केला एक ऐसा हेल्दी फल है जो लगभग पूरे साल मिलता है। इसके फायदों की बात करें तो ये फल पाचन के लिए अमृत साबित होता है। Journal of Academic Society for Quality of Life में प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक केले में मौजूद फाइबर आंतों में पानी को सोखता है और मल को सॉफ्ट बनाता है, जिससे वह आसानी से बाहर निकल जाता है। रिसर्च के मुताबिक पीला और पका हुआ केला जिस पर हल्के भूरे धब्बे हों कब्ज दूर करने में मदद करता है। कच्चा या हरा केला कब्ज कर सकता है क्योंकि उसमें रेसिस्टेंट स्टार्च ज्यादा होता है।

आयुर्वेदिक और युनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया केला एक ऐसा फल है जिसे रोज खाएं तो पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। केला फाइबर से भरपूर होता है जो आंतों की गति को बेहतर बनाता हैं और पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद करता हैं। केले में पेक्टिन नामक फाइबर होता है, जो आंतों की मूवमेंट को सुचारू बनाता है।

केला खाने का सही समय क्या है?

रिसर्च बताती है कि सुबह खाली पेट या दोपहर के भोजन के बीच में केला खाना पाचन के लिए सबसे अच्छा है। सुबह 9 से 11 बजे के बीच केला खाना पाचन के लिए बेस्ट है।  रात के समय केला खाने से परहेज करें। रात में केला खाने से कुछ लोगों में कफ या म्यूकस की समस्या हो सकती है।

केला खाने के फायदे

केले का सेवन वजन कंट्रोल और वजन बढ़ाने दोनों में असरदार साबित होता है। Nutrition Bulletin में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक कम पके या हल्के हरे केले में रेसिस्टेंट स्टार्च अधिक होता है। ये स्टार्च धीरे-धीरे पचता है और भूख को शांत करने वाले हार्मोन को बढ़ाता है, जिससे आप फालतू कैलोरी खाने से बचते हैं। Journal of Nutrition के अनुसार फाइबर का अधिक सेवन वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करता है। केला उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो मसल मास या वजन बढ़ाना चाहते हैं क्योंकि ये डेंस कैलोरी का आसान स्रोत है। अगर कोई दुबला है और वजन बढ़ाना चाहता है तो दूध के साथ केला का सेवन करें।

केला प्रोबायोटिक्स की तरह काम करता है, जो आंतों के गुड बैक्टीरिया के लिए भोजन (Prebiotic) का काम करता है। केला सिर्फ पेट के लिए नहीं, दिमाग के लिए भी अच्छा है। केले में ट्रिप्टोफैन (Tryptophan) नाम का अमीनो एसिड होता है, जिसे शरीर सेरोटोनिन में बदल देता है। इसे फील-गुड हार्मोन कहा जाता है, जो तनाव कम करने और नींद की क्वालिटी सुधारने में मदद करता है। केले में मौजूद पोटेशियम और नेचुरल शुगर जिम करने वालों के लिए इंस्टेंट एनर्जी का काम करती हैं।

वजन घटाने और बढ़ाने के लिए केला कैसे खाएं

लक्ष्य (Goal)कैसे खाएं? (Method)सबसे सही समय
वजन घटानासादा केला या दही के साथसुबह नाश्ते में या वर्कआउट से पहले
वजन बढ़ानाबनाना शेक, पीनट बटर या दूध के साथरात के खाने के बाद या हैवी वर्कआउट के बाद

किन लोगों को केला नहीं खाना चाहिए?

केला सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन कुछ लोगों के लिए इसका सेवन फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। अस्थमा, साइनस और सर्दी-खांसी की समस्या वाले लोगों को शाम के बाद केला खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। केले में पोटेशियम भरपूर होता है, इसलिए किडनी के मरीजों को डॉक्टर की सलाह के बिना इसे नहीं खाना चाहिए।

बादाम कैसे वात दोषों को करता है शांत, कब्ज से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताए फायदे और तरीका

निष्कर्ष:
केला एक सस्ता, आसानी से मिलने वाला और पोषक तत्वों से भरपूर फल है, जो पाचन को बेहतर बनाने, कब्ज दूर करने, वजन संतुलन रखने और शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने में मदद करता है। पका हुआ पीला केला आंतों की मूवमेंट सुधारता है और गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, जबकि कच्चा केला कब्ज बढ़ा सकता है। सही समय और सही मात्रा में केला खाने से यह पेट ही नहीं, दिमाग और मांसपेशियों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है।

डिस्कलेमर:

 इस लेख में साझा की गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार के विकल्प के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। अपनी डाइट, एक्सरसाइज या दवाओं में कोई भी बदलाव करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति के मामले में तुरंत नजदीकी अस्पताल से संपर्क करें।