कैल्शियम हमारे शरीर का सबसे आवश्यक खनिज (Mineral) है जो हड्डियों, दांतों, मांसपेशियों और नसों के सही कार्य के लिए जरूरी होता है। शरीर में 99% कैल्शियम हड्डियों और दांतों में पाया जाता है, जो उन्हें मजबूत और हेल्दी बनाए रखता है। पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम न मिलने पर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जोड़ों में दर्द, दांतों का गिरना और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह मिनरल हृदय की धड़कन को नियमित रखने, ब्लड क्लॉटिंग और नर्व सिग्नलिंग में भी अहम भूमिका निभाता है।
बढ़ते बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के लिए कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा खासतौर पर जरूरी होती है। दूध, दही, पनीर, तिल, चूना पानी और हरी पत्तेदार सब्जियां इसके अच्छे स्रोत हैं। अगर आप रोजाना पर्याप्त कैल्शियम का सेवन करते हैं तो हड्डियां लोहे की तरह मजबूत बन सकती हैं और शरीर कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रहता है।
हड्डियों को मजबूत करने के लिए एक ऐसा मिनरल्स हमारे पास मौजूद है जिसे चना बराबर अगर पानी में भिगोकर खाया जाए तो इससे बॉडी की कैल्शियम की डिमांड पूरी होगी। चूना (Calcium Hydroxide) शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी करने का एक पारंपरिक और असरदार घरेलू नुस्खा माना जाता है। आयुर्वेद में चूने के पानी का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने और जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए असरदार माना गया है। इसमें मौजूद प्राकृतिक कैल्शियम शरीर में तेजी से अवशोषित होकर हड्डियों और दांतों को मजबूती देता है। आइए जानते हैं कि चूने का पानी कैसे हड्डियों को मजबूत करता है और बॉडी में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है।
चूने का पानी कैसे हड्डियों को मजबूत करता है और बॉडी में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है?
चूने का पानी पीने से हड्डियों का घनत्व (Bone Density) बढ़ता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। एक गिलास पानी में चुटकी भर खाने वाला चूना मिलाकर सुबह खाली पेट पीना फायदेमंद माना जाता है। यह न केवल कैल्शियम की पूर्ति करता है बल्कि शरीर से टॉक्सिन्स निकालने और पाचन को दुरुस्त रखने में भी मदद करता है। परफेक्ट हेल्थ हब के ऑफिशियल चैनल पर डॉ. मनीषा एक्यूप्रेशर ट्रीटमेंट से जुड़े हेल्थ टिप्स और जानकारियां साझा करती हैं ने बताया आयुर्वेद में चूने के पानी को शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में थोड़ा सा खाने वाला चूना मिलाकर पीने से शरीर को नेचुरल तरीके से कैल्शियम मिलता है। यह न केवल हड्डियों को मजबूत बनाता है बल्कि जोड़ों के दर्द, कमजोरी और थकान को भी दूर करता है। चूने के पानी में पाया जाने वाला कैल्शियम, फास्फोरस और मिनरल्स हड्डियों में घनत्व बढ़ाते हैं, जिससे हड्डियां कमजोर होने जैसी बीमारियों से बचाव होता है। यह पीने में हल्का सफेद दिखाई देता है और शरीर में कैल्शियम सप्लीमेंट की कमी को नेचुरली पूरा करता है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि रोज़ाना सुबह खाली पेट चूने का पानी पीने से न सिर्फ हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं, बल्कि बालों की जड़ों को भी मजबूती मिलती है। यह शरीर के एसिडिटी, गैस और पाचन से जुड़ी बीमारियों को भी दूर करता है।
चूने का पानी कैसे तैयार करें
चावल के दाने के बराबर चूना लें और उसे एक कप पानी में रात में भिगो दें और सुबह उस पानी को पी लें। आपकी बॉडी को भरपूर कैल्शियम मिलेगा। ये चूना पूरी बॉडी में जहां जहां कैल्शियम के पोर्स हो गए हैं उस कैल्शियम को कवर करने का काम करेगा। आप चूने का सेवन सूख नहीं करें वरना इससे आपकी जुबान कट जाएगी। आप चूने का सेवन पानी में मिलाकर ही करें आपको फायदा होगा।
6-7 तुलसी के पत्ते पानी में उबालें और कर लें दिन में 2 बार गरारा, बलगम हो जाएगा साफ और गले के इंफेक्शन से होगी राहत, फायदे जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
