Women Vaginal Health: महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। महिलाएं घर के काम-काज और परिवार की जिम्मेदारी में इतनी ज्यादा मसरूफ रहती है कि अपनी परेशानियों और बीमारियों को नजरअंदाज करने लगती हैं। अक्सर महिलाओं को वजाइन में इंफेक्शन और वजाइना से जुड़ी कई बीमारियां परेशान करती हैं लेकिन वो उन्हें नज़रअंदाज कर देती हैं। आप जानती है कि अगर समय रहते वजाइना से जुड़ी बीमारियों और परेशानियों का उपचार नहीं किया जाए तो ये कैंसर तक का कारण बन सकती हैं।
महिलाओं को चाहिए कि वो बॉडी के बाकी अंगों का ध्यान रखने के साथ ही वजाइनल हेल्थ का भी ध्यान रखें। प्राइवेट पार्ट्स की साफ-सफाई नहीं करने से और एंटीबायोटिक दवाओं के ज़्यादा इस्तेमाल करने से वजाइना में कई तरह के संक्रमण हो सकते हैं। फॉर्टिस्ट हॉस्पिटल की सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर उमा वैदनाथ के मुताबिक इस संक्रमण का खतरा महिलाओं को प्रेग्नेंसी में ज्यादा होता है। आइए जानते हैं कि महिलाओं को वेजाइनोसिस इंफेक्शन से कौन-कौन सी परेशानियां हो सकती हैं।
बैक्टीरियल वेजाइनोसिस इंफेक्शन:
बैक्टीरियल वेजाइनोसिस इंफेक्शन एक ऐसा इंफेक्शन है जिसके लिए बैक्टीरियल जिम्मेदार है। इस परेशानी में वजाइना से डिस्चार्ज होता है। बैक्टीरियल वेजिनोसिस की वजह से कुछ महिलाओं में गड़बड़, गंध और वजाइना में सूजन हो सकती है। इस परेशानी का इलाज छुपाने से नहीं बल्कि डॉक्टर को दिखाने से होता है। ये बीमारी किसी भी उम्र की महिलाओं को हो सकती है।
बैक्टीरियल वेजाइनोसिस इंफेक्शन का कारण:
वजाइना में अच्छे बैक्टीरियां मौजूद होते हैं जो वजाइना का पीएच यानि एसिड लेवल को मेंटेन रखते हैं। लेकिन जब वजाइना का संतुलन बिगड़ने लगता है तो बैक्टीरियल वेजाइनोसिस इंफेक्शन की परेशानी होने लगती है।
बैक्टीरियल वेजाइनोसिस इंफेक्शन के लक्षण:
- वजाइना से सफेद या भूरे पानी का गिरना
- वजाइना से मछली जैसी बदबू आना
- वजाइना में खुजली होना,
- शारीरिक संबंध बनाने के बाद दर्द होना
- लोअर एब्डोमेन में दर्द होना
- पेशाब में जलन होना इस परेशानी के आम लक्षण हैं।
इसका इलाज कैसे करें:
- यौन संबंध बनाते समय सुरक्षा का ध्यान रखें।
- प्रेग्नेंसी में प्री टर्म लेबर का खतरा हो सकता है जिसकी वजह से डिलीवरी समय से पहले हो सकती है इसलिए तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
- साधारण एंटीबायोटिंक्स से इस परेशानी का इलाज संभव है।
- शारीरिक संबंध बनाते समय सुरक्षा का ध्यान रखें।