फिट रहने के लिए मलाइका अरोड़ा पीती हैं वेजीटेबल स्मूदी, जानिये क्या है उनका हेल्थ सीक्रेट
Malaika Arora Fitness: वेजीटेबल स्मूदी को एंटी-ऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत माना जाता है, ये त्वचा और सेहत को फिट रखने में बहुत मददगार हैं।

Malaika Arora Fitness: चल छैंया, छैंया सॉन्ग फेम मलाइका अरोड़ा की गिनती बॉलीवुड के फिटेस्ट कलाकारों में होती है। एक टीनेजर बेटे की मां मलाइका की फिगर और स्किन देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है। फिल्मी जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली ये एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए कई तरीके अपनाती हैं। एक लीडिंग ब्रांड को दिए गए इंटरव्यू में मलाइका ने बताया था कि वो अपनी फ्लॉलेस स्किन और कर्वी बॉडी को बनाए रखने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करती हैं। आइए जानते हैं कि कैसे रखती हैं मलाइका खुद को फिट और हेल्दी-
स्टार्टर में लेती हैं वेजीटेबल स्मूदी: मलाइका ने इंटरव्यू में बताया कि वो सुबह-सुबह केवल उन सब्जियों का सेवन करती हैं जिसे वो नॉर्मली नहीं खातीं। अपनी त्वचा को निखारने व बेदाग रखने के लिए और अपनी कर्वी बॉडी को मेंटेन करने के लिए मलाइका इन सब्जियों को ब्लेंड करके समूदी बना लेती हैं और फिर इनका सेवन करती हैं। बता दें कि वेजीटेबल स्मूदी को एंटी-ऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत माना जाता है। अगर आप वर्क आउट करने के बाद कोई ऐसा हेल्दी स्नैक ढूंढ़ रहे हैं जो शरीर को डीटॉक्सिफाई करने में मदद करे तो वेजीटेबल स्मूदी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
डाइट में शामिल करती हैं ये सुपर फूड्स: मलाइका ने कई जगहों पर इस बात का जिक्र किया है कि वो मीठे की कोई खास शौकीन नहीं हैं। लेकिन फिर भी वो अपनी डाइट में गुड़, घी, खजूर और शहद को शामिल करना नहीं भूलतीं। वो प्रोसेस्ड शुगर से बचने के लिए अपनी स्मूदी में डेट्स डालती हैं और पानी में शहद मिलाकर सेवन करती हैं। इसके अलावा, वो खाने में घी डालना भी नहीं भूलती है। ये सभी फूड आइटम्स लोगों को चीनी के सेवन से दूर रखने में मददगार है। इसके अलावा, कई पोषक तत्वों से भरपूर ये खाद्य सामग्री स्वास्थ्य लाभ के साथ ही त्वचा के लिए भी जरूरी हैं।
8 बजे तक कर लेती हैं डिनर: इन सब चीजों के अलावा, मलाइका रात के 8 बजे डिनर कर लेने के अपने गोल्डन रूल के बारे में भी बताती हैं। वो कहती हैं कि अगर कभी उन्हें बाहर भी जाना होता है तो वो 8 बजे डिनर करने के बाद ही किसी और काम को करती हैं। सोने से 2 घंटे पहले खाना खाने से न केवल डाइजेशन बेहतर होता है, बल्कि पेट की चर्बी भी जल्दी बाहर नहीं आती।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।