गंध महसूस न कर पाना हो सकता है साइनस का लक्षण, जानिये बचाव के घरेलू उपाय
Sinus Home Remedies: नाक से ब्लॉकेज दूर करने में भाप लेने को बेहद कारगर माना गया है। डॉक्टर भी साइनस के मरीजों को स्टीम लेने की सलाह देते हैं

Sinus Symptoms: साइनोसाइटिस जिसे आम भाषा में साइनस कहा जाता है, ये एक नाक से जुड़ी परेशानी है। इस कोरोना काल में जरा सी भी खांसी-जुकाम लोगों में कोविड-19 का भय पैदा कर देती है। हालांकि, साइनस की बीमारी में भी ऐसे लक्षण दिखते हैं। इस समस्या में मरीज को हल्का बुखार आ सकता है। साथ ही, आंख की पलकों के ऊपर या दोनों किनारों पर दर्द रहता है। इस दौरान लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है। आमतौर पर साइनस 4 प्रकार का होता है, इस बैक्टीरियल इंफेक्शन में लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं विस्तार से –
साइनस के मुख्य लक्षण: सामान्य सर्दी-जुकाम और साइनस में अंतर कर पाना मुश्किल होता है, यही कारण है कि लोग साइनस के लक्षणों को कॉमन कोल्ड समझ बैठते हैं। हालांकि, साइनस इंफेक्शन के कुछ लक्षणों के बारे में जानकर इस बीमारी को आसानी से पहचाना जा सकता है।
बलगम
फीवर
बंद नाक
गंध महसूस न कर पाना
स्वाद का खराब होना
बैड ब्रेथ
सिर दर्द
आंखों के नीचे सूजन
नाक से गले तक कफ महसूस होना
इन घरेलू उपायों को माना जाता है असर: बदलते मौसम में साइनस की परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में घर में रहकर भी कुछ आसान उपायों को अपनाकर लोग साइनस के इंफेक्शन को कम कर सकते हैं। नाक से ब्लॉकेज दूर करने में भाप लेने को बेहद कारगर माना गया है। डॉक्टर भी साइनस के मरीजों को स्टीम लेने की सलाह देते हैं। आप चाहें तो इसमें यूकैलिप्टस ऑयल की कुछ बूंदें भी गर्म पानी में डाल लें। इसके अलावा, नेजल स्प्रे का इस्तेमाल भी साइनस के मरीजों को लाभ पहुंचाएगा। गले में खराश और कंजेशन दूर करने में भी इसे कारगर माना जाता है। इसके अलावा, तरल पदार्थ यहां तक कि पानी और सूप का सेवन भी फायदेमंद होगा। साइनस के मरीजों के लिए योग, आराम व पूरी नींद भी जरूरी है।
किचन के ये मसाले कारगर: रसोई के कई मसाले खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए भी लाभदायक हैं। साइनस के इंफेक्शन को दूर करने में भी कुछ मसाले सक्षम हैं। आइए जानते हैं –
हल्दी
दालचीनी
अदरक
हर्बल चाय