भारत में लोगों में पोषण की कमी (Nutritional Deficiency) अब एक साइलेंट महामारी का रूप ले चुकी है। बॉडी में जिन जरूरी पोषक तत्वों की कमी ज्यादातर लोगों में पाई जाती है वो है विटामिन बी 12, कैल्शियम और प्रोटीन, ये तीनों मिलकर शरीर का ढांचा और उसकी कार्यप्रणाली तय करते हैं। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि भारत में 70% से 80% भारतीयों में विटामिन B12 की कमी होती है। B12 खासतौर पर मांसाहारी भोजन में पाया जाता है। भारत की एक बड़ी आबादी शाकाहारी है। शाकाहारी लोग जो दूध पीते हैं, उसमें भी मिलावट या कम गुणवत्ता के कारण पर्याप्त B12 नहीं मिल पाता। बॉडी में इस विटामिन की कमी से नसों में झुनझुनी, अत्यधिक थकान, याददाश्त कम होना और एंजायटी के लक्षण पैदा होते हैं।
भारतीय महिलाओं में 30 की उम्र के बाद हड्डियों का घनत्व (Bone Density) तेजी से गिरने लगता है, जिसका कारण भारतीय डाइट है। हमारी डाइट में अनाज ज्यादा है और डेयरी या कैल्शियम-रिच सीड्स कम। साथ ही विटामिन-D की भारी कमी के कारण शरीर कैल्शियम को सोख ही नहीं पाता जिसकी वजह से जोड़ों में दर्द, ऑस्टियोपोरोसिस और दांतों की कमजोरी की शिकायत होती है।
ICMR की रिपोर्ट के अनुसार 10 में से 9 भारतीयों की डाइट में प्रोटीन की कमी है जिसके लिए डाइट में कार्बोहाइड्रेट जिम्मेदार है। हम दालें खाते तो हैं, लेकिन उनकी मात्रा शरीर की जरूरत के हिसाब से बहुत कम होती है। बॉडी में इस पोषक तत्वों की कमी से मांसपेशियों में ढीलापन, बार-बार बीमार पड़ना और बालों के झड़ने जैसी दिक्कत होती है।
आचार्य मनीष जी जिन्हें गुरु मनीष जी के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रख्यात आयुर्वेदिक चिकित्सक, योग गुरु और जीना सीखो संस्थान के संस्थापक हैं, ने बताया बॉडी में इन सभी पोषक तत्वों की कमी को आप एक खास तरह के आइस क्यूब से पूरा कर सकते हैं। इस आइस क्यूब को आप गुनगुने पानी में घोलकर हफ्ते में दो दिन पी लें तो आपकी गट हेल्थ में सुधार होगा, हड्डियां मजबूत होंगी, पेट में गुड बैक्टीरियां बढ़ेंगे और बॉडी को मल्टीविटामिन मिलेंगे। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि प्रोटीन,विटामिन बी 12 और कैल्शियम का पावर कैप्सूल क्या है और इसे कैसे करें सेवन।
विटामिन बी 12, प्रोटीन और कैल्शियम रिच आइस क्यूब सामग्री
- 250 ग्राम तरबूज की गिरी
- एक चम्मच जीरा
- कुछ पत्तियां पोदीना
- कुछ पत्तियां हरा धनिया
तरबूज के बीज,पोदीना,हरा धनिया और जीरे के आइस क्यूब बनाने का तरीका
250 ग्राम तरबूज की गिरी को चार गुणा पानी में रात में भिगो दें और सुबह गिरी को निकाल दें और उसे मिक्सर में चला दें तो दूध की तरह वो पाउडर बन जाएगा। अब इस सीड्स मिल्क को किसी बर्तन में डालकर धीमी आंच पर कुछ देर पका लें। अब इसमें थोड़ा सा नमक, कुछ हरे धनिया की पत्तियां, जीरा और कुछ पत्तियां पुदीना की डालें और उसे अच्छे से मिक्स करके आइस क्यूब ट्रे में डालें और उसे फ्रिज में जमा कर आइस क्यूब बना लें। आपका नेचुरल प्रोटीन,विटामिन बी 12 और कैल्शियम रिच कैप्सूल तैयार है। इस कैप्सूल को आप गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं आपको फायदा होगा।
तरबूज के बीज, जीरा, पुदीना और हरा धनिया के फायदे
तरबूज के बीज, जीरा, पुदीना और हरा धनिया का कैप्सूल डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करता हैं। इसका सेवन करने से गैस, एसिडिटी, अपच और पेट में भारीपन से राहत मिलती है। तरबूज के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं, जिससे कब्ज की समस्या कम होती है। ये आइस क्यूब्स शरीर की हीट कम करते हैं। इसका सेवन करने से लू, डिहाइड्रेशन और ज्यादा पसीना आने की दिक्कत दूर होती है। गर्मियों में पानी या शरबत में डालने से बॉडी कूल रहती है। हरा धनिया और जीरा लिवर डिटॉक्स में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से बॉडी से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं, ब्लोटिंग कंट्रोल रहती है।
हार्ट और मेटाबॉलिज्म के लिए ये कैप्सूल असरदार साबित होता है। तरबूज के बीज में हेल्दी फैट, मैग्नीशियम और प्रोटीन होता हैं जो मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है और बॉडी को एनर्जी देता है। जीरा फैट मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करता है। पुदीना और धनिया में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। तरबूज के बीज, जीरा, पुदीना और धनिया का मेल न केवल शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि Vitamin B12, प्रोटीन और कैल्शियम की कमी को दूर करने का एक प्राकृतिक तरीका है।
डिस्क्लेमर
यह स्टोरी सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार की गई है। किसी भी तरह के स्वास्थ्य संबंधी बदलाव या डाइट में परिवर्तन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
