दांतों की सफेदी चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। दांत हमारी मुस्कान को आकर्षक बनाते हैं। यह ऑवरऑल पूरी पर्सनेलिटी में निखार लाते हैं। हम जितना कुदरती तौर तरीके से खाना खाएंगे, हमारे दांतों की खूबसूरती भी उतनी ही स्थायी रहेगी। फास्ट फूड, कोक, शराब, पान, गुटखा जैसी चीजें न सिर्फ दांतों की चमक को कम करती है बल्कि कई तरह की स्वासथ्य समस्याएं भी पैदा करती हैं।
कई बार दांतों में दिक्कत इतनी ज्यादा होने लगती है कि डॉक्टर के पास जाना पड़ता है। लेकिन आप जानते हैं कि आप दांतों की कई समस्याओं का उपचार खुद भी कर सकते हैं उसके लिए आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है।
न्यूट्रशिनिस्ट अंजलि मखीजा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो कहती हैं कि अगर इन सात चीजों का सेवन आप अपने दिनचर्या में करना बंद कर दें तो आपके दांतों की चमक बनी रहेगी। आपको अपने दांतों की चमक को बनाए रखने के लिए डॉक्टर के पास जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं अंजली मखीजा के बताए गए इन सात सूत्रों के बारें में…
- ब्लैक कॉफीः ब्लैक कॉफी के लिए काहे को पागल होना है, इसे अभी ही छोड़ दीजिए। यकीन मानिए यह दांतों में दाग धब्बे देने वाली नंबर वन चीज है। दांतों के अंदर भोजन के दौरान जो भी चीजें फंस जाती हैं, ब्लैक कॉफी इसे वहीं पर पकड़ कर चिपका देती है। दांतों की चमक को बनाए रखना है तो ब्लैक कॉफी का सेवन करना छोड़ दीजिए।
- चायः चाय को छोड़ना मुश्किल है लेकिन दांतों का सवाल है तो उसे छोड़ दीजिए। अगर दांतों की चमक को बरकरार रखना है तो चाय थोड़ी कम करें। रेग्यूलर और ज्यादा चाय पीने से ये ब्लैक कॉफी की तरह ही दांतों पर दाग-धब्बों देती है। यदि आप दांतों की खूबसूरती को बरकरार रखना चाहते हैं तो चाय से भी तौबा कीजिए।
- रेड वाइनः रेड वाइन पीने से वैसे भी कौन सा फायदा होता है। शराब से दूरी बनाए रखना सेहत के लिए फायदेमंद है। रेड वाइन में मौजूद केमिकल दांतों को डिस्कलर करते हैं और दांतों में सड़न भी पैदा करते हैं।
- पेप्सी-कोलाः गर्मी इतनी भीषण है कि जी ललचा जाता है। गर्मी में सॉफ्ट ड्रिंक पिए बगैर रहा नहीं जाता। क्या आप भी ऐसा सोचते हैं तो फिर दांतों से हाथ धो लीजिए। भद्दे, पीले, बेकार दांत नहीं चाहते हैं तो पेप्सी और कोला से परहेज करें। क्योंकि कोक,सोडा आदि पीने से दांतों में सड़न पैदा होती है और दांत डिस्कलर हो जाते हैं।
- गोला स्लशः गर्मी में खासकर बच्चे गोला खाने की दीवाने रहते हैं लेकिन इन बर्फ के गोलों के उपर जो रंग मिलाया जाता है वह दांतों में सड़न और दांतों को प्लैंक बनाता है। दांतों की खूबसूरती के लिए इसे नहीं खाना चाहिए।
- तंबाकूः तम्बाकू सेहत के लिए नुकसान दायक है ये जानते हुए भी हम इसका सेवन करते हैं। कई लोग इसे सीधे खाते हैं तो कई लोग सिगरेट में मिलाकर पीते हैं और फेफड़े के अंदर कैंसर का धुआं भरते हैं। तंबाकू का सेवन आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है साथ ही आपके दांतों को खराब कर सकता है। दांतों को खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो किसी भी तरह से तंबाकू का सेवन नहीं कीजिए।
- सोया साउसः सोया साउस बेशक स्वाद में अच्छा हो लेकिन यह दांतों के लिए नामाकूल है।