क्या आप लैक्टोज इंटॉलरेंस के कारण दूध नहीं पी सकते? दूध एक हेल्दी फूड है लेकिन एक अनाज ऐसा है जिसमें दूध से ज्यादा कैल्शियम मौजूद होता हैं। 100 ग्राम दूध का सेवन करने से आपकी बॉडी को जितना कैल्शियम मिलता है उतना कैल्शियम आप रागी से हासिल कर सकते हैं। कैल्शियम का सेवन हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत करता है। अगर आपको दूध नहीं पचता, दूध का स्वाद अच्छा नहीं लगता या फिर दूध पीना नहीं चाहते तो आप रागी का सेवन कर सकते हैं। रागी में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व होते हैं।
गोदरेज मेमोरियल अस्पताल में डायटीशियन योगिता चव्हाण ने रागी को एक सुपरफूड बताया है जो कैल्शियम से भरपूर है। रागी में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें फाइबर, पोटेशियम, जिंक, आयरन और मैग्नीशियम होता है। योगिता चव्हाण ने बताया जिन लोगों को दूध और दूध से बने पदार्थों से परहेज है वो रागी का सेवन कर सकते हैं। रागी कैल्शियम का एक समृद्ध स्रोत हैं और उन लोगों के लिए खास है जो लैक्टोज इंटॉलरेंस हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि कैसे रागी का सेवन करने से बॉडी को भरपूर कैल्शियम मिलता है।
रागी किस तरह सुपरफूड साबित होता है?
रागी में फाइबर, पोटेशियम, जिंक, आयरन और मैग्नीशियम मौजूद हैं जो बॉडी को हेल्दी रखता है। 100 ग्राम रागी में 364 मिलीग्राम कैल्शियम होता है जबकि 100 मिलीग्राम गाय के दूध में 118 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। दोनों फूड्स की तुलना की जाए तो रागी कैल्शियम को हासिल करने के लिए दूध से बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन (NIN) और कई शोध रिपोर्ट के अनुसार, रागी में कैल्शियम की मात्रा दूध के मुकाबले चौंकाने वाली है। वजन के हिसाब से देखें तो रागी में दूध की तुलना में लगभग 3 गुना ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है।
Journal of Food Science and Technology में प्रकाशित एक शोध के अनुसार रागी में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने और ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में दूध से अधिक प्रभावी हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो लैक्टोज इनटॉलेरेंस हैं। दूध में फाइबर शून्य होता है और आयरन बहुत कम। रिसर्च बताती है कि रागी न केवल कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत है, बल्कि इसमें मौजूद आयरन एनीमिया से बचाता है और फाइबर वजन घटाने में मदद करता है।
रागी के सेहत के लिए फायदे:
डॉ बनर्जी ने बताया कि रागी का सेवन हड्डियों को हेल्दी रखता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर कंट्रोल रहता है। बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रागी बेहतरीन अनाज है। इसका रेगुलर सेवन करने से मोटापा कंट्रोल रहता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए रागी का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। रागी का सेवन करने से दिल के रोगों से बचाव होता है।
आप रागी का सेवन किस रूप में कर सकते हैं?
चव्हाण के अनुसार रागी सभी उम्र के लोगों के लिए हेल्दी फूड है। रागी के संपूर्ण लाभ प्राप्त करने के लिए रागी के आटे का सेवन डोसा, इडली, दलिया, रोटियां और उपमा जैसे कई प्रकार के व्यंजन बनाने में कर सकते हैं। रागी एक लस मुक्त बाजरा है और इसका सेवन ग्लूटेन और डेयरी उत्पाद के प्रति संवेदनशील व्यक्तियों द्वारा भी किया जा सकता है।
रागी को डाइट में कैसे शामिल करें?
एक्सपर्ट चव्हाण के मुताबिक रागी हर उम्र के लोगों के लिए एक बेहतरीन और सुरक्षित सुपरफूड है। इसका पूरा फायदा उठाने के लिए रागी के आटे का सेवन आप डोसा, इडली, दलिया, रोटी, उपमा, पैनकेक या पोषण से भरपूर खिचड़ी तैयार कर के कर सकते हैं।
रागी ग्लूटेन-फ्री (Gluten Free) अनाज है, इसलिए ग्लूटेन या डेयरी उत्पादों के प्रति संवेदनशील लोगों के लिए भी ये एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है। नियमित रूप से रागी को डाइट में शामिल करने से पाचन बेहतर होता है और शरीर को जरूरी मिनरल्स मिलते हैं।
डिस्क्लेमर
यह स्टोरी सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार की गई है। किसी भी तरह की पोषक तत्वों से जुड़ी डाइट की जानकारी के लिए अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
