Sweet potato benefits: शकरकंद के कई फायदे हैं। सर्दियों में तो इस फूड के बेमिसाल फायदे हैं। सर्दियों में शकरकंद को कई तरीकों से बनाकर खाया जाता है। आप चाहें तो इसे ब्रेकफास्ट, लंच डिनर किसी में खा सकते हैं। शकरकंद न सिर्फ स्वाद में शानदार होता है बल्कि पौष्टिक तत्वों से भरा सुपरफूड है। शकरकंद फैट के मेटाबोलिज्म को तेज करता है। इसका सेवन करने के बाद भूख बहुत कम लगती है और लंबे समय तक कुछ खाने की चाहत नहीं होती है। यही कारण है कि शकरकंद वजन को कम करने में मदद करता है। शकरकंद से अधिक फायदा लेने के लिए इसका सही इस्तेमाल भी जानना जरूरी है।
न्यूट्रिशनिस्ट मोहिता मासकैरेनहास (Mohita Mascarenhas)के मुताबिक शकरकंद बीटा कैरोटिन यानी विटामिन ए का सबसे बड़ा स्रोत है। यह वसा में घुलनशील होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। इंस्टाग्राम पर न्यूट्रिशनिस्ट मोहिता मेसकेरेहास ने शकरकंद के फायदे बताते हुए इसे और अधिक पौष्टिक बनाने के गुर बताए हैं।
शकरकंद को खाने का तरीका: (how to eat sweet potato)
इंस्टाग्राम वीडियो में न्यूट्रिशनिस्ट मोहिता मासकेरेनहास ने कहा है कि शकरकंद को बनाते समय कुछ चीजों को मिलाकर इसमें से बीटा कैरोटिन को अधिक से अधिक प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शकरकंद में नारियल तेल या ऑलिव तेल या घी या बटर मिला दें तो इसमें बीटा कैरोटिन को अवशोषित करने की क्षमता बहुत अधिक बढ़ जाती है जो बीमारियों से लड़ने की क्षमता को और बढ़ा देता है। इससे ब्रेन फंक्शन, इम्यूनिटी, आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद मिलती है। ये स्किन और बालों की सेहत को भी दुरुस्त करता है।
न्यूट्रिशनिस्ट मोहिता ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि शकरकंद के सेवन से रिप्रोडक्टिव सिस्टम, इम्यून सिस्टम, आंखों की रोशननी, स्किन और हेयर ग्रोथ को बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही यह किडनी और हार्ट को तंदुरुस्त रखता है।
डर्मेटोलॉजिस्ट लिखते हैं कि इसका सेवन करने से स्किन में ग्लो आता है,फाइन लाइन और रिंकल दूर होते हैं। इसमें विटानि ए भी होता है जो स्किन के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद होता है। शकरकंद में डायट्री फाइबर प्रचूर मात्रा में होता है जो डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत करता है।