ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर कहा जाता है, क्योंकि अक्सर इसके लक्षण तब तक नहीं दिखते जब तक स्थिति गंभीर न हो जाए। लेकिन उम्र के हिसाब से सही रेंज की जानकारी होना ही इससे बचने का पहला कदम है। क्या आप जानते हैं कि उम्र के हर पड़ाव पर आपके दिल की धड़कन और नसों का दबाव यानी ब्लड प्रेशर (BP) बदल जाता है? अक्सर हम 120/80 को ही परफेक्ट मान लेते हैं, लेकिन मेडिकल साइंस के अनुसार 18 साल के युवा और 60 साल के बुजुर्ग के लिए सामान्य बीपी के मानक अलग-अलग हो सकते हैं।

डब्ल्यूएचओ (WHO) और अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मानकों के मुताबिक 18 से 60 साल तक के व्यक्तियों में ब्लड प्रेशर का स्तर बदलता रहता है। अगर आप भी बीपी की समस्या से जूझ रहे हैं या अपने परिवार की सेहत को लेकर फिक्रमंद हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आइए जानते हैं ब्लड प्रेशर की बीमारी क्या है इसके लक्षण कैसे पहचानें और उम्र के हिसाब से सही बीपी कितना होना चाहिए और कब सावधान रहना जरूरी है।

BP क्या होता है?

ब्लड प्रेशर वो दबाव है जिससे आपका खून धमनियों में बहता है। बीपी को दो संख्याओं में मापा जाता है। उपर वाले को सिस्टोलिक BP कहा जाता है जिसमें दिल खून को पम्प करता है। तो नीचे वाले को डायस्टोलिक BP कहा जाता है जिसमें दिल आराम करता है। 120/80 mmHg बीपी को नॉर्मल ब्लड प्रेशर कहा जाता है।

BP कितना होना चाहिए?

  • BP 120/80 mmHg हो तो नॉर्मल BP माना जाता है।
  • 120–129/80 mmHg से कम हो तो प्री-हाइपरटेंशन कहा जाता है।
  • 130/80 mmHg या उससे ज्यादा बीपी को हाई बीपी माना जाता है।
  • 90/60 mmHg से कम ब्लड प्रेशर को लो बीपी माना जाता है जिसे हाइपोटेंशन कहा जाता है।
  • अगर आपका BP बार-बार नॉर्मल से ऊपर या नीचे आ रहा है तो ये चेतावनी संकेत हो सकता है।

हाई BP के लक्षण

  • हाई BP को साइलेंट किलर कहा जाता है क्योंकि इसके लक्षण देर से दिखते हैं जैसे
  • सिर दर्द होना
  • चक्कर आना
  • आंखों में धुंधला दिखाई देना
  • सीने में दर्द होना
  • सांस फूलना
  • नाक से खून आने जैसे लक्षण दिखते हैं।

बीपी कम होने पर दिखते हैं ये लक्षण

  • डिहाइड्रेशन होना
  • बॉडी में खून की कमी होना
  • हार्ट प्रॉब्लम
  • कमजोरी, बेहोशी, ठंडा पसीना आना
  • तेज धड़कन होना शामिल है।

BP बढ़ने के लिए कौन से कारण हैं जिम्मेदार

  • ज्यादा नमक का सेवन
  • बढ़ता मोटापा
  • बढ़ता तनाव
  • स्मोकिंग और शराब की लत
  • डायबिटीज
  • हार्मोनल समस्या

BP घटने के लिए कौन से कारण हैं जिम्मेदार

  • डिहाइड्रेशन
  • खून की कमी
  • हार्ट प्रॉब्लम
  • लो बीपी के कारण हो सकते हैं।

उम्र के अनुसार ब्लड प्रेशर चार्ट 18-60 वर्ष

उम्रसामान्य BP
18–40 वर्ष120/80
40–60 वर्ष130/85
60+ वर्ष140/90 तक

उम्र के हिसाब से सिस्टोलिक और डायस्टोलिक बीपी चार्ट

आयुन्यूनतम (सिस्टोलिक/डायस्टोलिक)
Minimum (Systolic/Diastolic)
सामान्य (सिस्टोलिक / डायस्टोलिक)
Normal (Systolic/Diastolic)
अधिकतम
(सिस्टोलिक डायस्टोलिक)
Maximum (Systolic/Diastolic)
1 से 12 महीने75/5090/60100/75
1 से 5 साल80/5595/65110/79
6 से 13 साल90/60105/70115/80
14 से 19 साल105/73117/77120/81
20 से 24 साल108/75120/79132/83
25 से 29 साल109/76121/80133/84
30 से 34 वर्ष110/77122/81134/85
35 से 39 वर्ष111/78123/82135/86
40 से 44 वर्ष112/79125/83137/87
45 से 49 वर्ष115/80127/84139/88
50 से 54 वर्ष116/81129/85142/89
55 से 59 वर्ष118/82131/86144/90
60 से 64 वर्ष121/83134/87147/91

(Source: National Health Service (NHS)

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए क्या करें?

  • रोज़ 30 मिनट वॉक या योग करें फायदा होगा।
  • रोज 5 ग्राम से कम नमक का सेवन करें।
  • डाइट में मौसमी फलों, सब्जियों और फाइबर रिच फूड का सेवन करें।
  • रोजाना 7–8 घंटे की नींद लें।
  • रोज BP मॉनिटर करें
  • कुछ आदतें आपका बीपी बढ़ा सकती हैं जैसे धूम्रपान, ज्यादा कैफीन का सेवन और कम नीद। आप अपनी आदतों को सुधारें। तनाव को कंट्रोल करें।

निष्कर्ष:

BP कितना होना चाहिए,ये जानना सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि आपकी ज़िंदगी की सुरक्षा है। समय पर BP कंट्रोल करने से आप हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी फेल्योर जैसी गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं।

डिस्क्लेमर:

इस लेख में साझा की गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार के विकल्प के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। अपनी डाइट, एक्सरसाइज या दवाओं में कोई भी बदलाव करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति के मामले में तुरंत नजदीकी अस्पताल से संपर्क करें।