लौकी (Bottle Gourd) एक ऐसी सब्जी है जो अपनी ठंडी तासीर और हाई वॉटर कंटेंट के कारण सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही इसके हेल्थ बेनेफिट्स को मानते हैं। ये गर्मी की फसल है लेकिन पूरे साल मिलती है। औषधीय गुणों से भरपूर ये सब्जी उपयोगी और हल्की सब्ज़ियों में से एक है। इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है और बॉडी ठंडी रहती है। इसमें 96% पानी होता है जो बॉडी को हाइड्रेट करता है और पाचन को सुधारने में मदद करता है। लौकी का सेवन सही तरीके से सही फूड कॉम्बिनेशन के साथ किया जाए तो ये सेहत को फायदा पहुंचाती है वरना इसका सेवन करने से सेहत को कई तरह के नुकसान पहुंचते हैं। आइए जानते हैं कि लौकी के साथ कौन सी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

लौकी के साथ करेला नहीं खाएं

लौकी और करेला दो ऐसी सब्जियां हैं जो औषधीय गुणों से भरपूर है, लेकिन इन दोनों सब्जियों को एक साथ या एक के बाद एक नहीं खाना चाहिए। दोनों को एक साथ खाने पर पेट में दर्द, गैस,मरोड़ और उल्टी की परेशानी हो सकती है। कुछ मामलों में ये कॉम्बिनेशन पेट में टॉक्सिन्स पैदा कर सकता है, जिससे पेट खराब हो सकता है।

लौकी के साथ दूध और दूध से बनी चीजों से परहेज करें

अक्सर लोग लौकी की खीर बनाते हैं, लेकिन आयुर्वेद में सब्जी के रूप में लौकी खाने के तुरंत बाद दूध पीने की मनाही है। लौकी में फाइबर और पानी की मात्रा अधिक होती है, जबकि दूध एक भारी प्रोटीन है। Journal of Ayurveda and Integrative Medicine के सिद्धांतों के मुताबिक विरुद्ध आहार (Incompatible food) पाचन तंत्र को धीमा कर देते हैं, जिससे ब्लोटिंग और पेट में भारीपन महसूस होता है। अगर आपको दूध और दूध से बने पदार्थ पसंद है तो इसे भोजन के 1 से 2 घंटे बाद खाएं।

लौकी के साथ चुकंदर का सेवन करने से करें परहेज

लौकी और चुकंदर का जूस या सब्जी एक साथ लेने से बचना चाहिए। इन दोनों फूड्स का कॉम्बिनेशन शरीर में ‘पित्त’ को असंतुलित कर सकता हैं। इससे चेहरे पर दाने, खुजली या स्किन एलर्जी होने का खतरा रहता है।

कड़वी लौकी कर सकती है फूड प्वाइजनिंग

Indian Council of Medical Research (ICMR)  और कई मेडिकल रिपोर्ट्स जैसे Postgraduate Medical Journal के अनुसार कड़वी लौकी में Tetracyclic Triterpenoid Cucurbitacins नामक जहरीला पदार्थ होता है। इसे खाने से पेट में दर्द, खून की उल्टी हो सकती है। AIIMS और ICMR की के मुताबिक भारत में कई मरीज कड़वी लौकी का रस पीने के बाद अस्पताल पहुंच चुके हैं। कुछ गंभीर मामलों में उल्टी और लो ब्लड प्रेशर के कारण जान भी चली गई।

लौकी के साथ किन सब्जियां का करें सेवन,टेबल में समझें

व्यंजन का नामबनाने का तरीकाफायदे
लौकी की सब्ज़ीप्याज, टमाटर और मसालों के साथ पकाई जाती हैहल्की, पाचन में आसान
लौकी का जूसबिना कड़वी लौकी को पीसकर, नींबू व अदरक के साथवजन घटाने में लाभकारी
लौकी का रायताठंडी तासीर का होता है, पर सीमित मात्रा में लें।गर्मी से राहत देता है
लौकी का हलवादूध, घी और चाशनी के साथ पकाई लौकीएनर्जी देता है
लौकी चना दाल करीलौकी और चना दाल का मिश्रणप्रोटीन और फाइबर से भरपूर

निष्कर्ष

लौकी एक बेहद फायदेमंद और हल्की सब्ज़ी है, लेकिन इसका फायदा तभी मिलता है जब इसे सही तरीके और सही फूड कॉम्बिनेशन के साथ खाया जाए। करेला, दूध या चुकंदर के साथ लौकी का सेवन पाचन संबंधी समस्याएं, एलर्जी या पेट खराब होने का कारण बन सकता है। सबसे अहम बात कभी भी कड़वी लौकी का सेवन न करें, क्योंकि इसमें मौजूद कुकुर्बिटासिन्स फूड पॉइजनिंग और गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकते हैं। अगर लौकी का स्वाद कड़वा लगे, तो उसे तुरंत फेंक देना ही सुरक्षित विकल्प है।

Disclaimer: 

 इस लेख में साझा की गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार के विकल्प के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। अपनी डाइट, एक्सरसाइज या दवाओं में कोई भी बदलाव करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति के मामले में तुरंत नजदीकी अस्पताल से संपर्क करें।