मुंह की साफ सफाई रखना बेसिक हाइजीन का हिस्सा है। रोजाना ब्रश और फ्लॉस करना न केवल दांतों को हेल्दी रखता है, बल्कि मसूड़ों की बीमारियों और बदबू से भी बचाता है। लेकिन अब विशेषज्ञों का कहना है कि ओरल हाइजीन के नाम पर कुछ उत्पादों का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है। मुंह की साफ-सफाई रखना बुनियादी स्वच्छता का हिस्सा है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रोजाना यूज होने वाला माउथवॉश आपके दिल और ब्लड प्रेशर पर भी असर डाल सकता है।

सैन फ्रांसिस्को स्थित दांतों के डॉक्टर Mark Burhenne जो पिछले 40 सालों से डेंटिस है, ने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कुछ लोग मुंह की 99.9 फीसदी सफाई करना चाहते हैं और तरह-तरह के कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट अपनाते हैं। एक्सपर्ट ने बताया मुंह की सफाई करने के लिए इस्तेमाल होने वाला माउथवॉश आपके दिल और मेटाबॉलिक हेल्थ पर साइड इफेक्ट करता है। आइए जानते हैं कि क्या सच में माउथवॉश का इस्तेमाल आपकी ओरल हेल्थ पर असर करता है और क्या इसके लिए कोई प्रमाण भी मौजूद हैं।

माउथवॉश कैसे सेहत को पहुंचाता है नुकसान?

डॉ. बुरहान ने समझाया माउथवॉश बिना भेदभाव के काम करता है। यह उन नाइट्रेट-रिड्यूसिंग बैक्टीरिया को खत्म कर देता है जिनका शरीर नाइट्रिक ऑक्साइड बनाने में उपयोग करता है जो ब्लड प्रेशर, इंसुलिन सेंसिटिविटी और दिल की सेहत के लिए बेहद महत्वपूर्ण अणु है। अपने दावों के समर्थन में उन्होंने कई अध्ययनों का हवाला दिया। एक्सपर्ट ने हार्वर्ड रिसर्च का हवाला देते हुए बताया कि एक रिसर्च में लगभग 1,000 वयस्कों को 3 साल तक फॉलो किया गया और पाया और गया कि जो लोग दिन में दो बार माउथवॉश इस्तेमाल करते थे, उनमें प्रीडायबिटीज या डायबिटीज का खतरा 55% अधिक था। एक दूसरी रिसर्च में दिन में दो बार उपयोग करने वालों में हाई ब्लड प्रेशर का खतरा दोगुना पाया गया। एक्सपर्ट के मुताबिक माउथवॉश उन बैक्टीरिया को नष्ट कर रहा है जिससे आपके शरीर को वास्तव में जरूरत है। एक्सपर्ट ने बताया जीवाणु रहित माउथवॉश का इस्तेमाल सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है।

डॉ. बुरहान के दावे में कितनी है सच्चाई?

Krown Hub Dental में प्रोस्थो डेंटिस्ट Niyati Arora कहती हैं जैसे हमारी आंत में अच्छे और बुरे बैक्टीरिया होते हैं, वैसे ही मुंह में भी गुड और बैड बैक्टीरिया होते हैं। हैवी माउथवॉश का इस्तेमाल करने से मुंह के गुड बैक्टीरिया कम हो सकते हैं, जो आहार से मिलने वाले नाइट्रेट को नाइट्रिक ऑक्साइड में बदलते हैं और ब्लड प्रेशर नॉर्मल बनाए रखने में मदद करते हैं। एक्सपर्ट ने बताया हालांकि इसके दीर्घकालिक प्रभाव अभी स्पष्ट नहीं हैं जिसके लिए अभी रिसर्च की जरूरत है।

क्या रोज माउथवॉश का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए?

डॉ. अरोड़ा ने बताया माउथवॉश स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है ये कहना ठीक नहीं है। माउथवॉश को सही तरीके से उपयोग किया जाए तो ये ओरल हाइजीन बनाए रखने में मदद करता है। एक्सपर्ट ने बताया मजबूत क्लोरहेक्सिडिन माउथवॉश केवल डॉक्टर की सलाह पर और सीमित अवधि के लिए ही इस्तेमाल करें। सामान्य देखभाल के लिए फ्लोराइड या बीटाडीन माउथवॉश, जो सुरक्षित और क्लिनिकली सुरक्षित हैं,इसका दिन में एक या दो बार जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल कर सकते हैं।

ओरल हेल्थ के लिए कैसी रूटीन होना चाहिए?

डॉ. अरोड़ा कहती हैं ओरल हेल्थ और हार्ट हेल्थ का सीधा संबंध है। खराब ओरल हेल्थ दिल के रोगों से जुड़ी हुई है। इसलिए मजबूत ओरल हाइजीन बेहद जरूरी है। एक्सपर्ट ने बताया दिन में दो बार सामान्य फ्लोराइड टूथपेस्ट से ब्रश करें, नियमित रूप से फ्लॉसिंग करें और कभी-कभी फ्लोराइड माउथवॉश का उपयोग सेफ है।

डिस्क्लेमर:

इस लेख में साझा की गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार के विकल्प के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। अपनी डाइट, एक्सरसाइज या दवाओं में कोई भी बदलाव करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति के मामले में तुरंत नजदीकी अस्पताल से संपर्क करें।