scorecardresearch

Eggs Side Effect: एक दिन में कितने अंडे खा सकते हैं, क्या अंडे का पीला भाग होता है नुकसानदायक? जानिये

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार अंडे की जर्दी का अधिक सेवन करने से इंफेक्शन का खतरा अधिक रहता है।

Eggs Side Effect: एक दिन में कितने अंडे खा सकते हैं, क्या अंडे का पीला भाग होता है नुकसानदायक? जानिये
रोज 2 से अधिक अंडे खाने से मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन रहती है। photo-freepik

अंडा हमारी डाइट का अहम हिस्सा हैं। अंडा हमारे रोज के नाश्ते में शामिल हैं जिसे बनाना बेहद आसान काम है। कुछ ही समय में तैयार होने वाले अंडा का सेवन उबाल कर और ऑमलेट बनाकर किया जाता है। नाश्ते में अंडा का सेवन करने से लम्बे समय तक भूख नहीं लगती। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक रोज़ाना एक अंडे का सेवन सेहत को फायदा पहुंचा सकता है। आप जानते हैं कि पोषक तत्वों से भरपूर अंडे का एक से अधिक सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक एक दिन में एक अंडे का सेवन करना पर्याप्त है। आप दिन में कितने अंडों का रोज़ाना सेवन कर सकते हैं ये आपकी हेल्थ पर निर्भर करता है। एक से अधिक अंडे का सेवन आपको बीमार बना सकता है। डायबिटीज के मरीज और हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर एक से अधिक अंडे का सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

अंडे का ज्यादा सेवन करने से दिल की सेहत को भी नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं एक दिन में कितने अंडे का सेवन करना जरूरी है और अंडे का पीला भाग सेहत को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है।

एक दिन में कितने अंडों का करें सेवन: कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि एक दिन में एक अंडे का सेवन आपकी बॉडी को हेल्दी रखता है। अगर आपको डायबिटीज, हार्ट और हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी नहीं है तो आप एक से अधिक अंडे का सेवन कर सकते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर अंडा का अधिक सेवन आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दे सकता है।

अंडे का पीला भाग सेहत के लिए कैसे है नुकसानदायक: बॉडीबिल्डर्स और फिटनेस लवर रोज़ाना अंडे का सेवन करते हैं। आप जानते हैं कि इन लोगों को अंडे का पीला भाग नहीं खाने की सलाह दी जाती है। अंडे का पीले भाग की तासीर गर्म होती है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार जर्दी का अधिक सेवन करने से इंफेक्शन का खतरा अधिक रहता है।

जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर है वो अंडे की जर्दी खाने से परहेज करें। सीडीसी के अनुसार एचआईवी पीड़ित और ऑर्गन ट्रांसप्लांट वाले लोग अंडे के पीले भाग को खाने से परहेज करें।

अंडे का अधिक सेवन करने से सेहत को होने वाले नुकसान: जो लोग अंडे का अधिक सेवन करते हैं उन्हें स्किन की समस्याएं ज्यादा हो सकती हैं। रोज 2 से अधिक अंडे खाने से मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन रहती है। अंडे का अधिक सेवन बालों के झड़ने का कारण बनता है। गर्मी में ज्यादा अंडे का सेवन करने से उल्दी, दस्त और पेट से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। अंडा बॉडी के अंगों में सूजन का कारण बन सकता है।

पढें हेल्थ (Healthhindi News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 15-07-2022 at 13:19 IST
अपडेट