scorecardresearch

इलाज के बाद भी बार-बार बनती है पथरी तो ट्राय करें ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी निजात

कम पानी पीने और धूल-मिट्टी में बना हुआ खाना खाने से पथरी होती है। इस बीमारी में किडनी में एक छोटा पत्थर बन जाता है। जो कई बार दर्द पैदा करता है तो कई बार पेशाब की नली में रुकावट पैदा करते हैं।

kidney stone home remedies, home remedies for kidney stone, kidney stone treatment
इस बीमारी से लम्बे समय तक परेशान लोगों की किडनी में जख्म होने की संभावनाएं बनी रहती है।

Kidney Stone Home Remedies : कम पानी पीने और ज्यादा मसाले में बना हुआ खाना खाने से पथरी होती है। इस बीमारी में किडनी में एक छोटा पत्थर बन जाता है। जो कई बार दर्द पैदा करता है तो कभी पेशाब की नली में रुकावट पैदा करते हैं। इस बीमारी से लम्बे समय तक परेशान लोगों की किडनी में जख्म होने की संभावनाएं बनी रहती है। ऐसे में यह बहुत जरूरी हो जाता है कि इस बीमारी का उपचार किया जाए।

पत्थरचट्टा के पत्ते हैं रामबाण
पथरी की बीमारी से लड़ने का सबसे आसान और कारगर उपाय पत्थरचट्टा के पत्ते हैं। रोज सुबह खाली पेट 5-6 पत्ते चबाकर खाने से पथरी कुछ ही दिनों में निकल जाती है। इस उपाय को पथरी निकालने के लिए सबसे ज्यादा कामयाब माना जाता है। कहते हैं कि इस पौधे का नाम पत्थरचट्टा इसलिए ही है क्योंकि यह पत्थर को तोड़ने की क्षमता रखती है।

कारगर है अनानास का रस
अनानास में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। माना जाता है कि अनानास का जूस पीने से किडनी की सफाई हो जाती है। यह किडनी से सभी अनावश्यक तत्व निकाल कर उसे स्वस्थ रखने में मदद करती है। जिन लोगों को पथरी की समस्या है उन्हें नियमित रूप से अनानास का रस पीना चाहिए। यह आपकी पथरी को कुछ ही दिन में निकाल देगा।

प्याज खाने से निकलेगी पथरी
पथरी के मरीज को ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि कच्चे प्याज में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसलिए ही गर्मियों में लू से बचने के लिए भी कच्चे प्याज को कारगर माना जाता है। जिन लोगों को बार-बार पथरी बनती हो उन्हें ज्यादा से ज्यादा कच्चे प्याज को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इससे शरीर में पानी की मात्रा बढ़ेगी और पथरी शरीर से बाहर निकल जाएगी।

गाजर का रस है कारगर
गाजर के रस में विटामिन ए और फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह किडनी से पथरी निकालने में सहायक भूमिका निभा सकता है। शाम के नाश्ते में रोज गाजर का जूस पीने से जल्द ही आराम पड़ सकता है। जिन लोगों को सालों से पथरी की शिकायत है उन्हें गाजर का रस जरूर ट्राय करना चाहिए। यह बहुत असरदार उपाय है। इसके लगातार सेवन से पथरी बननी बंद हो जाती है।

छुआरा खाने से मिलेगा फायदा
घरेलू नुस्खों में ऐसा माना जाता है कि छुआरा खाने से पथरी निकलने की संभावना बहुत अधिक रहती है। रोज रात को सोने से पहले 5 से 6 छुआरों को काटकर एक गिलास दूध में उबालें। इसके लगातार एक हफ्ते इस्तेमाल से पथरी खुद निकल जाएगी।

पढें हेल्थ (Healthhindi News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 14-09-2020 at 09:50 IST
अपडेट