बढ़ती उम्र के साथ फिटनेस को बरकरार रखना एक चुनौती हो सकती है, लेकिन 66 साल की उम्र में भी अभिनेत्री नीना गुप्ता अपनी ऊर्जा और सक्रियता से सभी को प्रेरित कर रही हैं। नीना गुप्ता अपने दिन की शुरुआत खास ‘ब्रीदिंग एक्सरसाइज’ से करती हैं, जिसे वे अपनी सकारात्मकता का राज मानती हैं। Neena Gupta ने हाल ही में अपने गुड मॉर्निंग रूटीन की एक झलक साझा की, जिसमें मेडिटेशन शामिल है। इंस्टाग्राम पोस्ट में वो ओम का उच्चारण करते हुए बी ब्रीथ यानी Bhramari Pranayama करती नजर आईं। बधाई हो फिल्म की एक्ट्रेस 66 साल में दिन की शुरुआत प्राणायाम से करती हैं और हेल्दी रहती है।

कंसल्टेंट डाइटिशियन और फिटनेस एक्सपर्ट Garima Goyal नीना गुप्ता की मॉर्निंग रूटीन से सहमत हैं और बताती हैं कि दिन की शुरुआत डीप ब्रीदिंग से करने से शरीर में सुकून और पॉजिटिव एनर्जी आ सकती हैं। गोयल के अनुसार सुबह का मेडिटेशन, खासकर नियंत्रित सांस और ध्वनि कंपन से जुड़ी प्रैक्टिस,नर्वस सिस्टम को संतुलित करने और स्ट्रेस हार्मोन को कम करने में मदद करती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि अगर हम भी रोज दिन की शुरुआत माइंडफुल ब्रीथिंग एक्सरसाइज से करें तो हमारी बॉडी को कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं।

भ्रामरी प्राणायाम करने से सेहत पर कैसा असर होता है?

योग गुरु बाबा रामदेव के मुताबिक Bhramari Pranayama एक आसान लेकिन बेहद प्रभावी योग श्वास तकनीक है। इसमें गूंजती आवाज के साथ सांस छोड़ी जाती है, जिससे मन और शरीर दोनों पर सकारात्मक असर पड़ता है। ये प्राणायाम नर्वस सिस्टम को शांत करता है और स्ट्रेस हार्मोन को कंट्रोल करता है। रोज सुबह इसे करने से बॉडी रिलेक्स और मन शांत रहता है। इस प्राणायाम के दौरान बनने वाली वाइब्रेशन दिमाग को शांत करती है, जिससे एकाग्रता और फोकस बेहतर होता है। इसे करने से जहां दिमाग रिलेक्स होता है वहीं नींद में भी सुधार होता है।

रोज इसे करने से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। दिल की सेहत में सुधार करने में भी ये योग बेहद असरदार साबित होता है। नियमित अभ्यास से सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या में कमी आ सकती है। इसे करने के दौरान निकलने वाली ध्वनि कंपन गले और श्वसन तंत्र को सक्रिय करती है, जिससे सांस से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल सकती है।

कैसे करें भ्रामरी प्राणायाम?

इसे करने के लिए आराम से बैठ जाएं। आंखें बंद करें और फिर गहरी सांस लें। सांस छोड़ते समय ‘हम्‍म’ जैसी आवाज निकालें। हर दिन सुबह 5–10 बार इस योग को दोहराएं आपकी बॉडी से लेकर आपका दिमाग तक हेल्दी रहेगा। नीना गुप्ता यही सादा मॉर्निंग रूटीन अपनाती हैं। कुछ मिनट का ये योग आपको मन की शांति, सजगता और सकारात्मकता देता है।

डिस्क्लेमर

महत्वपूर्ण सूचना: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार के विकल्प के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। यद्यपि भ्रामरी प्राणायाम के अनेक लाभ हैं, लेकिन हर व्यक्ति की शारीरिक स्थिति अलग होती है।