किनकेयर रूटीन नुकसान भी कर सकती है। बात करें  रेड लाइट थेरेपी की तो ये स्किन को नुकसान पहुंचाए बिना कोशिकाओं को सक्रिय करती है।

मीरा के वेलनेस टिप्स पर आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की क्या राय है?

  • आयुर्वेद विशेषज्ञों के मुताबिक नेत्र तर्पण आंखों की थकान और ड्राइनेस कम करता है।
  • नोज ड्रॉप्स सांस की नली को साफ रखते हैं।
  • गुलकंद एसिडिटी, पाचन और स्किन हेल्थ में फायदेमंद है
  • डाइट एक्सपर्ट्स यह भी सलाह देते हैं कि प्रोटीन का सेवन दिनभर में संतुलित तरीके से करना चाहिए और इसे एक्सरसाइज के साथ जोड़ना चाहिए।

निष्कर्ष

मीरा कपूर के ये टिप्स बताते हैं कि हेल्दी रहने के लिए बड़े बदलाव नहीं, बल्कि छोटी-छोटी आदतों को नियमित रूप से अपनाना ज्यादा जरूरी है। वेलनेस एक प्रोसेस है, जो समय के साथ बेहतर परिणाम देता है।

डिस्क्लेमर

सेलिब्रिटी रूटीन हर किसी के लिए उपयुक्त नहीं हो सकते, अपनी डाइट बदलने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। यह लेख सार्वजनिक स्रोतों और विशेषज्ञों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। किसी भी नई आदत या उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।